अमरोहा में 23 साल की लड़की के साथ सब इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल और CRPF के 2 जवानों ने गैंगरे*प किया। लड़की हरियाणा की रहने वाली है। आरोप है कि उसे CRPF का इंस्पेक्टर लालाराम अमरोहा लाया था। उसके साथ हेड कॉन्स्टेबल मोहित भी था।
दोनों ने लड़की को झुलपुरी गांव के पास फार्म हाउस में ठहराया। यह फार्म हाउस उत्तराखंड में खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा का बताया जा रहा है।
मंगलवार रात दरोगा संजय तोमर और हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद मालिक भी फार्म हाउस पहुंचे। चारों ने शराब पार्टी की और कमरे में घुसकर लड़की के साथ वारदात की। संजय तोमर और प्रमोद मलिक की तैनाती हसनपुर कोतवाली में है।
रात में ही लड़की ने पुलिस अधिकारियों को कॉल कर घटना की सूचना दी। लेकिन, पुलिस दिनभर मामला दबाए बैठी रही। दबाव बढ़ा तो कार्रवाई करनी पड़ी।
शाम 4:20 बजे चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके बाद एसपी लाखन सिंह यादव मीडिया के सामने आए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना की की जानकारी दी। हालांकि आरोपियों को मीडिया के सामने पेश नहीं किया।
एसपी लाखन सिंह यादव ने बताया कि लड़की का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। देर शाम मुरादाबाद के DIG मुनिराज जी. अमरोहा पहुंचे। उन्होंने एसपी से इस मामले को लेकर बात की।
लड़की ने बताया, मोहित और लालराम उसे लेकर मंगलवार को हसनपुर (अमरोहा) पहुंचे। हसनपुर थाने के गेट पर उनकी मुलाकात दरोगा संजय तोमर से हुई। वे सभी झुलपुरी फार्म हाउस (हसनपुर) पहुंचे। वहां दो कमरे बुक किए। एक कमरे में मोहित और दरोगा संजय तोमर व लालाराम लेट गए।
कुछ देर बाद हसनपुर थाने का सिपाही प्रमोद खाना और शराब लेकर आया। वह मुजफ्फरनगर में थाना फुगाना के खेडा मस्तान गांव का रहने वाला है। चारों ने एक कमरे में बैठ कर खाना खाया। शराब पी। मैंने अपने कमरे मे बैठकर खाना खाया। कुछ देर बाद मोहित और लालाराम यादव, संजय तोमर मेरे कमरे में घुस आए। तीनों ने मेरे साथ रेप किया।
लड़की ने बताया, तीनों आरोपी रेप करने बाद कमरे से बाहर निकल गए। इसके बाद जब चौथा आरोपी प्रमोद कमरे में आया, तो उसे धक्का देकर बाहर किया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। इसके बाद मैंने गूगल सर्च करके अमरोहा पुलिस का नंबर खोजा और सूचना दी।
बुधवार सुबह परेशान युवती ने पुलिस अधिकारियों को काल कर घटना की सूचना दी। दिनभर मामला दबाए बैठी रही पुलिस को दोपहर बाद इस मामले में कार्रवाई करनी पड़ी।
No comments:
Post a Comment