Thursday, 2 May 2024

जिहाद की नहीं इत्तेहाद की जरूरत मारिया फरहत*भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मारिया फरहत ने फर्रुखाबाद के फूलपुर में कांग्रेसी नेत्री मारिया आलम खान के बयान में कहा कि मुसलमान वोट जिहाद करें । भाजपा के मुसलमानो का हुक्का पानी बंद करने वाली बात पर कहा। तालीबानी सोच अब चलने वाली नही।इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश तरक्की कर रहा है और मुसलमान इस तरक्की में बराबर का योगदान दे रहा है ।

*जिहाद की नहीं इत्तेहाद की जरूरत मारिया फरहत*
भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मारिया फरहत ने फर्रुखाबाद के फूलपुर में कांग्रेसी नेत्री मारिया आलम खान के बयान में कहा कि मुसलमान वोट जिहाद करें । 
भाजपा के मुसलमानो का हुक्का पानी बंद करने वाली बात पर कहा। तालीबानी सोच अब चलने वाली नही।
इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश तरक्की कर रहा है और मुसलमान इस तरक्की में बराबर का योगदान दे रहा है ।
लेकिन मारिया आलम खान जैसे जहनी जिहादी मुस्लिम समाज को गुमराह कर भट्का बहका और भड़का रहे हैं ।
जबकि भाजपा सरकार ने किसी भी एक देश के नागरिक के साथ भेदभाव नहीं किया , खास तौर से मुस्लिम महिलाओं का विशेष ध्यान रखा है ।
 उन्होंने कहा कि मैं इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से मिलकर रामपुर में मारिया आलम के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करूंगी ।
उन्होंने अपील की कि देश में इत्तेहाद की जरूरत है ना कि किसी जिहाद की ।
 उन्होंने कहा की ऐसे ब्यान बाज़ व्यक्तियों के लिए चुनाव कमीशन तुरंत संज्ञान ले और उनकी  जगह जेलों की सलाखों के पीछे सुनिश्चित करें ।
अब भारत में तालिबानी और पाकिस्तान भाषा पर पाबंदी आयद होना चाहिए।

एन आई एस खेल प्रशिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष खेल निदेशाले पर करेंगे आमरण अनशन*।।

*एन आई एस खेल प्रशिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष खेल निदेशाले पर करेंगे आमरण अनशन*।।
एन आई एस खेल प्रशिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष फरहत अली खान ने 10 मई को टी एन एम कम्पनी दुआवरा दिसंबर 23 और जनवरी 24 का मानदेय भुगतान नहीं किए जाने को लेकर सारे प्रशिक्षक भुखमरी का शिकार हो गए हैं ।
जिसकी शिकायत खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश को कर दी गई थी 
लेकिन अभी तक किसी की भी सैलरी नहीं मिली है और न ही कोइ अश्वासन।
कम्पनी के कर्मी फोन भी रिसीव नहीं करते।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब अति हो हो गई है ।
आमरण पअनशन के अलावा कोई रास्ता नहीं है ।
चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए अकेले ही खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ में आमरण अनशन का निर्णय लिया है ।
इसकी सूचना चुनाव आयोग लखनऊ और जिला प्रशासन लखनऊ को करदी जाएगी ।
 जिसकी सारी जिम्मेदारी टी एन एम कंपनी और खेल निदेशालय की होगी ।

 फरहत अली खान 
प्रदेश अध्यक्ष 
एनआईएस खेल प्रशिक्षकउत्तर प्रदेश

अमलीकुंडा पंचायत में कागजों पर बहा दी पेयजल की धार : बोर खनन, सबमर्सिबल पंप स्थापना व रनिंग वाटर के नाम पर किया लाखों का वारा न्यारा, सरपंच- सचिव पर अधिकारी कुछ ज्यादा ही मेहरबान*0 14वें एवं 15वें वित्त योजना की राशि में जमकर बंदरबांट.

*अमलीकुंडा पंचायत में कागजों पर बहा दी पेयजल की धार : बोर खनन, सबमर्सिबल पंप स्थापना व रनिंग वाटर के नाम पर किया लाखों का वारा न्यारा, सरपंच- सचिव पर अधिकारी कुछ ज्यादा ही मेहरबान*

0 14वें एवं 15वें वित्त योजना की राशि में जमकर बंदरबांट.
____________________________

*कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:-* विगत कोरोना काल के दौरान आपदा को अवसर बना लाखों का गड़बड़झाला करने वाले अमलीकुंडा सरपंच सचिव ने कागजों में पेयजल की व्यवस्था करा ग्राम में पानी की धार बहा दी। जिसमें बोर खनन, सबमर्सिबल पंप स्थापना और शासकीय भवनों में रनिंग वाटर के नाम पर लाखों रुपए की राशि का वारा न्यारा किया गया है।

14वें, 15वें वित्त की राशि का सबसे ज्यादा घोटाला करने वाले पोड़ी उपरोड़ा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमलीकुंडा में बोर खनन कर कार्य, सबमर्सिबल पंप स्थापना व रनिंग वाटर सिस्टम के नाम पर बेहिसाब राशि आहरण किया गया लेकिन जमीनी स्तर पर अधिकतर कार्य कराया ही नही गया और जो कार्य कराया भी गया है उससे अधिक राशि निकाली गई है या एक कार्य की राशि दो बार आहरण की गई है। जिस भ्रष्ट्राचार को लेकर ऐसा लग रहा मानो पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत कार्यालय के अधिकारी अमलीकुंडा सरपंच मान सिंह पोर्ते व सचिव जयसिंह मेश्राम पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान बने हुए है।

*जियोटैग में दर्शित कार्य व आहरित राशि*
*1:-* बोर खनन एवं सबमर्सिबल पंप खरीदी, रिचार्ज बाउचर तिथि- 25/06/2020, राशि- 1,28000, 14वें वित्त।
*2:-* बोर खनन एवं सबमर्सिबल पंप स्थापना, रिचार्ज बाउचर तिथि- 26/06/2020, राशि- 2,98,250, 14वें वित्त।
*3:-* ग्राम अमली कुंडा में हेंडपम्प खनन एवं सबमर्सिबल पंप स्थापना 3 नग, रिचार्ज बाउचर तिथि- 03/07/2020, राशि- 3,09000, 14वें वित्त।
*4:-* बोर खनन, सबमर्सिबल पंप स्थापना, रिचार्ज बाउचर तिथि- 27/07/2020, राशि- 1,55000, 14वें वित्त।
*5:-* सबमर्सिबल पंप खरीदी, रिचार्ज बाउचर तिथि- 05/12/2020, राशि- 20,000, 14वें वित्त।
*6:-* सबमर्सिबल पंप खरीदी, रिचार्ज बाउचर तिथि- 06/12/2020, राशि- 29,000, 15वें वित्त।
*7:-* सबमर्सिबल पंप खरीदी, रिचार्ज बाउचर तिथि- 17/12/2020, राशि- 25,000, 15वें वित्त।
*8:-* झुनकीडीह में सबमर्सिबल पंप स्थापना, रिचार्ज बाउचर तिथि- 05/03/2021, राशि- 35,100, 15वें वित्त।
*9:-* झुनकीडीह में सबमर्सिबल पंप स्थापना, रिचार्ज बाउचर तिथि- 06/03/2021, राशि- 98,500, 15वें वित्त।
*10:-* ड्यूल पंप स्थापना हेतु क्रेडा बिलासपुर को भुगतान, रिचार्ज बाउचर तिथि- 17/03/2021, राशि- 75,000, 15वें वित्त।
*11:-* आंगनबाड़ी में रनिंग वाटर, रिचार्ज बाउचर तिथि- 13/09/2021, राशि- 48,789, 15वें वित्त।
*12:-* सबमर्सिबल पंप स्थापना, रिचार्ज बाउचर तिथि- 13/09/2021, राशि- 49,400, 15वें वित्त।
*13:-* आंगनबाड़ी केंद्र राजवार पारा में रनिंग वाटर, रिचार्ज बाउचर तिथि- 30/09/2021, राशि- 48,789, 15वें वित्त।
*14:-* झुनकीडीह में सबमर्सिबल पंप, रिचार्ज बाउचर तिथि- 27/11/2021, राशि- 48,300, 15वें वित्त।
*15:-* पूर्व माध्यमिक शाला झुनकीडीह में रनिंग वाटर, रिचार्ज बाउचर तिथि- 21/01/2022, राशि- 1,04,592, 15वें वित्त।
*16:-* सबमर्सिबल पंप खरीदी, रिचार्ज बाउचर तिथि- 10/02/2022, राशि- 41,345, 15वें वित्त।
*17:-* पंचायत कार्यालय में बोर खनन, रिचार्ज बाउचर तिथि- 06/09/2022, राशि- 60,000, 15वें वित्त।
*18:-* सबमर्सिबल पंप सेट खरीदी, रिचार्ज बाउचर तिथि- 22/09/2022,राशि- 49,500, 15वें वित्त।
*19:-* बोर सामाग्री हेतु व्यय, रिचार्ज बाउचर तिथि- 24/12/2022, राशि- 99,980, 15वें वित्त।
*20:-* बोर खनन हेतु राशि भुगतान, रिचार्ज बाउचर तिथि- 09/11/2023, राशि- 40,000, 15वें वित्त।
*21:-* सबमर्सिबल पंप फिटिंग, रिचार्ज बाउचर तिथि- 09/11/2023, राशि- 50,000, 15वें वित्त।
*22:-* बोर खनन, रिचार्ज बाउचर 0तिथि- 29/10/2023 राशि- 49,500, 15वें वित्त।

*अधिकारी आखिर क्यों मेहरबान?*
जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के अमलीकुंडा पंचायत वासियों को पेयजल व्यवस्था मुहैया कराने के नाम पर पंचायत खाते से मनमाने राशि तो आहरण किया गया लेकिन अधिकतर पानी कागजों पर बहाया गया और शासकीय राशि का जमकर बंदरबांट किया गया। जनपद अधिकारी आखिर इस पंचायत के लिए इतने मेहरबान क्यों है। जहां बोर खनन, हेंडपम्प में सबमर्सिबल पंप और शासकीय भवनों में रनिंग वाटर स्थापना कार्य के नाम पर जनता के पैसे का दुरुपयोग करते हुए वारा न्यारा किया गया। इससे जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के अधिकारियों की भूमिका भी संदेहास्पद नजर आ रही है।

मजदूर दिवस की शुभ कामना**=====================

Aum news 
*/////////////////////////////////////////*
*मजदूर दिवस की शुभ कामना*
*=====================*
मजदूर दिवस की है शुभकामना
श्रमिक का होता यह दिन आज
मेहनत मजदूरी करें जो जीवन भर
रहें वह भरपेट भोजन के मोहताज,,
निज श्रम करके ही सींच कर
कृषक सभी उपजाते है अन्न
फिर भी आजीवन मजदूर बन 
यह वर्ग रहता है सदा विपन्न,,
हल बैल फावड़ा हॉंसिया धरे
इस दुनिया का किसान चहु ओर,,
करे जोताई खेत की रोटी खाता
जग सभी नाचे खलिहानों में मोर,,
कारखाने फैक्ट्रियां इनके दाम पर
चलें चलें मील और सारे उद्योग,,
पर मालिक नहीं कभी वह बन पाते
मालिक होता उनका कोई और,,
वैसे दिवस  कमजोरों का मानता है
जैसे महिला दिवस शिक्षक दिवस
मजदूर दिवस पर थानेदार दिवस नहीं
मान बहादुर सिंह नेता दिवस माफिया दिवस नहीं,,

Monday, 29 April 2024

मुसलमानो बूथ जिताओ इनाम पाओ* *मुस्लिम महासंघ*

*मुसलमानो बूथ जिताओ  इनाम पाओ* *मुस्लिम महासंघ*
 अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खान ने कहा कि मुस्लिम बाहुल्य पूरे देश में जहा पर भी बूथ हैं।
 वहां के मुसलमान एकजुट होकर भाजपा को वोट दें और इनाम पाए।
 उन्होंने कहा कि यह वक्त कुछ देने का है ना कि विरोध करने का ।
देश की अखंडता और एकता व मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मुसलमानों लिए भाजपा को वोट देना भाईचारे और देश की तरक्की को मजबूत करना है ।
  जिसका मात्र एक ही विकल्प कमल का फूल और मोदी सरकार में हिस्सेदारी है।
 अपका बोट ही आपकी हिस्सेदारी तय करेगा।
फरहत अली खान 
राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्लिम महासंघ

आइये जाने प्रतापगढ़ के भाजपा प्रत्याशी सांसद संगम लाल गुप्ता को वोट हम क्यों करें ? पूरा जरुर पढ़े एक बार*

*आइये जाने प्रतापगढ़ के भाजपा प्रत्याशी सांसद संगम लाल गुप्ता को वोट हम क्यों करें ? पूरा जरुर पढ़े एक बार*

1. संगम लाल गुप्ता के पहले जितने भी सांसद थे उनसे मिल पाना एक आम नागरिक के लिए आसान नहीं था, आसान हो भी कैसे वो कभी प्रतापगढ़ में दिखाई ही नहीं पड़ते थे......उसके उलट सांसद संगम लाल गुप्ता ने जनता और सांसद के बीच की खाई को कम कर अपने आफिस में "जनता दर्शन" के माध्यम से और "गाँव-गाँव जाकर चौपाल" के माध्यम से खुद ही लोगों की समस्याओं को सुना और काफी लोगों की समस्याओं का निस्तारण भी हुआ।

2. जगेशरगंज, अंतू, चिलबिला स्टेशन का सौंदर्यीकरण सांसद संगम लाल गुप्ता ने ही कराया है।

3. प्रतापगढ़ के मुख्य स्टेशन माँ बेल्हा देवी धाम जंक्शन के भवन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने हेतु 32.5 करोड़ रुपये और उसके चारों ओर के इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए लगभग 100 करोड़ से भी जयादा का बजट लाकर उसे विकसित करने का कार्य हो रहा है, जिससे प्रतापगढ़ का नाम पूरे देश में गौरवान्वित होगा।

4. एटीएल को चालू करने के नाम पर ही इसके पहले के सांसद चुनाव जीत जाते थे लेकिन कोई प्रयास नहीं करते थे ......ढेर सारा बहाना बना लेते थे कि इसमें बहुत विवाद है हाईकोर्ट में मामला है, विद्युत विभाग, कर्मचारियों का विवाद, जमीन कम है, कोई कंपनी यहाँ आना नहीं चाहती तमाम बहाना बनाते थे पहले के सांसद...................जबकि जबसे सांसद संगम लाल गुप्ता जी प्रतापगढ़ के सांसद बने लगातार अमित शाह जी, मोदी जी, योगी जी से मिलकर जो भी एटीएल का बकाया था उसे दिलवाकर हाईकोर्ट से मैटर रफादफा कराने में सफलता प्राप्त किया और पूरे देश भर के बड़े उद्योगपतियों से मिलकर लगभग हजारों करोड़ों रुपये के निवेश के लिए MOu करवा लिया है .......अब केवल उद्योग स्थापना होनी ही शेष है....ये सांसद संगम लाल गुप्ता जी द्वारा सराहनीय कार्य है, प्रतापगढ़ के लिए।

5. पूरे हुडहा पुल, पूरे केशव राय पुल, दोमुहा पुल, डूहिया पुल, जिरियामऊ पुल का निर्माण सांसद संगम लाल गुप्ता ने ही कराया है और भी लोकसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर पुलों का निर्माण प्रगति पर है।

6. गोडे से सुखपाल नगर बाईपास का निर्माण सांसद संगम लाल गुप्ता द्वारा ही कराया जा रहा है। 

7. गोडे से सुखपाल नगर बाईपास ही रिंग रोड है जो आगे चलकर क्रमशः राजगढ़, शनिदेव धाम, बाबा बेलखर नाथ धाम, मकूनपुर तक जाएगा ।

8. मुख्यमंत्री राहत कोष और प्रधानमंत्री राहत कोष द्वारा करोड़ों रुपये का अनुदान सरकार से अनुमन्य कराकर गरीब मरीजों का इलाज संभव कराया सांसद संगम लाल गुप्ता ने।

9. पहले के सांसद को किसी वैवाहिक, तेरहवीं, बरही, शोक संवेदना में नहीं देखते होंगे आप .........अब आप अक्सर सांसद संगम लाल गुप्ता को जबसे सांसद बने है आपको कहीं न कहीं दिखाई ही दे जायेंगे। 

10. सरल स्वभाव, जन सुलभ, मिलनसार व गरीबों के लिए शुभ चिन्तक है सांसद संगम लाल गुप्ता जी।

11 पहले के सांसदों ने कभी भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं किया यहाँ तक पहचानते नहीं थे .....लेकिन आज सांसद संगम लाल गुप्ता जी भाजपा कार्यकर्ताओं को दीपावली पर उनको गिफ्ट देकर सम्मानित करना और होली मिलन समारोह के माध्यम से उनके साथ त्यौहार मनाना दिखाता है वो भाजपा कार्यकर्ताओं व आम नागरिक का कितना सम्मान करते है।

12. हजारों इंटरलाकिंग सड़क, सोलर लाईट, हैण्डपम्प, प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत काली सड़क, आवास, शौचालय, किसान सम्मान निधि, शादी अनुदान आदि को जनता के लिए करवाया है और बजट में कोई कमी न हो इसके लिए बराबर भारत सरकार और राज्य सरकार से प्रतापगढ़ के लिए पैरवी करते रहते है।

13. कई सारे गाँवो में "पानी की टंकी निर्माण" भी सांसद संगम लाल गुप्ता द्वारा ही कराया जा रहा है।

14. सांसद संगम लाल गुप्ता जी को केवल तीन वर्ष ही कार्य करने को मिला जबकि 02 वर्ष कोरोना काल में चला गया, जिसमे निधि पर रोक और वित्तीय स्वीकृति पर रोक लग गयी थी।

15. कोरोना काल में आपने देखा होगा किस तरह सांसद संगम लाल गुप्ता ने मुम्बई और अन्य राज्यों में फंसे लोगों को सकुशल प्रतापगढ़ लाया था .......और उनके द्वारा प्रतापगढ़ में लोगों को हर संभव मदद करायी गयी थी।

16. भुपियामऊ से सोनावा तक फोर लेन, मोहनगंज से वर्मा नगर फोर लेन, सुखपाल नगर से भुपियामऊ फोर लेन का पैसा प्रतापगढ़ में सांसद जी ने ही लाया है जिस पर कार्य होना बाकी है टेंडर की प्रक्रिया जल्द ही आरंभ होगी।

17. प्रतापगढ़ में कई सारे स्थानों पर अंडरपास का निर्माण भी सांसद जी द्वारा ही कराया गया है।

18. सौ बेड का महिला अस्पताल का निर्माण सांसद संगम लाल गुप्ता द्वारा ही कराया गया है और पुरुष अस्पताल में ट्रामा सेंटर का निर्माण लगभग हो चुका है ।

19. हजारों सार्वजनिक स्थलों पर हाईमास्ट सांसद जी द्वारा ही लगवाया गया है।

20. लगभग 14 विद्यालयों को पीएम श्री योजना में सम्मिलित कराकर उनका कायाकल्प कराकर उसमे शैक्षणिक कार्य हेतु सुख सुविधाओं की व्यवस्था सांसद संगम लाल गुप्ता जी ने ही कराया है।

21. कई सारे अमृत सरोवरों का निर्माण कराकर गाँवों का जल स्तर बढाने के लिए सरोवरों का निर्माण सांसद संगम लाल गुप्ता जी ने ही कराया है। 

22. देखिये हर कोई परफेक्ट नहीं होता है ......हम आप अपने घर के हर सदस्य को संतुष्ट नहीं कर सकते है लेकिन प्रयास करते है ईमानदारी से .......आप देखेंगे तो सांसद संगम लाल गुप्ता ने बड़ी निष्ठा ईमानदारी से प्रतापगढ़ के दिशा-दशा बदलने और गरीब-अमीर की खाई और जनता और सांसद के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास किया है .......और मोदी जी, योगी जी द्वारा किये जा रहे सनातन धर्म, भारत देश को विश्व गुरु बनाने के लिए किये जा रहे प्रयास के लिए एक बार फिर से भाजपा प्रत्याशी सांसद संगम लाल गुप्ता जी को भारी बहुमतों से विजयी बनायें ....एक कार्यकाल इनको और देना अनिवार्य है क्योंकि इसी कार्यकाल में सांसद संगम लाल गुप्ता का कार्य इम्प्लीमेंट होगा .....जो प्रतापगढ़ की दिशा और दशा का कायाकल्प करेगी .......हमारा प्रतापगढ़ विकसित होगा। 


*जय भाजपा तय भाजपा*
*आएगा तो मोदी ही*
*प्रतापगढ़ में फिर से खिलेगा कमल*

*हर हर महादेव, जय श्री राम*

आप इतिहास की किताबों में समूचा मध्यकाल भले खिलजी, सैयद, लोदी या मुगल नाम से पढ़ लें, पर समूचे मध्यकाल में आपको एक भी बाहरी योद्धा ऐसा नहीं मिलेगा जिसने अपने जीवन मे दस बड़ी लड़ाइयां लड़ी हों। यहाँ तक कि गजनवी जैसे लुटेरे भी योद्धा कहे जाते हैं जो चोरों की तरह घुसते और तेजी से लूट पाट कर हवा की तरह गायब हो जाते थे।

आप इतिहास की किताबों में समूचा मध्यकाल भले खिलजी, सैयद, लोदी या मुगल नाम से पढ़ लें, पर समूचे मध्यकाल में आपको एक भी बाहरी योद्धा ऐसा नहीं मिलेगा जिसने अपने जीवन मे दस बड़ी लड़ाइयां लड़ी हों। यहाँ तक कि गजनवी जैसे लुटेरे भी योद्धा कहे जाते हैं जो चोरों की तरह घुसते और तेजी से लूट पाट कर हवा की तरह गायब हो जाते थे।
     इस पूरे कालखंड के बीच में बस एक नाम स्वर्ण की तरह चमकता है, जिसकी तलवार बार बार विजय का इतिहास रचती रही। जिसका नाम स्वयं में जीत का पर्याय हो गया, जो उत्तर से दक्षिण तक अपने शौर्य का ध्वज लहराते हुए दिग्विजय करता रहा है। वो बीस साल तक लड़ता रहा, जीतता रहा। तबतक, जबतक कि अंतिम विश्राम का समय न आ गया। मध्यकाल का सर्वश्रेष्ठ योद्धा पेशवा बाजीराव बल्लाळ!
     उस योद्धा को मुगल वंश का अंत करने का श्रेय मिलना चाहिए था, क्योंकि वही था जिसके कारण औरंगजेब का विशाल राज्य एक दिन चांदनी चौक से पालम तक सिमट कर रह गया। वही था जिसने दक्षिण में विधर्मी सत्ता के तेवर का ठंढा किया। वही था जिसने आज के लगभग समूचे भारत को एक भगवा ध्वज के नीचे ला खड़ा किया। पर इतिहास की किताबें उसके साथ न्याय नहीं करतीं। स्वतंत्र भारत के प्रारंभिक दशकों में जैसे लोगों को शिक्षा मंत्री बनाया गया, उस हिसाब से हम न्याय की उम्मीद कर भी नहीं सकते।
     पेशवा की मस्तानी बाई से प्रेम कहानी की चर्चा सुनता हूँ तो लगता है, "बीस वर्ष में चालीस बड़ी लड़ाइयां लड़ने और जीतने वाले योद्धा को प्रेम के लिए क्या ही समय मिला होगा। पर साहित्य और सिनेमा जगत के धुरंधर जो न लिख दें, दिखा दें..."
     मराठा साम्राज्य का प्रधानमंत्री रहते हुए बीस वर्षों तक जिस योद्धा ने साम्राज्य की सीमाओं को बढ़ाने में अपना दिन रात एक कर दिया, उस योद्धा को उचित सम्मान मिलना ही चाहिये। और यह सत्ता से अधिक समाज का कार्य है। यह उस महान योद्धा का अधिकार है कि यह देश कहावतों में कहे- जो जीता, वो बाजीराव!
     भीषण गर्मी और लू के प्रचंड प्रहार के बीच उस महान योद्धा ने आज ही के दिन मध्यप्रदेश के रावड़खेड़ी में अंतिम सांस ली थी। हर वर्ष कुछ उत्साही लोग उस पुण्यभूमि पर जा कर उस अमर योद्धा को अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं। इस वर्ष भी गए हैं... मैं हर बार सोचता हूँ, पर नहीं जा पाता। खैर! अगली बार...
     पर आपको आज का दिन याद रहना चाहिये। याद रहना चाहिये रावड़खेड़ी। और याद रहना चाहिये, "जो जीता वही बाजीराव..."

#जो_जीता_वह_बाजीराव 
सर्वेश तिवारी श्रीमुख
गोपालगंज, बिहार।