हरि प्रबोधिनी का महापर्व- डॉ दिलीप सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि
हरि प्रबोधिनी का व्रत सनातन धर्म के महान व्रत और पर्व में से एक है इस व्रत को देव उठनी या देव उठान एकादशी भी कहा जाता है अनेक स्थानों पर इसको जुठवन भी कहते
हैं यह महान पर व्रत कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है।
कब हरि प्रबोधिनी का व्रत मनाया जाएगा
वर्ष 2026 में हरि प्रबोधिनी का व्रत 20 नवंबर शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा जिसका कारण यह है कि यह सुबह 7:11 पर प्रारंभ हो रही है और 21 नवंबर को 6:31 पर समाप्त हो रही हैं ऐसे में धर्म ग्रंथो और लोक व्यवहार देखते हुए इसको 20 नवंबर के दिन ही मनाया जाएगा सनातन धर्म में मुहूर्त और तिथियां का वैज्ञानिक महत्व होता है इसमें देशकाल परिस्थितियों लोग व्यवहार और वैज्ञानिक गणनाओं को परख कर शुभ मुहूर्त में मनाया जाने का विधान है इसके लिए उदया तिथि आवश्यक नहीं होती है। जबकि सामान्य रूप से उदया तिथि में ही अधिकांश पर्व मनाया जाते हैं श्री कृष्ण जन्माष्टमी सहित कई ऐसे व्रत और पर्व है जहां पर यह लागू नहीं होता।
एकादशी व्रत का पारण
एकादशी व्रत का पारण इस वर्ष 21 नवंबर केदिन 7:11 दोपहर से दोपहर बाद 3: 23 के बीच किया जाएगा। आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी से लेकर कार्तिक शुक्ल एकादशी के पूर्व तक भगवान श्री हरि विष्णु योग माया में लीन रहते हैं इसलिए इन चार महीना को चातुर्मास या योग मास कहा जाता है।
हरि प्रबोधिनी के दिन पूजा पाठ कैसे करें
सुबह उठकर नित्य क्रिया करें शुद्ध चित्त से स्नान करें भगवान का ध्यान करें यह भगवान श्री हरि विष्णु का पर्व है इसलिए उनके मंत्रों श्री वष्णवे नमः को भी पढ़ें इसके पश्चात पूजा घर में या घर के पूर्व या उत्तरी भाग में मुंह पूर्व या उत्तर की तरफ करके चौकी पर पीले वस्त्र बिछा कर उस पर श्री हरि विष्णु की प्रतिमा या शालिग्राम रखें सामने जल से आचमन करें पीले रंग की माला और पीले फूल भगवान श्री हरि विष्णु को अर्पण करें पीला चंदन भी उन्हें लगे इसके पश्चात पीली मिठाई गन्ना और सिंघाड़ा एवं मौसमी फल फूल भी उन्हें अर्पित करके भोग लगा दें इसके बाद धूप दीप जलाकर भगवान श्री हरि विष्णु की आराधना इच्छा अनुसार करें ओम श्री विष्णवे नमः या ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप सबसे अच्छा रहता है। अनेक स्थानों पर गन्ने का मंडप बनाकर वहां पर शालिग्राम के साथ तुलसी देवी का विवाह भी कराया जाता है।
हरि प्रबोधिनी व्रत कथा का वर्णन कहां कहां है
हरि प्रबोधिनी व्रत का वर्णन वेदों में नहीं मिलता है यह रामायण में भी नहीं मिलता है लेकिन यह महाभारत श्रीमद् भागवत गीता विष्णु पुराण ब्रह्म वैव्रत पुराण नारद पुराण पद्म पुराण उत्तराखंड भागवत पुराण में मिलता है भागवत पुराण के अनुसार नंद बाबा ने एकादशी का व्रत किया जिससे श्री हरि विष्णु की कृपा हुई और भगवान श्री कृष्णा मथुरा से नंद बाबा के घर पहुंच गए
इसके अलावा एक कथा के अनुसार जब भगवान श्री हरि विष्णु योग माया में लीन थे तब एक महा भयंकर तीनों लोकों को जीतने वाला मुर नाम का दैत्य उत्पन्न हुआ और भगवान श्री हरि विष्णु पर उसने आक्रमण कर दिया। इस पर भगवान श्री हरि विष्णु की माया से एकादशी देवी का जन्म हुआ जिन्होंने मुर नमक दैत्य को मार गिराया इसके प्रतीक कथा के रूप में 10 ज्ञान और 10 कर्म इंद्रियां और एक मन कुल मिलाकर 11 इंद्रियों की अधिष्ठात्री देवी एकादशी देवी के नाम पर इसको एकादशी देवी का व्रत कहा गया जो इन्हीं 11 इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर लेता है उसे कोई नहीं हरा सकता है ।
अन्य कहानियां इसके अलावा जालंधर की कहानी भी इसके साथ आता है महा असुरजालंधर में तीनों लोक जीत लिए उसकी पत्नी वृंदा परम सती थी जिसके कारण जालंधर को कोई मार नहीं सकता था भगवान शिव ने बहुत भयानक युद्ध किया हजारों वर्ष के युद्ध में भी उसको नहीं मार पाए तब भगवान श्री हरि विष्णु ने छल से जालंधर का रूप धारण करके वृंदा के सतीत्व का हरण किया और जालंधर मारा गया जब वृंदा को इसका पता लगा तो उन्होंने भगवान श्री हरि विष्णु को पत्थर हो जाने का श्राप दे दिया तब से काले रंग के शालिग्राम को विष्णु का रूप माना गया यद्यपि बाद में वृंदा ने अपना श्राप वापस ले लिया और जालंधर के सती हो गई।
पूजा पाठ कर्मकांड और ढोंग बड़ा है या शुद्ध मन से ईश्वर की पूजा इस बात का बड़ा सुंदर वर्णन श्री भागवत पुराण में स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर से कहा है एक बार एक राजा का दैवयोग से निधन हो गया और काम ढूंढते ढूंढते दूसरे राजा के पास पहुंचा। राजा ने उसे इस शर्त पर नौकरी दे दिया कि वह एकादशी के दिन उसे एक अन्न भी नहीं देंगे बाकी दिन जो इच्छा हो वह खाता रहेगा।
इस तरह बहुत सारे दिन बीत गए और एकादशी का महान पर्व आ गया तब राजा ने अपनी शर्त के अनुसार उसे केवल फलाहार दिया लेकिन नौकरी करने वाले राजा ने उनसे अनुनय किया तब दयालु राजा ने उसे अन्न दान कर दिया। लेकिन कारण पूछा कि ऐसा क्यों है क्या तुम एक दिन बिना अन्न के नहीं रह सकते राजा ने कहा है राजन मैं तो रह सकता हूं लेकिन हमारे साथ स्वयं भगवान श्री हरि विष्णु की भोजन करते हैं वह अन्न के बिना कैसे रहेंगे इस पर राजा को विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने कहा कि मुझे भी भगवान का दर्शन कराओ।
इसके बाद वह राजा को लेकर नदी के किनारे गए और रोज की भांति पूजा पाठ करके आसान बिछाकर भोग लगाकर भगवान का आवाहन किया लेकिन ईश्वर प्रकट नहीं हुए इसके बाद बार-बार पुकारने पर भी जब ईश्वर नहीं आए तब उन्होंने कहा ठीक है अगर आप नहीं आते तो मैं अपना बलिदान आपको कर रहा हूं ऐसा कह कर जैसे ही उन्होंने अपना सिर काटना चाहा तब श्री हरि विष्णु भगवान वहां प्रकट हो गए और राजा के देखते-देखते उसे अपने दिव्य विमान में बैठ कर बैकुंठ लोक ले गए।
इसका सीधा अर्थ बताकर भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि दुनिया भर के अंधविश्वास ढोंग पूजा पाठ तब तक व्यर्थ है जब तक व्यक्ति मन वचन और कम से पूरी तरह शुद्ध और अखंड भक्ति वाला ना हो यही एकादशी का संदेश भी है कि अपनी पांच ज्ञान और पांच कर्म इंद्रियों मन और चंचल चित्त पर नियंत्रण करके ही पूजा पाठ सफल किया जा सकता है।
हरि प्रबोधिनी महापर्व का वैज्ञानिक महत्व
धर्म दर्शन अध्यात्म के अलावा भारत के हर शुभ और मांगलिक कार्य प्रकृति पर्यावरण और विज्ञान से गहराई से जुड़े रहते हैं हरि प्रबोधिनी पर्व भी इसका एक उदाहरण है वर्षा के बाद एक महीने तक वातावरण जहरीला और घनघोर प्रदूषित होता है इसीलिए इस समय पूजा पाठ सफाई पर विशेष महत्व दिया जाता है और आषाढ़ सावन भादो क्वार महीने प्राचीन काल में और अब भी चारों ओर कीचड़ गंदगी और जल से भरे रहते हैं चारों ओर जहरीले कीट पतंग जीवाणु विषाणु कीटाणु रोगाणु फैल जाते हैं सब कुछ प्रदूषण और जहर से भरा होता है इसलिए इन चार महीना में लोग अपने घर रहकर समय बिताया करते थे और बिना किसी दिखावा के पूजा पाठ मानसिक रूप से करते थे क्योंकि इस समय वैसे भी फल फूल का मिलना मुश्किल था जंगली जड़ी बूटियां लाना भी बहुत कठिन था। मछलियों और फसलों के कच्चे होने से उन्हें काटना मारना मना किया गया था गन्ने का रस भी इस समय हल्का और प्रदूषित होता है इसलिए गन्ने का पेरना चूसना मना किया गया था। उसे समय अच्छी सड़क और रास्ते भी नहीं थे तो शुभ और मांगलिक कार्य वैसे भी नहीं हो सकते थे आज भी यह काम बहुत कठिन है और इसलिए आज भी लगभग ना के बराबर ही इस समय शुभ और मंगल कार्य को किया जाता है। लोगों में उत्साह और उमंग की भी कमी रहती है फसलें और खाद्य पदार्थ भी नहीं होते हैं इन सभी कर्म से हरि प्रबोधिनी महापर्व का बहुत बड़ा वैज्ञानिक महत्व है और इसी के समय से सारे शुभ और मांगलिक कार्य का संपन्न किया जाना वैज्ञानिक दृष्टि से बहुत ही उत्तम है
No comments:
Post a Comment