अप्रैल के अंतिम सप्ताह और मई के प्रथम सप्ताह के मौसम की प्रामाणिक भविष्यवाणी -डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम पूर्वानुमान और विज्ञान अनुसंधान केंद्र जौनपुर
अप्रैल महीने में 14 अप्रैल से लगातार अग्निवर्ष हो रही है और इस कालखंड में लगातार उच्चतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है और हवा लगातार पश्चिम और उत्तर पश्चिमी बनी हुई है सापेक्षिक आर्द्रता के भयंकर रूप से सात प्रतिशत तक गिर जाने से चारों तरफ अग्नि वर्षा और शरीर सुख जाने का मौसम लगातार बना हुआ है अधिकतम आद्रता इस बीच 40 से 50% बनी हुई है हवा की गति लगातार 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा और हवा के झोंके 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा अंधड़ और कहीं कहीं आंधी तूफान में बदलते चले जा रहे हैं अप्रैल महीने में लगभग 100 वर्ष में 45 डिग्री सेल्सियस पर कभी पार नहीं हुआ था लेकिन इस बार कई पारा 45 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है और अभी अप्रैल के अंतिम सप्ताह में इसके 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की आशा है।
अब सभी को यह उत्सुकता है की आने वाला अंतिम अप्रैल का सप्ताह कैसा रहेगा सबसे पहले दवाओं की गति देखा जाता है अभी लगातार पश्चिम और उत्तर पश्चिमी हवा 2 दिन तक इसी तरह कायम रहेगी और इसकी गतिविधि 15 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी तापमान 2 दिनों तक चरम पर पहुंच जाने की आशा है विशेष करके 26 और 27 अप्रैल को इसके 46 डिग्री सेल्सियस छू लेने की संभावना है न्यूनतम तापमान भी 30 से 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा जिससे सबको बहुत अधिक परेशानी होगी दो-तीन दिनों के बाद हवा की दिशा उत्तर उत्तर पूर्वी और फिर पूर्वी हो जाएगी कल अर्थात 26 अप्रैल को आंधी तूफान के साथ मध्यम घने बादल होंगे लेकिन वर्षा नहीं होगी।
28 से 30 अप्रैल के बीच एक बार फिर से मौसम तेजी से बदल जाएगा जब मध्य घने बादल घने बादलों में परिवर्तित हो जाएंगे और विशेष कर 29 और 30 अप्रैल को हल्की वर्षा गरज चमक और तूफान तथा वज्रपात के साथ जौनपुर ही नहीं दूर-दूर तक होने की आशा बन रही है इन सभी घटनाओं में एक दिन आगे पीछे हो सकता है तो वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार 50 से 100 के बीच अच्छा बना रहेगा पराबैंगनी किरणों की तीव्रता 8 से 10 के बीच बहुत भयानक रहेगी इसके बाद 30 अप्रैल से तापमान गिरेगा और इसके अधिकतम तापमान में 10 से 12 डिग्री तक गिरने की संभावना है न्यूनतम तापमान में भी 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और ऐसी संभावना है कि एक में से 7 में के बीच अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा इस प्रकार में का प्रथम सप्ताह अपेक्षाकृत कम गर्म रहेगा और दूसरे सप्ताह से फिर भयंकर गर्मी शुरू हो जाएगी गर्मी का प्रचंड प्रहार मैं और जून में भी आंधी पानी वज्रपात झंझा झकोर घन गर्जन वज्रपात वारिदमाला आंखों को चकाचौंध कर देने वाली विद्युत के साथ जारी रहेगा मैं और जून में भयंकर चक्रवार्ती आंधी आ सकती है।
इस प्रकार मौसम का प्रमाणिक वर्णन अप्रैल के अंतिम सप्ताह और मैं के प्रथम सप्ताह के लिए ज्योतिष पंचांग गणित और विज्ञान तथा उपग्रह से प्राप्त आंकड़े और भारत की देसी कहावत और पशु पक्षियों कीट पतंगों की चाल और व्यवहार के अध्ययन के बाद 49 वर्षों की तरह आप सभी के जनहित के लिए प्रकाशित किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment