Wednesday, 1 July 2026

मौसम की विस्तृत विवेचन और भविष्यवाणी -डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक

मौसम की विस्तृत विवेचन और भविष्यवाणी -डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक 
संपूर्ण जून में मौसम अनिश्चित अनियमित रहा और विलंबित रहा मानसून अभी भी पूरी रफ्तार नहीं पकड़ पाया है आज जौनपुर और आसपास का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा गर्मी कम होगी लेकिन उमस और पसीना बना रहेगा कल का मौसम अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस होता वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 से 70 काफी अच्छा पराबैंगनी किरणों की तीव्रता तीन से चार माध्यम और हवा की दिशा पूर्वी और गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा होगी 

पूरे देश में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वर्षा का मौसम रहेगा और मानसूनी वर्षा में 60% का जून महीने का घाटा जुलाई के अंत में 30% रह जाने की संभावना है 1 जुलाई से 7 जुलाई तक जौनपुर पूर्वांचल उत्तर प्रदेश मुरादाबाद नूरपुर गाजियाबाद सहित संपूर्ण भारत में हल्की मध्यम वर्षा होगी 

लेकिन मुंबई और आसपास महाराष्ट्र के अधिकांश भागों गुजरात मध्य प्रदेश उड़ीसा झारखंड बिहार बंगाल नेपाल भूटान सहित पूर्वोत्तर भारत में इस कालखंड में भारी से बहुत भारी वर्षा होगी ‌।

 मुंबई नालासोपारा वसई विरार पालघर नवी मुंबई ठाणे पुणे कल्याण सहित अधिकांश महाराष्ट्र में कर्नाटक और केरल में 7 से 10 दिन लगातार वर्षा होने का योग है‌ यहां भारी से बहुत भारी और मूसलाधार वर्षा होगी यही हालत कोलकाता बंगाल पूर्वोत्तर भारत उड़ीसा की भी होगी और बिहार में भी लगभग यही हालत रहेंगे 

10 जुलाई के बाद एक बार फिर मानसून जो पहले से ही अनिश्चित अनियमित विलंबित और कमजोर है और भी कमजोर होगा और 10 से 20 जुलाई का कालखंड यात्रा करेगा कि देश में कहाँ-कहाँ अकाल और सूखा पड़ेगा। और कहां-कहां अच्छी वर्षा होगी वैसे निश्चित है कि इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा बहुत कम वर्षा होने की प्रबल संभावना है जिसको जनवरी से जून तक कई बार लिखा जा चुका है ईश्वर कृपा करेंगे तभी कुछ होने वाला है वरना मौसम चक्र इस बार का बहुत ही खतरनाक मोड़ ले चुका है 

कुल मिलाकर 1 जुलाई से 7 जुलाई तक संपूर्ण देश में गर्मी से राहत मिलेगी लगभग हर जगह वर्षा होगी और काफी अधिक वर्षा की कमी भी पूरी हो जाएगी और 4 महीने की भयंकर गर्मी से अल्पकालिक राहत मिल जाएगी इस कालखंड में संपूर्ण देश का तापमान 30 से 40 डिग्री अधिकतम और 15 से 25 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम बना रहेगा

No comments:

Post a Comment