आज राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर
सुशील कुमार शशि की अध्यक्षता और सचिव पूर्णकालिक सिविल जज सीनियर डिवीजन सुशील कुमार सिंह की देखरेख में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वाधान में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल पुरानी बाजार जौनपुर में विधिक दिवस वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार 2016 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्पलाइन 15100 अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सहायता और राष्ट्रीय लोक अदालत विषय पर किया गया इस अवसर पर विकासखंड सिकरारा के सभागार में आयोजित सेमिनार में सचिव पूर्णकालिक सिविल जज सीनियर डिवीजन सुशील कुमार सिंह डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल देवेंद्र कुमार यादव पैनल अधिवक्ता तहसीलदार सदर शैलेश कुमार सिंह श्रमिक उपयुक्त देवव्रत यादव विद्यालय के प्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य दिलीप कुमार गुप्ता विनोद कुमार श्रीवास्तव अलीगढ़ एनपी मिश्रा मनन गुप्ता फर्रूखसियर चंद्रशेखर मौर्य कपिल चतुर्वेदी विनीता रेमी स्वाती शैली वजाहत मालासहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं पी एल वी शिव शंकर सिंह जिला विधिक प्राधिकरण के कर्मचारी सुनील कुमार मौर्य तथा आसपास के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ देवी सरस्वती के दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण एवं अतिथिगण के स्वागत गीत के साथ हुआ और सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया और मनमोहक कार्यक्रम भी संविधान न्याय और विधिक प्राधिकरण से संबंधित प्रस्तुत किए गए
इस गोष्ठी को संबोधित करते हुएइस गोष्ठी को संबोधित करते हुए करते हुए मुख्य अतिथि सुशील कुमार सिंह सिविल जस्टिस सीनियर डिवीजन सचिव पूर्णकालिक ने बताया कि किसी भी प्रकार की विधि सहायता के लिए 15100 नंबर को डायल करने पर सारी सूचना मिल जाती है उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मध्यस्थ फ्रंट ऑफिस डिफेंस काउंसिल सिस्टम पर लीगल वॉलिंटियर्स और अन्य विभागों के बारे में बताया कि त्वरित सरल और सुलभ न्याय देने में प्राधिकरण सदैव आगे रहा है उन्होंने आने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने और अधिक से अधिक मुकदमे सुलह समझौते के आधार पर करने का आवाहन किया
इसी क्रम में डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जनपद न्यायालय जौनपुर ने कहा कि समाज देश और धर्म तथा परिवार का उत्थान करने के लिए नारी शक्ति आवश्यक है और उनको जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है एक नहीं दो दो मात्राएं नर से भारी नारी नई यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते को रमंते तत्र देवता इसीलिए कहा गया है । उन्होंने आगे कहा विधि संविधान और न्याय की आवश्यकता केवल मानव समाज में होती है पशु और राक्षस समाज नियम कानून नहीं मानते और देवताओं और दैवी शक्तियों को कानून की आवश्यकता ही नहीं होती उन्होंने विधिक दिवस का महत्व बताते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों का विधि और न्याय का संविधान में प्राप्त मूल अधिकारों और कर्तव्य का विस्तृत विवेचन करते हुए सभी को विधि के प्रति जागरूक होने का आवाहन किया।
इसी क्रम में तहसीलदार सदर शैलेश कुमार सिंह पैनल अधिवक्ता देवेंद्र कुमार यादव और और अध्यक्ष देवव्रत यादव श्रमिक उपायुक्त विनोद कुमार श्रीवास्तव दिलीप कुमार प्रधानाचार्य द्वारा लोगों को प्राप्त अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देकर आवश्यक टेलीफोन और मोबाइल नंबरों को हमेशा याद रखने पर बोल दिया गया 15100,1090 112 1098 जैसे नंबर हर व्यक्ति को हमेशा याद रखने पर बल दिया गया और अधिकारों के हनन पर शासन प्रशासन पुलिस की मदद लेने के बारे में जानकारी दी गई और यदि कहीं उचित सहायता न मिली गई तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर की सहायता लेने को कहा गया। उनके द्वारा शासन प्रशासन और श्रमिक विभाग में प्राप्त सुविधाओं और उसकी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया और बच्चों को अनुशासन देशभक्ति और संविधान के प्रति सम्मान की भावना के बारे में बताया गया विधिक दिवस का महत्व बताते हुए संविधान की प्रस्तावना मूल अधिकार और कर्तव्य के बारे में जागरूक रहने को कहा गया और इसका प्रचार प्रसार भी लोगों में करने पर बल दिया गया।
No comments:
Post a Comment