Thursday, 2 February 2023

स्योहारा I (डॉ०उस्मान ज़ैदी)भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की बहन के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ग्राम हाजीपुर पहुंचे जहां धर्मपाल सिंह के छोटे भाई यशपाल सिंह, बहनोई घनश्याम सैनी व भांजे दिनेश सैनी को शोक संवेदना प्रकट की I

स्योहारा I (डॉ०उस्मान ज़ैदी)भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की बहन के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ग्राम हाजीपुर पहुंचे जहां धर्मपाल सिंह के छोटे भाई यशपाल सिंह, बहनोई घनश्याम सैनी व भांजे दिनेश सैनी को शोक संवेदना प्रकट की I 

पांच दिन पूर्व भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी की बड़ी बहन ग्राम हाजीपुर निवासी आभा देवी (60) पत्नी घनश्याम सिंह सैनी का निधन हो गया था I बहन के निधन की सूचना मिलने पर शनिवार की सुबह खुद प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे जिसके बाद रविवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जलशक्ति सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भी गांव हाजीपुर पहुंचकर धर्मपाल सिंह के छोटे भाई यशपाल सिंह बहनोई घनश्याम सैनी व भांजे दिनेश सहित परिजनों को शोक संवेदना प्रकट की थी I बुधवार की दोपहर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी भी गांव हाजीपुर पहुंचे | प्रदेश अध्यक्ष ने घर पहुंच कर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया | उन्होनें कहा कि इस दुःख की घड़ी वे उनके साथ हैं I इस दौरान मुरादाबाद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, व्यपारी एवं भाजपा नेता अरुण कुमार वर्मा,अनुराग चौहान, अनिल कुशवाह, सुमन त्यागी, अमित चौहान, ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान, महेंद्र धनोरिया, चेयरमेन राजू गुप्ता, प्रिंयकर राणा, ब्लाक प्रमुख उज्जवल चौहान, सुभाष चौहान, रंजीत चौधरी, राजीव वर्मा, , देशबंधु चौहान, नीरज चौहान, शुभम चौहान, दिनेश सैनी, मुकेश रस्तौगी, अविनाश जोशी, विनोद चौहान, नवनिहाल सिंह, पुर्व विधायक बरखेडा पीलीभीत किशनलाल राजपूत, दुष्यंत चौहान,शेंकि रस्तोगी, अक्षय वर्मा आदि मौजूद रहे I

No comments:

Post a Comment