Sunday, 1 November 2026

खेल से एकता तक हॉकी प्रतियोगिता में खुर्शीद कॉलेज और सनवे रहे विजेता

*खेल से एकता तक हॉकी प्रतियोगिता में खुर्शीद कॉलेज और सनवे रहे विजेता*
सरदार बल्लभ पटेल जी जयंती के उपलक्ष में एकता दिवस के शुभ अवसर पर दो दिवस्य हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ द्वारा आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता में छह बालिका और सात बालक वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसका फाइनल एक नवंबर को शहीद ए आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया।
आज फाइनल मुकाबला सनवे और सिम्स के मध्य खेला दोनों ही टीमों ने दो दो गोल किया अन्त में पेनाल्टी शूट में सनवे ने सिम्स को तीन दो से हराकर विजेता रही।
बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज और कन्या इंटर कॉलेज खारी कुआं के मध्य खेला गया यह मुकाबला भी दो दो से बराबरी पर रहा अन्त में पेनाल्टी शूट से निर्णय हुआ जिसमें खुर्शीद ने खारिकुआ तीन दो से हराकर विजेता रही।
उद्घाटन ज़िला क्रीड़ा अधिकारी ने किया।
मैच की मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा शर्मा ज़िला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा रहीं।
मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा शर्मा ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा। खेल से एकता का संदेश बहुत बड़ा उदाहरण है जो रामपुर से दिया गया।
उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल पहना कर पुरस्कृत किया 
मुस्लिम महासंघ द्वारा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय है। आयोजक फ़रहत अली खान ने सभी का आभार व्यक्त किया और बताया की लगभग एक्सो बयालीस खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर विवेक रहेला उपाध्यक्ष भाजपा, मुख्तार खान हॉकी संघ सचिव सौरभ कुमार खेलो इंडिया कोच डॉ अनूप सिंह अध्यक्ष योगा स्पोर्ट्स, मनोज कुमार अध्यक्ष क्रीड़ा भारती मारिया फ़रहत ज़ीनत परवीन  अय्यूब खान अजहर अहमद राहुल खेमपाल बाबू राज आदि बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

2 comments: