‘सास के बाद बहू की बारी’: जमीन के भूखे दामाद का खूनी ‘लव रिटर्न’, 5 घंटे में पुलिस ने निकाला सारा भूत
#छतरपुर की अमलताश कॉलोनी से इश्क़, जमीन और खून-खराबे का ऐसा ‘पारिवारिक पैकेज’ सामने आया है, जिसे देखकर सनसनी भी अपना सिर पीट ले। मिलिए लखन जोशी से—जो पहले अपनी सास को ‘सदाबहार छुट्टी’ पर भेजकर जेल की हवा खा चुका था। जेल से छूटते ही लगा कि साहब सुधर गए होंगे, मगर जनाब के दिमाग में जमीन का कीड़ा ऐसा कुलबुलाया कि जिस पत्नी से कभी ‘लव मैरिज’ की कसमें खाई थीं, उसी को मौत के घाट उतार दिया।
शायद पतिदेव का मानना था कि जब सास को रास्ते से हटा ही दिया है, तो पत्नी को बीच में छोड़कर ‘काम अधूरा’ क्यों रखा जाए! बेशकीमती जमीन नाम कराने का सुरूर ऐसा चढ़ा कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर पत्नी ज्योति की जान ले ली और यूपी भागकर 'फरार दामाद' बनने की फिराक में लग गया।
मगर अफसोस, विलेन की किस्मत में लंबी दौड़ नहीं लिखी थी। सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा जाल बिछाया कि महज 5 घंटे के भीतर साहब का सारा 'जमीनी बुखार' उतर गया और वे सीधे सलाखों के पीछे जा पहुंचे।
हैरत और लालच के इस खूनी ड्रामे का सबसे स्याह पहलू वो दो मासूम बच्चे हैं, जिनकी दुनिया एक झटके में उजड़ गई—मां कब्र में और ‘कातिल बाप’ अब जिंदगी भर जेल की रोटियां तोड़कर अपनी 'जमींदारी' का हिसाब लगाएगा।
#ChhatarpurCrime
#CrimeNewsHindi
#GreedAndBetrayal
#PoliceAction
#KhaufnakHatyakand
No comments:
Post a Comment