स्योहारा( डॉ उस्मान ज़ैदी): धामपुर विधानसभा सीट से सपा गठबंधन के प्रत्याशी हाजी नईम उल हसन ने गठबंधन के निकटवर्ती ग्रामों में जनसंपर्क क्या जहां पर लोगों ने जोशो खरोश के साथ शानदार स्वागत किया! फूल मालाओं से लाद दिया! गगनभेदी नारे लगाए गए!!
सपा प्रत्याशी हाजी नईम उल हसन ने अपने संबोधन में कहा भाजपा हवा हवाई वादे तो करती है! उन्हें पूरा नहीं करती है! जिससे जनता का विश्वास भाजपा से उठ गया है! समाजवादी पार्टी जनकल्याण हेतु! सभी वायदों पर पूरी व खरा उतरती है! होने वाले चुनाव 2022, में समाजवादी पार्टी में घरेलू बिजली 300 यूनिट फ्री ,कृषि हेतु बिजली फ्री, एमएसपी पर फसलों की खरीदारी किसानों का कर्जा माफ! महिलाओं को 18000) प्रतिवर्ष पेंशन, विद्यार्थियों को लैपटॉप, कन्या विद्याधन केजी से पीजी तक, कन्याओं को शिक्षा मुफ्त दी जाएगी! थाने व तहसीलों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा! 22 लाख बेरोजगारों को आईटी सेक्टर में रोजगार देने की, बात चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त व मुफ्त दिलाई जाएगी! जिला स्तर पर कन्या कॉलेज खुलवाए जाएंगे! दोपहिया तिपहिया वाहनों को पेट्रोल फ्री, किसानों को खाद फ्री, आदि योजनाओं से विरोधी खेमों में सन्नाटा छा गया है! बुलडोजरी बाबा की सरकार से जनता तंग आ गई! चौतरफा हाहाकार मचा हुआ है! जनता का जनजीवन अस्त व्यस्त हो कर रह गया है! नफरत और दहशत की सियासत से समाज में अफरा तफरी का साम्राज्य है! हिटलर शाही फासीवादी सामंती सोच के चलते विद्यार्थियों के धरने प्रदर्शन को कुचलने के लिए लाठियां बरसाई जाती है! गोलिया चलवाई जाती है! अध्यापकों आंदोलन कुचलने के लिए लाठी भाँजी जाती है! किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए किसानों व पत्रकारों कारों से रोकते हुए उनकी हत्याएं कराई जाती है! किसानों के रास्तों में कांटे बिछाए जाते हैं! खाईया खोदी जाती है! दीवारें खड़ी की जाती है! अन्नदाताओं को आंदोलन जीबी विदेशी एजेंट खालिस्तानी आदि! एमानवीय उपाधियां दी जाती हैं! 703, किसान शहीद होने पर कोई संवेदना सरकार द्वारा व्यक्त नहीं की जाती है! महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, अत्याचार, बलात्कार, करने वालों को संरक्षण दिया जाता है! हिंसा का बाजार गर्म है! विधवाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है! यतीमो का ग्राफ बढ़ा है! बेरोजगारी ने पिछले 45 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है! सरकारी महंगाई चरम सीमा पर है! डीजल, पेट्रोल, बिजली, गैस, खाने का तेल आदि में भारी इजाफा क्या गया है, जिसका लाभ सरकारों को टैक्स बढ़ोतरी वे शेयर बाजार की रफ्तार बढ़ाने के लिए की गई है! कोरोना काल में पूंजीपतियों उद्योगपतियों, महाजनों की संपत्ति में भारी उछाल आया है! कल्याणकारी योजनाओं के नाम पर आईएमएफ वर्ल्ड बैंक से बड़े पैमाने पर कर्ज़ लिया गया! जिसमें जमकर घपले घोटाले किए गए हैं! और देश प्रदेश को भारी पैमाने पर कर्जदार कर दिया गया है! उत्तर प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन वयापन करने वाले लोगों की संख्या 38% तक आ गई है! जो देश में बिहार के बाद दूसरे नंबर पर है! चिकित्सा व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है !कोरोना काल में अस्पतालों में अव्यवस्थाओ के चलते लोग भारी संख्या में काल के गाल में समा गए हैं! गंगा मैया लाशों से पट गई! और गंगा पुत्र उदासीन रहे! ऐसा दुनिया मैं कहीं देखने को नहीं मिला! उत्तर प्रदेश लगभग दो करोड़ प्रवासी मजदूर पैदल चल चलकर सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ी! जिसके कारण सैकड़ों मजदूरों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया! और उनके परिवार जन उनके घर लौटने का इंतजार ही! करते रहे !इस किसान विरोधी मजदूर विरोधी विद्यार्थी विरोधी व्यापारी विरोधी गरीब विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता बेचैन है! और बदलाव लाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुके हैं! धामपुर सीट से सपा प्रत्याशी हाजी नईम उल हसन जीत का परचम लहराने जा रहे हैं!
कितने फूलों का रस नीचौड़ा है! कौन पूछे तेरी जवानी से!!
No comments:
Post a Comment