Saturday 5 October 2024

समझ में नहीं आता की ये प्रेम अपनी पत्नी के लिए है या उनके शरीर के लिए, ये लगाव उनसे है या उनके निजी अंगो से मैं आपको एक ऐसी ही कहानी बताता हूं।।

औरत की योनि और स्तन उनके शरीर का ऐसा भाग है जिसके लिए मर्द कुछ भी करने को तैयार होते हैं यहां तक कि जो काम उन्होंने जिंदगी में कभी नहीं किया वो काम इसकी चाहत में कर गुजरते हैं 

समझ में नहीं आता की ये प्रेम अपनी पत्नी के लिए है या उनके शरीर के लिए, ये लगाव उनसे है या उनके निजी अंगो से 
मैं आपको एक ऐसी ही कहानी बताता हूं।।
घर में विवाह की बात होती तो लड़के के मन में भी ख्याल  आया की अब तो वो सब मिलेगा जो हर लड़के को चाहिए होता है, 
खैर घर वालो ने शादी के लिए लड़की ढूंढना शुरू कर दिया, और कुछ ही महीने में लड़की से शादी फिक्स हो गई, 

शुरुवाती आकर्षण जिस्मानी होता है, दिखने ने सुंदर सुडौल शरीर, हो सकता हो आप को ये लग रहा हो कैसा लड़का है, लेकिन यकीन मानिए 90% लड़के शादी से पहले ये सब देखते हैं,

शादी हो गई, सब अच्छा चल रहा था, धीरे-धीरे उस लड़के को उस लड़की से भी प्रेम हो गया था जिससे उसकी शादी हो गई थी लेकिन ये समझ नही आता की ये प्रेम उस लड़की से है या उसके शरीर से

क्यों की किसी रात यदि लड़की कुछ करने से मना करती तो लड़के का मन खिन्न हो जाता और कई दिन हमारी तक बात नही होती

पर जब उनके बीच समागम होता तो ना जाने कैसे पल भर में सब ठीक हो जाता, 

कुछ समय बाद लड़की पेट से होती है,
 डॉक्टर ने बताया की लड़की की नॉर्मल डिलीवरी नही हो सकती है ऑपरेशन करना होगा 

डॉक्टर जानते थे की अगर ऐसी स्थिति में कुछ गडबड हुआ था तो बच्चा बाहर नही आ पाएगा, 
तुरंत डॉक्टर अपनी अटेंडेंट को बाहर भेजती हैं  
और लड़के को अंदर बुलाती हैं 

लड़के को पूरी बात समझाई गई और बोला गया की अपनी पत्नी को बुलाओ और उसे मोटिवेट करो,

लड़के ने  ऐसे ही किया, लड़के के सामने ही उसकी पत्नी नग्न अवस्था में पड़ी हुई थी, उसकी योनि खुली हुई थी जिसे लड़का देख सकता था।

लड़का देख रहा था की बच्चे का सिर बाहर दिख रहा है 
ये वही जगह थी जिसकी चाहत उसको हर रात होती थी 

बच्चा बाहर आया तुरंत उसके सीने के कपड़े को हटाया गया और उसके स्तन दिख रहे थे और उसी स्तन पर बच्चे को लिटाकर साफ कपड़े से ढक दिया गया।

ये दोनो शरीर का वही अंग था जिसके लिए पुरुष सब कुछ करने को तैयार होता है उसे पाने की चाहत रखता है 

जन्म भी उसी स्थान से होता है और जन्म के तुरंत बाद उसी छाती से गर्मी दी जाती है 

लेकिन उस रात के बाद उस लड़के की सोच पत्नी को लेके बदल गई, एक औरत इतने कष्ट और दर्द सिर्फ 
इसलिए सहती है की उसका वंश आगे बढ़ सके। 

उस दिन लड़का ये समझ गया की मुझे उसके शरीर से नहीं बल्कि उससे प्रेम करना है।

और उससे ज्यादा लडको की आंखों में अपनी पत्नी की इज्जत बढ़ गई, और उसे ये एहसास हुआ की इस दुनिया में मुझे लाने के लिए मेरी मां ने कितने कष्ट सहे हैं 

मेरा मानना है जो लोग अपनी पत्नी को सिर्फ संभोग करने की चीज समझते हैं उन्हें एक बार प्रसव के दौरान अपनी पत्नी को जरूर देखना चाहिए।।
आप शरीर के के उस अंग की चाहत रखते हो जो गंदगी से भरा पड़ा है।।

No comments:

Post a Comment