Wednesday, 6 September 2023

पानी पीने के नियम.....पानी पीने के 100 नियम है, कुछ बता रहा हूं।

पानी पीने के नियम.....

पानी पीने के 100 नियम है, कुछ बता रहा हूं।

शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस है तो आपके शरीर के लिए इतना ही तापमान का पानी उचित है।

कभी भी ठंडा पानी ,फ्रिज का पानी, बर्फ का पानी ना पिये,ताजा पानी ही पिये, मिट्टी के घड़े का पानी पी सकते है।

भोजन करने के पश्चात 60-90 मिनट तक पानी का सेवन ना करें, यदि आप किसान या मजदूर आदि है तो 60 मिनट अन्यथा 90 मिनट,।

सुबह उठकर उकड़ू बैठकर सवा लीटर पानी पिये।

सुबह उठकर सबसे पहले 3-4 गिलास पानी ही पिये, सम्भव हो तो हल्का गुनगुना पानी पिये ।

रात सोने से पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पियें, हार्ट अटैक से बचे रहेंगे।

प्लास्टिक की बोतल, लकड़ी की बोतल आदि का पानी न पिए।

जब भी पानी पिये उसे घूंट-घूंट करके ही पिये, एक गिलास पानी को कम से कम 8-10 बार मे ही पिये, एक घूँट मुह में पानी भरिये थोड़ी देर चलाइये फिर पिये ,दिन भर में अगर 10 गिलास पानी पियेंगे तो 100 बार ये मुह की लार अंदर जाएगी जो अमृत है, इसी प्रकार ही पीना है।।।।

प्यास लगने पर पानी न पिएं तो 13 रोग आते है, और अगर बिना प्यास के पानी पियें तो 27 रोग आते हैं।

पानी उबालने पर यदि 3/4 भाग शेष बचे तो यह वातनाशक है, यदि 1/2 भाग शेष बचे तो पित्तनाशक है ,यदि 1/4 शेष बचे तो कफनाशक है।

सबसे शुद्ध पानी बारिश का दूसरा पानी है।

तालाबो,कुएं, पोखरों का पानी नदी के पानी से अधिक उत्तम है।

पानी हमेशा बैठकर सुखासन में पऔ

 आपका जितना वजन है उसमें 10 का भाग करके दो घटा दीजिए जितना लीटर बचा उतना ही आपको पीना है।

जैसे मेरा वजन 80 किलो है तो उसका 10 में भाग दिया हुआ 8 उसमें से दो घटा दीजिए हुआ 6 मुझे 6 लीटर जल पीना है।

गर्मियों में मिट्टी के बर्तन का पानी सर्वोत्तम है।

सर्दियो में सोने का पानी उत्तम है।

बरसात में ताम्बे का पानी उत्तम है।

ताम्बे के पानी अगर हमेशा पीना है तो 3 महीने लगातार पिये, फिर 1 महीने बन्द करके, फिर से पिये।

गिलास की अपेक्षा लोटे में पानी पीना सर्वोत्तम है।

RO का पानी पीना बन्द करें, इंसमे कोई पोषक तत्व नही।

पानी को सबसे अच्छा फिल्टर चूना करता है।

पानी को उबाल कर पिया जा सकता है, जिन्हें समस्या है।

यह सभी नियम आपको किसी भी बीमारी से स्वयम बाहर निकाल लेगे और बीमार पड़ने की संभावना भी बहुत कम रहेगी।

यदि कोई भी इन नियम का पालन करता है तो कम से कम 80 तरह के रोगों से वह बचा रहेगा।

वेद वरदान आयुर्वेदिक सेंटर
9256694893

महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी 15-

महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी 
15-

चौकी के सामनेवाली दीवाल पर चूने से सूर्य का गोला बनाकर बाबा ने कभी गेरू से सीताराम लिख दिया था। फीके पड़ने से बचाने के लिए बार-बार पोते जाने से लिखावट और गोला तनिक विरूप तो अवश्य हो गया था किन्तु मौजूद था। चौकी पर रेशमी चादर और गद्दा बिछा था। बावा संतुष्ट मुद्रा में चारों ओर देखकर चौकी की ओर बढ़े। चादर को एक कोने से उठाकर देखा। नीचे बिछी हुई अपनी पुरानी चटाई को देखकर प्रसन्न हुए। 
“रामू, ये गद्दा इत्यादि ठाठ बाट हटाओ”
सेठ जी के चेहरे पर फीकापन भाँपकर राजा भगत बोले- “अब बिछा है तो बिछा रहने देव। तुम्हारी बूढी हड्डियो को सुख मिलेगा।”
बाबा ने बच्चों की तरह से मचलकर कहा- “नही, अंतकाल में अपनी आदत क्यों बिगाड़ू।”
रामजियावन के घरवालों ने तब तक गद्दा-चादर उठा डाला था। चौकी पर बैठकर बाबा अपनी पुरानी चटाई पर हाथ फेरते हुए बोले-“ब्रह्मदत्त दमड़ी -दमड़ी की दो लाए थे। बारीक बुनी है। एक हमको दी और एक घाट पर बिछाई। हमारी तो जस की तस धरी है।”
“हाँ , हमें याद है महाराज, घाट पर ऐसी ही चटइया रही, वह तो कई बरस भए टूट गई।” 
“दास कबीर जतन तें ओढ़ी,
ज्यो की त्यो घरि दीनी चदरिया”- कहकर बाबा हँसने लगे। उन्हें हँसते देखकर सभी खिलखिला पड़े।बरसाती मक्खियों सी चिपकी भीड़ बड़े मनुहार के बाद गई। सेठानी जी चाहती थी कि उनके द्वारा रखी हुई पादुकाओं को गोसाईं जी यदि यहाँ रहते हुए निरंतर न पहने तो कम से कम एक बार उसमे पैर ही डाल दे जिससे कि वे सेठानी की पूजा की वस्तु हो सके। रानी साहब का मन रखने के लिए नई कलम और चाँदी की दवात भी रखनी ही पड़ी।इस प्रकार कुछ देर के बाद ही भोजन हो सका, बाबा तथा उनकी मण्डली के भोजन करते न करते ऐसी मूसला धार वर्षा आरम्भ हुई कि थोड़ी ही देर में पनारे बह चले। भोजन करके बाबा फिर अपनी कोठरी मे आ गए। वेनीमाधव जी तथा राजा भगत दूसरी कोठरी में टिकाए गए थे। रामू बाबा के साथ था।उससे पैर दबबाते हुए बाबा को कंपकंपी आ गई। थोड़ी देर बाद रामू का ध्यान बाबा के सिरहाने दीवार के कोने पर गया। दीवार के सहारे छत से पानी की लकीर बह रही थी।इससे रामू को विशेष चिन्ता व्यापी और वह अपने गले से तुलसी माला उतारकर कन्धे पर पड़े अँगोछे में हाथ छिपाकर जप करने लगा। थोड़ी देर में'खल-खल' की आवाज कानों में पड़ी। आँखें खोलकर पहली दृष्टि सोते हुए गुरू जी पर और दूसरी बहती दीवार पर डाली। पानी अब अधिक तेजी से बह रहा था। धरती के कोने से मटमैला पानी मोटी धार में बह रहा था और उसी से 'खल-खल' की ध्वनि हो रही थी। रामू की आँखे अब उधर ही टिक गईं। सहसा धरती के सिरे से एक बड़ा मिट्टी-का लोदा पानी के साथ धप्प से फर्श पर गिरा। ऊपर से आनेवाले पानी की धार और मोटी हुई। द्वार से आँगन में झाँका, पानी बहुत ज़ोरों से बरस रहा था।आकाश मे बिजली ऐसे कड़क रही थी मानों इसी छत पर टूटकर गिरेगी। अब रामू से बैठा न रहा गया। बिना आहट किए चौकी से उठा और सोते हुए महापुरुष के चेहर पर एक दृष्टि डालकर फिर द्वार से बाहर निकलकर, छप्पर पड़े, जगह-जगह से चुआते हुए दालान से होकर आगे वाली कोठरी के द्वार पर पहुँचा । देखा कि राजा भगत सो रहे हैं और वेनीमाधव जी आँगन की और मुँह किए बैठे सुमिरनी के घोड़े दौड़ा रहे हैं।रामू ने संकेत से उन्हें बाहर बुलाया और कहा -“ब्रह्मचारी जी आप तनिक प्रभु के पास बैठ जायें। वे सो रहे हैं और कोठरी में पानी चूआते -चूआते अब पनाला बह चला है। मैं भीतर कहने जा रहा हूँ।” बेनीमाधव जी तुरन्त बाबा की कोठरी को ओर चल पड़े। जाकर देखा कि दीवार से बहकर आते हुए पानी से कोठरी के गोबराये हुऐ फर्श पर तलैया बन रही है। वे द्वार के पास ही खड़े हो गए। गुरू जी गहरी नींद मे थे। कुछ देर बाद वे अचानक बड़बड़ाए -“राम-राम , फिर बेचेनी से करवट बदली। 'खल- खल खल-खल' ध्वनि से आँखें खुल गईं। तकिये से सिर उचकाकर बहता कोना देखा, फिर छत देखी, फिर बेनोमाधव की ओर ध्यान गया, बैठ गए, कहा- “रामू इसी के उपचार की चिन्ता में गया होगा।”
“हाँ गुरू जी, मिट्टी की दीवार है, कहीं अधिक पोल हुई तो ये फिर रोक न पाएगी। पानी बड़ी जोरों से पड़ रहा है।” 
“हाँ , जब स्वप्न में उत्पात हो रहा था तो जाग्रतावस्था में भी उसका कुछ न कुछ प्रमाण तो मिलना ही चाहिए। राम करे सो होय।” 
“क्या कोई बुरा स्वप्न दखा था आपने?” “स्वप्न में हम काशी में थे। विश्वनाथ जी के दर्शन करके गली मे आए तो सहसा उनका नंदी हमें सींग मारने के लिए झपटा। हम राम-राम गोहराने लगे तभी नींद खुल गई। ऐसा लगता है कि अब हमारी आयु शेष हो चली है।”
सुनते ही बेनीमाघव जी सहसा भावुक हो गए। आँखें छलछला उठी, हाथ जोड़कर बोले- “अपने श्रीमुख से ऐसे अशुभ वचन न कहे गुरू जी। आपका जीवन हमारी छत्रछाया है।”
तब तक रामू, रामजियावन और उनके छोटे भाई रामदुलारे आ पहुँचे। बहती दीवार के कोने का निरीक्षण करके रामदुलारे बोला- “ई मूसन की करतूत है। ऊपर नाज सुखावा गवा रहे ना। अबहिं ठीक होत है दादा, महाराज जी का दूसरी कोठरी मा ले जाव।”

रामू और बेनीमाधव जी उन्हे सहारा देकर उठाने के लिए झुके, सरककर आगे आते हुए बाबा ने हँसकर कहा-“अरे बेटा, बालपने में तो हम ऐसी झोपड़ी में रहे हैं कि पानी गलावे और घूप तपावे। हमारी पार्वती अम्मा कहे कि जिससे राम जी तपस्या कराते हैं उसे ऐसा ही महल देते हैं।” हँसते हुए यह कहकर वे सहारे से उठे।
कोठरी मे भीड़-भाड़ होने से राजा भगत की आखँ खुल गईं। उन्हें इस कोठरी मे अचानक आने का कारण बतलाया गया। तब तक बेनीमाधव जी भी चौकी पर बैठ गए। बेनीमाघव जी ने छूटा हुआ प्रसँग फ़िर उठाया-"पार्वती माँ कौन थी गुरू जी ?” 
“मेरी शरणदायिनी, जगदंबा रूपिणी बूढ़ी भिखारिन।”
क्रमशः

INDIAN” शब्द का वास्तविक अर्थ जानकर,शर्म से डूब जाएंगे आप ।

*”INDIAN” शब्द का वास्तविक अर्थ जानकर,शर्म से डूब जाएंगे आप ।*

“Indian” शब्द का अर्थ है हरामी संतान, आपने पढ़ा होगा अंग्रेजोँ के समय मेँ सिनेमाघरोँ और कई सार्वजनिक जगहोँ पर “Dogs and Indians are not allowed”  का बोर्ड लगा रहता था इसी से आप समझ सकते हैँ अंग्रेज के लिये इंडियन्स की क्या वैल्यू थी।

लेकिन यदि आप ऑक्सफ़ोर्ड की पुरानी डिक्शनरी (Oxford Dictionary) खोलें तो पृष्ठ नं० 789 पर लिखा है Indian जिसका मतलब बताया गया है कि “ अर्थात् पिछड़े और घिसे-पिटे विचारों वाले अपराधी लोग तथा India का एक और अर्थ है “वह व्यक्ति या दंपत्ति जिसके माता-पिता का विवाह चर्च में नहीं हुआ हो” । अर्थात “Indian” शब्द का अर्थ है उस दंपत्ति से पैदा संतानें जो की चर्च में विवाह न होने के कारण नाजायज हैं मतलब कि बास्टर्ड या फिर हरामी संतान |ब्रिटेन में वहां के नागरिकों को “इंडियन” कहना क़ानूनी अपराध है |

“भारत” या “इंडिया”  इस देश का क्या नाम है ? सरकार से यही सवाल लखनऊ की सामाजिक कार्यकर्ता ने पूछ कर केंद्र सरकार को मुश्किल में डाल दिया है सूचना के अधिकार क़ानून यानी आर0 टी0 आई0  के तहत पूछा है कि सरकारी तौर पर भारत का क्या नाम है?

उन्होंने बीबीसी को बताया, “इस बारे में हमारे बीच काफी असमंजस है। बच्चे पूछते हैं कि जापान का एक नाम है, चीन का एक नाम है लेकिन अपने देश के दो नाम क्यूं हैं.” उनके इस सवाल ने सरकारी दफ्तरों में हलचल मचा दी है क्योंकि सरकार के पास फिलहाल इसका कोई जवाब नहीं है.

जबाब में आवेदक चाहता है कि  “हमें सुबूत चाहिए कि किसने और कब इस देश का नाम “इंडिया” रखा ? या भारत को “इंडिया” कहने का फैसला कब किसके द्वारा लिया गया ?”

उक्त आवेदन पर प्रधानमंत्री कार्यालय से उन्हें जवाब मिला है जिसमें कहा गया है कि “उनके आवेदन को गृह मंत्रालय के पास भेजा गया है.”
गृह मंत्रालय में भी इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं था अतः इसे “संस्कृति विभाग” और फिर वहां से “राष्ट्रीय अभिलेखागार” भेजा गया है जहां जानकारी खोजी जा रही है.

राष्ट्रीय अभिलेखागार 300 वर्षों के सरकारी दस्तावेज़ों का संग्रह है. वहां के एक अधिकारी ने बताया है कि  “हम इसका जवाब ढूंढ रहे हैं. जवाब शीघ्र ही भेजा जाएगा.”

भारतीय संविधान की प्रस्तावना में लिखा है- ‘इंडिया दैट इज़ भारत’. इसका मतलब यह हुआ है कि देश के दो नाम हैं. सरकारी तौर पर ‘गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया’ भी कहते हैं और ‘भारत सरकार’ भी कहते हैं.

सरकारी कार्यवाही में भारत और इंडिया दोनों का इस्तेमाल किया जाता है जबकि हमारे संविधान में भी कहा गया है “इंडिया दैट इज भारत”|

कुछ विद्वान मानते हैं कि “इंड” शब्द कि उत्पत्ति “सिंध” शब्द से हुई है इसी “इंड” से इंडिया बना किन्तु यह विचार गलत है क्योंकि जिन स्थानों पर सिंध नदी नहीं थी वहाँ के निवासियों के लिए भी अंग्रेज “इंड” शब्द का प्रयोग करते थे | जैसे कि अमेरिका के मूल निवासियों को “रेड इंडियन” कहा जाता था इसके अलावइंडोचीन, इंडोनेशिया, वेस्टइंडीज़, ईस्टइंडीज़ आदि शब्दों के प्रयोग में सिंधु से कोई लेना-देना नहीं है |

अर्थात “इंडियन” शब्द शत प्रतिशत गुलामी का प्रतीक है नफरत भरा शब्द को है क्योंकि जो लोग ईसाई चर्चों की मान्यताओं के अनुसार विवाह नहीं करते थे उन्हें ‘इंडियन’ कहा जाता है ।

Sunday, 3 September 2023

उमंग गंगवार होंगी महिला यूपी टीम की कप्तान*

 *उमंग गंगवार होंगी महिला यूपी  टीम की कप्तान*
उमंग गंगवार
मशीयत फात्मा
सिमरन खान
हसनत फात्मा
कुसुम
मानसी यादव

तनु सिंह
        आकांक्षा एहलावत

*ओपन नेशनल नागपुर महाराष्ट्र के लिए महिला टीम घोषित*
नागपुर महाराष्ट्र में होने वाले फ्लोर बॉल महिला उत्तर प्रदेश  टीम का चयन किया गया है  आज महिला ने भी साबित किया है कि वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अग्रिम पंक्ति में है फ्लोर बॉल  इंडोर में खेले जाने वाला हॉकी जैसा खेल है नागपुर ओपन नेशनल से ही  फ्लोर बाल इण्डिया टीम का चयन किया जाएगा जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली फ्लोर बाल चैंपियनशिप में भाग लेगी। उत्तर प्रदेश टीम फ्लोर बॉल के प्रशिक्षक मारिया फरहत  रहेंगी। टीम में आकांक्षा एलावत, तनु सिंह, कुसुम, मानसी यादव हसनत फात्मा, मशियत फात्मा, सिमरन खान, उमंग गंगवार का चयन किया गया है

सुना है बेशर्मी की भी कोई हद होती है* नेहा कक्कड़ को कोई दिक्कत नहीं है,

*सुना है बेशर्मी की भी कोई हद होती है* नेहा कक्कड़ को कोई दिक्कत नहीं है,


इसीलिए वो आतिफ असलम के साथ स्टेज शो कर सकती हैं ....... .
विराट कोहली को कोई दिक्कत नहीं है,
इसीलिए वो दुबई में शाहीन अफरीदी से गले मिल के हालचाल ले सकते हैं .......... .
क्रिकेट टीम की कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है, 
इसीलिए वो पाकिस्तान से खेल सकती है ...........  .
बॉलीवुड की पाकिस्तान से कोई दुश्मनी नहीं है इसीलिए वो वहाँ के आर्टिस्ट्स को काम दे सकते हैं .......... .
खेलो और जीतो मैच पर सट्टा लगाने वालों की भी पाकिस्तान से कोई ख़ास दुश्मनी नहीं है,
इसीलिए वो भी लगायेंगे और कमाएंगे ......... यहां तक के टीवी चैनलों पर झूंटी देश भक्ति दिखाने वाले आज टीआरपी के लिए पाकिस्तानियों को टीवी पर बैठा कर आतंकी देश के गुण गान करते नही थक रहे हैं.... सुना है बेशर्मी की भी कोई हद होती है...
पर्सनल दुश्मनी तो बस लांसनायक हेमंत, 
सूबेदार कुलजीत 
और लेफ्टिनेंट गौरव और इन जैसे लोगों की है, 
जिनकी भैंस पाकिस्तानी खोल ले गए हैं, इसीलिए वो दुष्कर स्थितियों में बॉर्डर पर पहरा दे रहे हैं और जान देने को तैयार हैं ........... .
तुम लोग ये क्रिकेट, गीत संगीत इंजॉय करो ....... .
तुम्हारी कोई पाकिस्तान से पर्सनल दुश्मनी थोड़ी न है ....
जिसकी पर्सनल दुश्मनी है, 
वो खड़ा है बॉर्डर पे......... .
और उसके निधन की जब ख़बर आये तो सोशल मीडिया पर 'दिखावे के 2 आँसू' डाल देना......... .
बस हो गया।
साभार

फरहत अली खान
मुस्लिम महासंघ

Saturday, 2 September 2023

लगभग एक दर्जन से अधिक IAS अफ़सरों के तबादले*

*लगभग एक दर्जन से अधिक IAS अफ़सरों के तबादले*

*उमेश मिश्र (IAS 2012) DM बिजनौर को DM कुशीनगर बनाया गया* 

*महेंद्र सिंह तँवर (IAS 2015) VC गोरखपुर प्राधिकरण को DM संतकबीर नगर बनाया गया*

*रवींद्र कुमार मन्दार (IAS 2013) DM रामपुर को DM बिजनौर बनाया गया*

*प्रियंका निरंजन IAS 2013) DM बस्ती को मिर्ज़ापुर का DM बनाया गया*

*अंकित अग्रवाल (IAS 2012) DM एटा को DM रामपुर बनाया गया*

*प्रेम रंजन सिंह (IAS 2014) CEO BIDA को DM एटा बनाया गया*

ओपन नेशनल नागपुर महाराष्ट्र में भाग लेंगे रामपुर के होनाहार खिलाड़ी*

*ओपन नेशनल नागपुर महाराष्ट्र में भाग लेंगे रामपुर के होनाहार खिलाड़ी*

शिवम मौर्य, सचिन, दिव्यांशु, प्रशांत, राज, शिवांग, सौरभ, असालत अली खान सभी रामपुर अदनान अब्बास, मो. कैफ, सलमान हुसैन, मो. मुस्तफा सभी अमरोहा से
 *मिलक के शिवम मौर्य होंगे यूपी टीम के कप्तान*



फरहत अली खान 
फरहत अली खान उत्तर प्रदेश टीम के प्रशिक्षक और मारिया खान मैनेजर रहेंगे

नागपुर महाराष्ट्र में होने वाले फ्लोर बाल ओपन नेशनल के लिए रामपुर के अलावा पूरे उत्तर प्रदेश से टीम का चयन किया गया है जिसमें सबसे ज्यादा खिलाड़ी मिल्क तहसील से हैं आज ग्रामीण अंचलों के युवाओं ने साबित किया है कि वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अग्रिम पंक्ति में है फ्लोर बॉल  इंडोर में खेले जाने वाला हॉकी जैसा खेल है नागपुर ओपन नेशनल से ही भारतीय फ्लोर बाल टीम का चयन किया जाएगा जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली फ्लोर बाल चैंपियनशिप में भाग लेगी। उत्तर प्रदेश टीम फ्लोर बॉल के प्रशिक्षक फरहत अली खान और टीम मैनेजर मारिया खान रहेंगे। कल महिला टीम फ्लोर बाल की खिलाड़ियों की घोषणा की जाएगी जो कि पूरे उत्तर प्रदेश से होगी