Thursday, 4 August 2022

बिजनौर कोतवाली क्षेत्र के 13 साल के लड़के रिहान पुत्र शकील निवासी दारानगर गंज का शव कोतवाली शहर बिजनौर के कश्यप मोहल्ले के पीछे वन विभाग की जमीन में मिला

बिजनौर कोतवाली क्षेत्र के 13 साल के लड़के रिहान पुत्र शकील निवासी दारानगर गंज का शव कोतवाली शहर बिजनौर के कश्यप मोहल्ले के पीछे वन विभाग की जमीन में मिला जिसके मुंह से झाग आ रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक बिजनौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले का निरीक्षण किया, शव का पंचनामा भरकर बिजनौर भेजा गया परिजनों द्वारा बताया गया रिहान कल रात में 10:00 बजे मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलता हुआ देखा गया था लेकिन उसके बाद रिहान का कोई अता पता नहीं चला काफी तलाश करने के बाद सुबह को रेहान का सब देखकर परिजनों के होश हवास उड़ गए पूरा परिवार में मातम पसरा हुआ है बच्चे की मौत से पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया है

Wednesday, 3 August 2022

भारत में जहां सरकारी आदेशों के अनुसार अमृत महोत्सव हर विभाग और हर समाज में मनाया जा रहा है

भारत में जहां सरकारी आदेशों के अनुसार अमृत महोत्सव हर विभाग और हर समाज में मनाया जा रहा है ! वही मुस्लिम महासंघ ने मदरसे के छात्रों और मदारिस में जाकर के आजादी का अमृत महोत्सव  ( खुसूसियत जश्न ए आजादी ) के उनवान से 6 अगस्त से 13 अगस्त तक कार्यक्रमों को आयोजित करने का निर्णय लिया है यह कार्यक्रम  गैर राजनीतिक होगा ! केवल इसमें राष्ट्र की भावनाओं और आजादी के जज्बे से मदरसों के तालिब ए इल्मों को सरशार करना ही उद्देश्य होगा ! इस संबंध में मदारिस् से संपर्क हो चुका है  ! जिसमें सभी मदारिस ने हुबूल वतनी का जज्बा दिखाते हुए जश्न ए आजादी के अमृत महोत्सव में भागीदारी करने के फैसले का स्वागत करते हुए कार्यक्रम कराने की ख्वाहिश जाहिर की है !
 फरहत अली खान 
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ

न्यायालय के आदेश अनुसार माल मुकदमाती को नष्ट किया गया "

"न्यायालय के आदेश अनुसार माल मुकदमाती  को नष्ट किया गया "

हम आपको बताते चलें कि माननीय न्यायालय ने 1 जुलाई 2022 को आदेश दिया था कि आबकारी अधिनियम के धारा 33 के माल मुकदमाती  को विधिवत भी विनष्ट किया जाए। निरस्तीकरण की है प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बिजनौर के कुशल निर्देशन में संपन्न होगी ,माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय, नोडल अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी नगीना और और प्रभारी निरीक्षक थाना बढ़ापुर और माल निस्तारण टीम प्रभारी की मौजूदगी में आबकारी अधिनियम धारा 33 के माल मुकदमाती  को कुशलतापूर्वक बिनष्ट किया गया । यह एक बहुत ही सराहनीय कार्य था जिससे समाज में बुराई को खत्म करने का एक संदेश जाता है

: ए, बी, एस, से, की छत्रछाया में फल फूल रहा है निजी स्कूलों का धंधा

: ए, बी, एस, से, की छत्रछाया में फल फूल रहा है निजी स्कूलों का धंधा
रिपोर्टर
अमित कुमार रवि की रिपोर्ट शोरकॉट से

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजनौर के नगर व गांव में जिन स्कूलों के पास कक्षा 5 तक की,, मान्यताएं हैं वह इंटर तक क्लास संचालित कर रहे हैं और उनके पास ना ही कोई इण्टर तक क्लास चलाने के लिए अनुभवी शिक्षक है और ना ही प्रयोगशालाएं हैं ऐसे स्कूल बुक सेलरों से अपने स्कूल में पढ़ाई जा रही पाठ्यक्रम की पुस्तकों पर मोटा कमीशन खाते हैं और अभिभावकों की जेब पर डाका डालने में बुक से लोगों के साथ बराबर रिश्तेदारी निभा रहे हैं और अगर इन स्कूलों के खिलाफ कोई अभिभावक शिकायत लेकर आता है तो उसकी कोई जांच नहीं हो पाती जिस कारण बच्चों के साथ और भी गंदा रवैया अख्तियार किया जाता है ऐसा मालूम होता है कि स्कूलों से मोटी रकम का बंडल ए,बी,एस,ऐ  तक पहुंचता है शायद इसी कारण ए,बी,एस, ऐ महोदय अवैध तरीके से चल रहे स्कूलों की तरफ से आंख मूंदे बैठे हैं इस तरह के स्कूल बच्चों के स्वर्गिण विकास एवं शारीरिक विकास बुद्धि विकास का उत्पीड़न करने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं बच्चों का बुद्धि स्तर भी निम्न होता जा रहा है । कुछ स्कूलों में तो कई अपराधिक घटनाओं का भी मामला सामने आया है इस तरह के स्कूलों में जो शिक्षिकाएं पढ़ाने आती हैं उनका भी शोषण प्रबंधक तंत्र मनमाने ढंग से करता है कुछ स्कूल तो यूपी बोर्ड की मान्यता लेकर अपने स्कूल पर सीबीएसई बोर्ड का बोर्ड लगा कर भी अभिभावको का बेवकूफ बना रहे हैं और सिलेबस सीबीएसई बोर्ड का ही पढ़ा रहे हैं और जिन स्कूलों में जो वाहन लगे हुए हैं उनका ना ही तो परमिट ही होता है और ना ही चेचिस फिटनेस बीमा भी खत्म हो चुके होते है उनके जो वाहन चालक हैं वह भी मानक के अनुसार उनकी आयु नहीं मिलती इस तरह के स्कूलों पर शीघ्र अति शीघ्र होनी चाहिए कार्यवाही
[8/3, 5:25 PM] Amit Shorcot Trilok: रिपोर्ट अमित कुमार

गुलदार ने भेड़ को बनाया निवाला

गुलदार ने भेड़ को बनाया निवाला


मंडावर। मंडावर रोड बालावाली के गांव सीमला कलां में मंगलवार रात गुलदार ने किसान की पशुपालन में बंधी एक भेड़ को जंगल में ले जाकर निवाला बना डाला। गांव में गुलदार घुसने से लोग दहशत में हैं। गांव सीमला कलां के आासपास गुलदार कई दिन से दिखाई दे रहा था। ग्राम सीमला कलां में मंगलवार रात गुलदार किसान रामसिंह की पशुशाला में घुसा और एक भेड़ को उठा ले गया और जंगल मे ले जाकर मार डाला। रामसिंह व सभी गांव वालों ने वन विभाग के अफसरों से गुलदार से निजात दिलाने की मांग की है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी अफसर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

मीडिया में प्रकाशित खबर का असर मिट्टी डालकर सड़क के गड्ढे भरें गए (, रिर्पोट:मुकेश कुमार )

मीडिया में प्रकाशित खबर का असर मिट्टी डालकर सड़क के गड्ढे भरें गए
मुकेश कुमार 

मंडावर मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल के सामने टूटी सड़क के गड्ढों में  प्रशासन द्वारा मिटटी डलवा कर गड्ढे भरवाए गए।जिससे आने जाने वाले यात्रियों और स्कूल के बच्चों को राहत मिलेगी मंडावर से चंदक मार्ग की हालत बेहद खराब थी।जिससे आम जनमानस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर चंदक रोड स्थित मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल के सामने जो टूटी हुई सड़क थी। वहां इस सड़क की स्थिति बेहद खराब थी सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़क तब्दील की गई थी। स्कूल के सामने सड़क में गहरे गड्ढे थे। जिसे बारिश की वजह से पानी भर जाता था तथा उक्त गढ्ढों की गहराई का पता नहीं चल पाता था। जिस कारण रोड से गुजरने वाले स्कूली बच्चों से लेकर हर किसी पर किसी दुर्घटना का खतरा मंडराता जा रहा था। दुखद स्थिति यह थी कि इस सड़क से जिले के आला अधिकारी का भी आवागमन होता ही रहता था। किंतु बावजूद भी इस सड़क पर मरम्मत का काम नहीं किया जाता था। जब यह खबर 02/08/2022 को सभी पेपरो में प्रकाशित की गई तो अधिकारियों ने इस सड़क की शुद ली और प्रशासन द्वारा सड़क के गड्ढों में मिटटी डलवा कर गड्ढा मुक्त की गई।

खेल प्रोत्साहन समिति की सभा का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया ? जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने खेल सुझाव और खेल समस्याओं को लेकर चर्चा की ! सभा में जिला क्रीड़ा अधिकारी रामपुर ने भी सुझाव रखे ! एन आई एस खेल प्रशिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष फरहत अली खान जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया ! क्रमवार लिखा की नेशनल हाईवे पर शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बना हुआ है जहां पर तेज रफ्तार गाड़ियां गुजरती हैं वहां पर गति अवरोधक दोनों ओर लगाई जाए ! जिससे खिलाड़ियों की किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना घट सके !

खेल प्रोत्साहन समिति की सभा का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया ? जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने खेल सुझाव और खेल समस्याओं को लेकर चर्चा की ! सभा में जिला क्रीड़ा अधिकारी रामपुर ने भी सुझाव रखे  ! एन आई एस खेल प्रशिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष फरहत अली खान जिला अधिकारी को संबोधित  ज्ञापन दिया ! क्रमवार लिखा की नेशनल हाईवे पर शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बना हुआ है जहां पर तेज रफ्तार गाड़ियां गुजरती हैं वहां पर गति अवरोधक दोनों ओर लगाई जाए ! जिससे खिलाड़ियों की किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना घट सके !
 महिला एवं पुरुष शौचालय एवं ड्रेस रूम बनवाया जाए ! 
शुद्ध पानी की व्यवस्था कराई जाए ! खेल प्रांगण में प्रकाश व्यवस्था एवं स्टेडियम का सेपरेट ट्रांसफार्मर लगाया जाए ! जिले में खाली पड़े खेल मैदानों को सरकार द्वारा हस्तांतरित कर उसमें खेल कराए जाएं ! खेल प्रोत्साहन समिति में उद्योग पतियों एवं खिलाड़ी और विशेष तौर से महिलाओं को जोड़ा जाए !स्टेडियम में साइकिल स्टैंड खत्म कराए जाएं ! जिससे बच्चों पर पड़ने वाला अतिरिक्त खर्चा बच सके ! सेना या अन्य प्रशासनिक सेवाओं के लिए तैयारी कर रहे खिलाड़ियों से रजिस्ट्रेशन या अन्य शुल्क खत्म किया जाए ! स्टेडियम की बाउंड्री वॉल सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री वॉल कराई जाए एवं पवेलियन में बैठने की सही व्यवस्था कराई जाए  !  समय समय पर आने वाली समस्याओं एवं स्टेडियम को आने वाली सड़क निर्माण और स्टेडियम की भूमि पर भू माफियाओं के कबसे से तुरंत मुक्त कराया जाए ! 8 सूत्रीय बिंदुवार समस्या एवं सुझाव दिया गया इस अवसर पर खेल प्रोत्साहन एवं खेल संघों के सदस्य सचिव और अध्यक्ष के अतिरिक्त अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
फरहत अली खान