‘बीमार पत्नी’ का ढोंग और गंदी नीयत: कुशीनगर के स्कूल प्रबंधक को भारी पड़ी अश्लील हरकत, शिक्षिका ने सिखाया सबक, पहुंचा जेल
#कुशीनगर; के रवींद्र नगर स्थित ‘द रैनबो लोरेटो एकेडमी’ नाम के तथाकथित शिक्षा के मंदिर में प्रबंधक दिनेश राय की शर्मनाक करतूत सामने आई है। खुद को संस्कार और मर्यादा का ठेकेदार समझने वाले इस प्रबंधक ने ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) बनवाने के बहाने एक युवा शिक्षिका को अपने दफ्तर बुलाया। आरोप है कि वहां उसने अपनी ‘बीमार पत्नी’ का सबसे पुराना और घिसा-पिटा रोना रोते हुए शिक्षिका पर आपत्तिजनक दबाव बनाने और अश्लील हरकतें करने की कोशिश की।
मगर ‘डायरेक्टर साहब’ का यह घटिया दांव उल्टा पड़ गया। शिक्षिका डरकर खामोश बैठने के बजाय चट्टान बनकर खड़ी हो गई और उसने प्रबंधक को सीधे मुंह पर लताड़ लगाते हुए आईना दिखा दिया: “सर, मैं आपकी बेटी की उम्र की हूं। अगर आपकी बेटी से कोई ऐसा बोले तो कैसा लगेगा? इतनी ही मजबूरी है तो दूसरी शादी कर लो या कहीं और जाओ, स्कूल को अपनी अय्याशी का अड्डा मत बनाओ।” शिक्षिका ने यह भी साफ कर दिया कि स्कूल में यह कोई नई बात नहीं है, बल्कि हर महिला टीचर उसके अकेले में बुलाने की नीयत से खौफ खाती है।
प्रबंधक ने विरोध करने पर धमकी देकर बात दबाने की कोशिश की, लेकिन पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर #वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही कुशीनगर पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे सीधे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया।
संस्कारों का ढोंग रचकर गंदा खेल खेलने वाले स्कूल प्रबंधक की सारी हेकड़ी धरी की धरी रह गई—शिक्षिका की हिम्मत ने साफ कर दिया कि स्कूल बच्चों का भविष्य संवारने के लिए होते हैं, किसी प्रबंधक की ओछी हरकतों का अड्डा बनने के लिए नहीं।
#KushinagarNews
#SchoolManagerExposed
#UPPoliceAction
#CrimeAgainstWomen
#WomenSafetyAtWork
No comments:
Post a Comment