Wednesday, 4 November 2026

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर 

के तत्ववाधान में जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार शशि के निर्देश पर आज सचिव पूर्णकालिक सिविल जज सीनियर डिवीजन सुशील कुमार सिंह के साथ डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जनपद न्यायालय जौनपुर द्वारा जनपद कारागार जौनपुर का  निरीक्षण किया और बंदियों को उचित विधिक सहायता सेवा देने का उनके स्वास्थ्य भोजन और अन्य सुविधाओं का भी देखरेख और निरीक्षण किया और उन्हें माननीय सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय तथा केंद्र और राज्य सरकारों के द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के बारे में अवगत कराया जिनके पास अधिवक्ता नहीं थे उनके लिए सरकारी खर्च पर अधिवक्ता की व्यवस्था किया गया  इस अवसर पर जेल अधीक्षक विनय कुमार त्रिवेदी जेलर नंदकिशोर गौतम और उनके सहायक और उनके सहायक कार्यालय के लोग शिक्षक एवं चिकित्सक तथा प्राधिकरण के सुनील कुमार मौर्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment