Thursday 30 March 2023

पीएम मोदी का जलवा बरकरार, देश की 100 ताकतवर हस्तियों की लिस्ट में इस बार भी नंबर वन*2* देश के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में मोदी सहित बीजेपी के कई नेता के अलावा राहुल गांधी का भी नाम शामिल

🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 31 मार्च 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
     *📜 31 मार्च 2023*
                 *शुक्रवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1944
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी - 26:01 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* पुष्य - 25:57 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* तैतिल - 12:47 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* सुकर्मा - 25:55 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 06:13
*🌄सूर्यास्त-* 18:38
*🌙चन्द्रोदय-* 13:24
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 10:52 से 12:25
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 चैत्र सुदी दशमी 26:01 तक , श्री धर्मराज दशमी , नवरात्र व्रत का पारण , ज्वारे विसर्जन , ज्वालामुखी योग 25:37 से 25:59 तक , सूर्य रेवती नक्षत्र में 25:36 पर , बुध अश्वनी नक्षत्र मेष राशि में 14:54 पर , गुरु पश्चिम में अस्त 06:24 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 25:57 से , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , इस पंचांग को डारेक्ट हमसे प्राप्त करने के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट " फेसबुक पेज ज्वाइन करें , गुरु श्रीअंगद देव जयन्ती (तारीखानुसार) , भारत की पहली महिला डॉक्टर श्रीमती आनंदी गोपाल जोशी जयन्ती (158वीं ) , श्री राजेंद्र नारायण जयन्ती , श्रीमती शीला दीक्षित जयन्ती , वित्तीय लेखा वर्ष पूर्ण , अंतर्राष्ट्रीय ड्रग जाँच दिवस 2023 ,  विश्व बैकअप दिवस  2023 व इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ़ विजिबिलिटी (International Transgender Day of Visibility)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 चैत्र सुदी एकादशी 16:22 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , कामदा एकादशी व्रत स्मार्त ( गृहस्थी आदि के लिए)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*कांश्चिदर्थान् नरः प्राज्ञो* 
      *लघुमूलान् महाफलान्।* 
 *क्षिप्रमारभते   कर्तुं   न* 
      *विघ्नयति   तादृशान् ।।* 
    ★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-२२
 *अर्थात्👉* 
        _जिनका मूल (साधन) छोटा और फल महान् हो, बुद्धिमान् पुरुष उनको शीघ्र ही आरम्भ कर देता है, वैसे कामों में वह विघ्न नहीं आने देता।_
🌹

*31 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1774 – भारत में डाक सेवा शुरू हुई, पहला डाकघर खुला।
1867 – मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1870 – अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया।
1889 – पेरिस का मशहूर एफिल टावर को आधिकारिक रुप से खोला गया।
1917 – अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर में डेनिश वेस्ट इंडीज खरीदा और उसका नाम वर्जिन आइलैंड रखा।
1921 – रॉयल ऑस्‍ट्रेलिया एयरफोर्स की स्थापना हुई। इस पंचांग को डारेक्ट हमसे प्राप्त करने के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट " फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1946 – द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूनान में पहली बार मतदान हुआ।
1959 – तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा तिब्बत की राजधानी ल्हासा से 15 दिन की पदयात्रा कर भारत की सीमा में पहुंचे। भारत ने उन्हें राजनीतिक शरण दी।
1964 – मुंबई में अंतिम बार इलेक्ट्रिक ट्राम चली।
1966 – सोवियत रूस ने पहला चंद्रयान लूना10 लांच किया।



1979 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1983 – कोलंबिया के शहर पोपायन में आए विनाशकारी भूंकप में 5000 लोगों की मौत हुई।
1986 – मेक्सिको विमान 940 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सवार सभी 167 यात्रियों की मौत हो गई।
1990 – पोल टैक्स यानी प्रति व्यक्ति कर के ख़िलाफ़ लंदन में क़रीब 70 हज़ार लोग सड़कों पर उतर आए थे।
1990 – डॉ भीमराव अंबेडकर को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया।
1997 - वासलेव क्लार्क को नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया।
1998 - भारत और चीन इंटर गवर्नमेंटल कांफ़्रेस आन कल्चरल पॉलिसीज के लिए गठित यूनेस्को की मसौदा समिति के सदस्य निर्वाचित।
2000 - 22 वर्ष बाद जापान के उत्तरी धोकाइडु द्वीप में दाते के निकट उसू ज्वालामुखी फिर सक्रिय।
2001 - यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस का धावा।
2001 - अपने ही घर में नजरबंद, यूरोपीय मंत्रियों ने क्योटो संधि को जीवित घोषित किया।
2005 - संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी।
2007 - विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने छह स्वर्ण हासिल किये।
2008 - कृष्णा सोबती को के.के.बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का 'व्यास सम्मान' देने की घोषणा की गई। 
2008 - रेवती मेनन को 'दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान, 2007' प्रदान किया गया।
2008 - पाक वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।
2011- जनगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी बढ़ कर 121 करोड़ (1 अरब 21 करोड़) हो गई जो दस साल पहले हुई गणना के मुकाबले यह 17.64 फ़ीसदी ज़्यादा है।
2019 - अरब लीग ने सर्वसम्मति से गोलन पहाडि़यों पर ट्रंप का फैसला खारिज किया।
2019 - कश्मीर घाटी में आने-जाने वाला सीआरपीएफ का हर काफिला अब 40 वाहनों से अधिक का नहीं होगा। साथ ही इस अर्धसैनिक बल के काफिले की अगुआई अब एसपी रैंक का अधिकारी ही करेगा।
2020 - कोविड-19 महामारी के मद्देनजर नेपाल में पूर्ण लॉकडाउन के एक दिन बाद हजारों अमरीकियों ने आज देश छोड़ दिया।
2020 - असाधारण जी 20 व्यापार व निवेश मंत्रिस्तरीय वर्चुअल मीट का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया।
2021 - भारत और ताजिकिस्‍तान आर्थिक साझेदारी को और बढाने पर सहमत हुए।
2021 - विश्‍व बैंक ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर बढ़ाकर 10.1 प्रतिशत किया तथा विश्व बैंक ने बांग्लादेश की अनुमानित विकास दर में संशोधन किया।
2021 - भारतीय सेना ने औपचारिक रूप से सैन्य फार्म को बंद कर दिया।
2021 - रफाल लड़ाकू विमानों की चौथी खेप में तीन विमान फ्रांस से भारत पहुंचे।
2022 - जम्मू के पुंछ जिले के सड़क हादसे में वाहन फिसलने से 9 लोगों की मौत व 4 घायल हुए।
2022 - भारत- सेशेल्स संयुक्त सैन्य दस दिवसीय अभ्यास लैमिटीये सेशेल्स में संपन्न हुआ।

*31 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1504 - गुरु अंगद देव, सिक्खों के दूसरे गुरु।
1860 - रमा शंकर व्यास - हिन्दी के उत्कृष्ट लेखकों में से एक।
1865 - आनंदी गोपाल जोशी - भारत की प्रथम महिला डॉक्टर।
1912 - राजेंद्र नारायण सिंह देव - उड़ीसा राज्य के 6वें मुख्यमंत्री रहे थे।
1934 - कमला दास - अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका।
1938 - शीला दीक्षित - भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री।
1941 - पी. जे. कुरियन - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ।
1945 - मीरा कुमार, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञा , पहली महिला लोकसभा अध्यक्षा।
1987 - कोनेरू हंपी, भारतीय ग्रैंडमास्टर शतरंज।

*31 मार्च को हुए निधन👉*

1727 – महान भौतिकशास्त्री आइजैक न्यूटन का 84 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हुआ।
1930 - श्यामजी कृष्ण वर्मा, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक।
1931 - पूर्णसिंह - भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक।
1972 – भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन।
2002 - मोतुरु उदयन, भारतीय महिला कार्यकर्ता।
2009 - रॉल अलफोन्सिन - अर्जेंटीना के राष्ट्रपति थे।
2020 - गीता रामजी युगांडाई-दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिक और एचआईवी की रोकथाम में शोधकर्ता थीं। 

*31 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 गुरु श्रीअंगद देव जयन्ती (तारीखानुसार)।
🔅 भारत की पहली महिला डॉक्टर श्रीमती आनंदी गोपाल जोशी जयन्ती (158वीं )।
🔅 श्री राजेंद्र नारायण जयन्ती।
🔅 श्रीमती शीला दीक्षित जयन्ती ।
🔅 वित्तीय लेखा वर्ष पूर्ण।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय ड्रग जाँच दिवस 2023।
🔅  विश्व बैकअप दिवस  2023
🔅 इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ़ विजिबिलिटी (International Transgender Day of Visibility)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


: *सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*

      *31- मार्च- शुक्रवार*

                       👇
*==============================*

*1* पीएम मोदी का जलवा बरकरार, देश की 100 ताकतवर हस्तियों की लिस्ट में इस बार भी नंबर वन
*2* देश के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में मोदी सहित बीजेपी के कई नेता के अलावा राहुल गांधी का भी नाम शामिल
*3* राहुल गांधी की पांच महीने में 4,000 से अधिक किमी पैदल चलकर, "भारत जोड़ो" यात्रा की, और गंभीर होने की छवि बनाई। पूर्वोत्तर में चुनावी हार और गुजरात में भारी गिरावट से शुरुआती यात्रा की ऊर्जा खत्म हो गई, लेकिन सदन से उनकी अयोग्यता और लड़ाई ने उन्हें 51वें नंबर से 15वें नंबर पर ला दिया।
*4* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का किया अचानक दौरा, निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से भी की बातचीत,मौके पर चल रहे कामकाज का लिया जायजा
*5* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा में रेलवे नेटवर्क का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा होने पर बृहस्पतिवार को राज्य को बधाई दी और कहा कि इस उपलब्धि से कई लाभ होंगे
*6* मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एक कानूनी टीम उस मामले पर काम कर रही है, जिसमें कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी को गुजरात की एक अदालत ने दोषी ठहराया था, जिसके बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था
*7* खड़गे ने कहा कि पार्टी राजनीतिक और कानूनी रूप से मामले का सामना करने के लिए तैयार है, और राहुल गांधी को जल्दबाजी में अयोग्य घोषित करने के लिए केंद्र सरकार की भी आलोचना की
*8* दलगत राजनीति से पहले व्यक्तिगत मर्यादा आनी चाहिए, संसद की संस्कृति का यूं मरना ठीक नहीं
*9* 80 के दशक के उत्तरार्ध में बीजेपी के नेता और भारत के भावी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे जो अगर ठीक नहीं हुआ होता तो इसके घातक परिणाम हो सकते थे.
*10* राजीव गांधी को किसी तरह इसके बारे में पता चला, उन्होंने वाजपेयी को अपने आफिस में बुलाया और उन्हें बताया कि वह उन्हें सयुंक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में अमेरिका भेज रहे हैं, और उन्हें इस मौके का इस्तेमाल न्यूयॉर्क में इलाज कराने के लिए करना चाहिए
*11* वाजपेयी ने ऐसा ही किया और एक स्वस्थ व्यक्ति के रूप में लौटे. वह हमेशा गांधी के आभारी रहे और अक्सर लोगों से कहते थे कि “अगर वह आज जीवित हैं, तो राजीव गांधी की वजह से”. हमारे लोकतंत्र में ऐसे कई मामले हैं, जिनमें से कुछ ज्ञात हैं जबकि कुछ अज्ञात, जो विरोधी विचारधाराओं के नेताओं के बीच आपसी प्रेम और सम्मान को दर्शाते हैं.
 *12* इंदौर में मंदिर की बावड़ी धंसने से 30 की मौत, देर रात 16 डेडबॉडी और निकाली; रेस्क्यू में आर्मी ने संभाला मोर्चा
*13* गुजरात, महाराष्ट्र और प.बंगाल में शोभायात्रा पर पथराव, वडोदरा में दो जगह चले पत्थर, संभाजीनगर और हावड़ा में आगजनी
*14* वरिष्ठ नागरिकों को लेकर रेलवे ने बुरी खबर दी है. रेलवे की तरफ से नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं. इसमें यह बताया गया है कि वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाले कंशेसन को बहाल नहीं किया जायेगा
*15* सचिन पायलट बोले- जयपुर ब्लास्ट के आरोपी कैसे छूटे? जाँच होनी चाहिये, इशारों में गहलोत पर निशाना
*16* राजस्थान बीजेपी: 2 अप्रैल को होगी कोर ग्रुप की बैठक, नेता प्रतिपक्ष को लेकर होगा निर्णय
*17* बिहार के आरा में केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह को विरोध का सामना करना पड़ा. आरके सिंह रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे जहां भीड़ में युवाओं ने आरके सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरु कर दिए,आपस में भिड़े BJP कार्यकर्ता, चले लात-घूंसे
*18* *भारत में आर्थिक सुधारों की रफ्तार तेज, अर्थव्यवस्था में हो रहा लगातार सुधार: विश्व बैंक*
*19* पानी-पानी हुआ दिल्ली-NCR, दो दिन ऐसे ही बरसेंगे बदरा; सुहावने मौसम से होगी अप्रैल की शुरुआत
*==============================*

No comments:

Post a Comment