27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जौनपुर सैदपुर भारत में होगा मौसम परिवर्तन और संपूर्ण भारत में होगी व्यापक वर्षा - डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक
आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा कल के बारे में अनुमान है कि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा
दिनांक 27 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर तक मौसम चक्रवाती प्रभाव के कारण तेजी से बदलेगा और दूर-दूर तक हल्की मध्यम और कहीं तेज वर्षा होने की प्रबल संभावना है।
उत्तर और दक्षिण भारत हिमालय और अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में ताप में हुए अंतर के कारण एक प्रबल चक्रवार्ती विक्षोभ उत्पन्न होगा जिसके कारण जौनपुर पूर्वांचल पूरी उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश गुजरात राजस्थान महाराष्ट्र मुंबई गोवा कर्नाटक केरल तमिलनाडु लक्षद्वीप पांडिचेरी अंडमान आंध्र प्रदेश तेलंगाना उड़ीसा बंगाल असम बिहार मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ झारखंड उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा लगभग पूरे भारत में हल्की से माध्यम लेकिन दक्षिणी भारत के अधिकांश राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा तेज हवाओं और बिजली की गरज और चमक के साथ होगी
जौनपुर और आसपास तथा उत्तर प्रदेश में 27 से लेकर एक नवंबर तक मौसम में परिवर्तन और वर्ष जारी रहेगी इसके बाद मौसम बदलने के साथ-साथ ठंड बढ़ जाएगी इस वर्षा से एक तरफ जहां प्रदूषण और जहरीली हवा की मात्रा कम होगी सूचकांक में भी सुधार होगा इस चक्रवर्ती प्रभाव का असर पश्चिम उत्तर भारत को छोड़कर पूरे भारत में होगा
दक्षिण भारत में मुंबई नालासोपारा वसई विरार गुजरात सूरत और सभी दक्षिणी राज्यों में आज से ही मौसम बदल जाएगा और भारी वर्षा एक सप्ताह तक जारी रहेगी उसके बाद मौसम में अचानक तेज परिवर्तन के साथ संपूर्ण भारत में ठंड का असर हो जाएगा इस बार हमारे केंद्र की भविष्यवाणी के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बड़े महा चक्रवात नहीं आए इसके कारण वर्षा की मात्रा और वर्षा की अवधि दोनों बढ़ गई और छोटे-छोटे लगातार कई चक्रवार्ती भी उत्पन्न होते रहे।
इस प्रकार से 26 अक्टूबर से 2 नवंबर तक संपूर्ण भारत में मौसम परिवर्तन का बादल वर्षा का झंझावात बिजली के गरज चमक का मौसम बना रहेगा इसमें एक या दो दिन का अंतर बढ़ सकता है गुजरात मुंबई आंध्र उड़ीसा तमिलनाडु और केरल तथा पूर्वोत्तर भारत के कई भागों में भारी से बहुत भारी और मूसलाधार वर्षा इस कालखंड में होगी
No comments:
Post a Comment