Monday, 7 March 2022

न्यूज़ निजी चैनल युद्ध दिखाकर देश के हर नागरिक का कर रहे हैं मानसिक उत्पीड़न* **मोदी सरकार को भारतीयों के सुरक्षित वापस लाने पर धन्यवाद*

*न्यूज़ निजी चैनल युद्ध दिखाकर देश के हर नागरिक का कर रहे हैं मानसिक उत्पीड़न* 
**मोदी सरकार को भारतीयों  के सुरक्षित वापस लाने पर धन्यवाद*

प्रधानमंत्री महोदय को जिला अधिकारी महोदय रामपुर के माध्यम से ज्ञापन भेजा 
अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खान ने प्रधानमंत्री से अपील की कि भारत की मीडिया 24 घंटे युद्ध ही युद्ध दिखा रही है जिससे भारत वासियों पर दुष्ट एवं मानसिक प्रभाव पड़ रहा है उन्होंने भारतीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जीरो पॉइंट पर पहुंचने और आपस में एक दूसरे से कंपटीशन में यूक्रेन और रशिया के युद्ध को ऐसा बना दिया है !
जैसे भगवान ना करें भारत में युद्ध छिड़ा हो
 24 घंटे बस भयानक और दिल दहला देने में तस्वीरें की दिखाइ जा रही हैं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इस तरह की वीडियो प्रसारित कर रहा है जिससे बुजुर्ग, जवान और बच्चे बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं हम माननीय प्रधानमंत्री जी से और ब्रॉडकास्ट मंत्रालय से मांग करते हैं  
कि जिस युद्ध से भारत का कोई लेना देना ही नहीं है 
उसको निजी चैनल क्यों प्रसारित कर रहे हैं 
हम देश के प्रधानमंत्री और सरकार की पूरी पूरी प्रशंसा करते हुए आभार सहित धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने भारतीयों को सुरक्षित लाने में मदद की और कर रहे हैं ! लेकिन भारतीय निजी चैनल  इस प्रकार की भयावह और दिल दहला देने वाली वीडियो ना दिखाएं 
अन्यथा भारतीय समाचार चैनल्स से देश का हर नागरिक डर नाम की बीमारी से ग्रस्त हो जाएगा या यह साबित करें के भारत का युद्ध से कोई संबंध है !


फरहत अली खान

शिव सेना हिंदुस्तान ने भाजपा को दिया समर्थन

शिव सेना हिंदुस्तान ने भाजपा को दिया समर्थन 
             ----------------
संवाददाता -- उपेन्द्र श्रीवास्तव
             -----------------
जौनपुर -- शिव सेना हिंदुस्तान ने प्रदेश नेतृत्व सुखचैन सिंह भार्गव के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रमुख पवन कुमार गुप्त की सहमति से भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश को अपना समर्थन आखिरी चरण के चुनाव से पहले दे दिया। यह निर्णय संगठन कार्यालय पर मण्डल अध्यक्ष सुनील राय द्वारा बुलाई गई आपात बैठक में लिया गया, यह समर्थन यशस्वी प्रधानमंत्री मोदीजी और ओजस्वी मुख्यमंत्री योगीजी के द्वारा देशहित व प्रदेशहित मे किये गए अविस्मरणीय कार्यों को देखते हुए दिया गया है।समर्थन को लेने और देने में मण्डल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विकास शर्मा, मण्डल अध्यक्ष शिवसेना हिन्दुस्तान सुनील राय,मण्डल उपाध्यक्ष अमरेन्द्र श्रीवास्तव व मण्डल मीडिया प्रभारी उपेन्द्र श्रीवास्तव की भूमिका सराहनीय रही। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा भारतीय जनता पार्टी को बहुमत से जिताने के संकल्प के साथ सभा का समापन हुआ ,प्रमुख रूप से बैठक में उपेन्द्र श्रीवास्तव, प्रमोद प्रजापति, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, बाबू भाई, मातेश्वर गुप्ता,प्रखर श्रीवास्तव,दिव्यांश श्रीवास्तव,हिमांशु मौर्य,तुषार मौर्य,नसीमुद्दीन खान, बेलाल अहमद,मोहम्मद यासीन,मनीष साहू,इंद्रदेव सिंह,मोहम्मद जावेद,मोहम्मद अशरफ आदि उपस्थित रहे।

जौनपुर नगर व मल्हनी की सीटो मे किसके वर्चस्व का होगा सम्मान।✍#Aum TV 786,

शमशी अज़ीज़
जौनपुर नगर व मल्हनी की सीटो मे किसके वर्चस्व का होगा सम्मान।✍
  ------------जौनपुर--------------
चुनाव के अंतिम चरण में जौनपुर का मतदान आज हुआ जनपद में हर दल के राजनीतिक गुरुओं के आगमन होने से भारी भीड़ का जमावड़ा भी देखने को मिला जनपद जौनपुर की 9 विधानसभा सीट पर सकुशल मतदान हुआ पर जिसमे दो सीट जौनपुर नगर व मल्हनी की उत्तेजक व रोचक बनी हुई है क्योकि मल्हनी क्षेत्र में 2012 से अब तक दो ही लोग के बीच युद्ध होता रहा है पर एक ही दल का अधिकार निरन्तर रहा है तथा नगर की सीट तो त्रिकोणीय बन चुकी है जिसमे हर दल भारी दिख रहा है देखा भी जा रहा है जौनपुर नगर में मुस्लिम नेता व मुस्लिम राजनीतिज्ञ गुरु हर एक स्थानों पर गोल बंद व घूमते नजर आ जाएंगे मेरे जानकारी के अनुसार तो नामांकन के पूर्व मुस्लिम मतदाता के मत की दृष्टि तो केवल एक ही दल पर थी पर तीन मुस्लिम प्रत्याशी होने से मुस्लिम मतदाताओं का समीकरण छिन्न भिन्न होता सा दिख रहा है मतलब ये है कि अब नगर में मुस्लिम मत पांचों दलों में बट सा गया है इससे तो यही ज्ञात होता है कि दोनों सीटो की लड़ाई में तो केवल स्वयं के वर्चस्व अभिमान व अहंकार की लड़ाई ही दिखेगी जो रोचक व अतिरोचक भी हो सकती है मेरे सर्वे के अनुसार मुस्लिम मतदाताओं के रुझानों से तो यही ज्ञात होता है कि (नगर की सीट) सम्भवता समाजवादी दल को क्षति हो सकती है अब प्रतीक्षा है दिनांक 10 के परिणाम की कि साइकिल की हवा टाइट रही या कमल खिला या फिर कोई छुपा रुस्तम दोनों पर भारी पड़ गया ।
-----------------
संवाददाता        लखनऊ लाइव

Friday, 4 March 2022

*मदरसों का बिहार मॉडल: पूरे भारत में लागू करने की आवश्यकता।*फरहत अली खान*#Aum News Rampur,

*मदरसों का बिहार मॉडल: पूरे भारत में लागू करने की आवश्यकता।*फरहत अली खान*
 बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा मदरसों में पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ एक 'आधुनिक और मुख्यधारा' पाठ्यक्रम पेश किया गया है ताकि विद्यार्थियों को शेष समाज के जैसे जागरूक रहने में सहायता मिल सके।  इस्लामी अध्ययन और अरबी में पारंपरिक पाठ्यक्रमों के अलावा, बिहार के मदरसों में इस शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत, अंग्रेजी, हिंदी, कला, वाणिज्य, गणित सीखने के लिए एससीईआरटी और एनसीईआरटी ग्रंथों को अपनाने की सुविधा हैं।  पाठ्यक्रमों को वितरित करने के लिए, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने पूरे लॉकडाउन के दौरान 10,000 से अधिक प्रशिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया।  मदरसा प्रणाली के आधुनिकीकरण के प्रयासों की चर्चा बिहार और यूपी जैसे केंद्रीय स्तर और राज्य दोनों स्तरों पर की गई है।  बिहार राज्य में 4,000 मदरसों में लगभग आठ लाख छात्र नामांकित हैं।  हाल ही में आधुनिकीकरण के एक कदम में, बिहार को फौकनिया स्तर पर 500 और मौलवी स्तर पर 200 शिक्षकों को आधुनिक विषयों में विशेषज्ञता के साथ भर्ती करना है।  ऐसे शिक्षकों के वेतन को केंद्र (60%) और राज्य सरकारों (40%) द्वारा साझा किया जाएगा।
 कई रिपोर्टों के माध्यम से यह पता चला है कि 6 से 14 वर्ष की आयु के 25% मुस्लिम बच्चे कभी स्कूल नहीं जाते हैं, इस तथ्य के बावजूद कि प्राथमिक उपस्थिति दर का राष्ट्रीय औसत 95% से अधिक है।  कुछ रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि केवल 3% मुस्लिम बच्चे मदरसों में जाते हैं।  हालांकि, इस वास्तविकता से कोई इंकार नहीं है कि आधुनिक शिक्षा इन मदरसों के मुस्लिम बच्चों को एक प्रगतिशील सामाजिक-राजनीतिक दृष्टि से लैस करेगी, साथ ही उन्हें रोजगार खोजने और भारत की मुख्यधारा में आत्मसात करने में सहायता करेगी।  इसलिए, मदरसा के छात्रों को धार्मिक विषयों के अलावा आधुनिक विषयों और अन्य तकनीकी प्रगति में महारत हासिल करनी चाहिए।  

कई मदरसों का मानना ​​है कि कुरान के साथ-साथ विज्ञान और गणित जैसे समकालीन विषयों को पढ़ाने से उनके पाठ्यक्रम में असंतोषजनक द्वंद्व पैदा होता है।  समुदाय के कुछ उलेमा और राजनेता भी सोचते हैं कि सरकार मदरसों के धार्मिक फोकस को बदलने की कोशिश कर रही है।  लेकिन ऐसा नहीं है जैसे वे सोचते हैं, क्योंकि समाज में सामान्य रूप से कार्य करने के लिए सुधार और आधुनिकीकरण की आवश्यकता होती है।  साथ ही, सरकार यह आश्वासन दे सकती है कि आधुनिकीकरण के परिणामस्वरूप मौलिकता, बुनियादी संरचना और मदरसा पाठ्यक्रम समाप्त नहीं हो सकता है।  यह केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की जिम्मेदारी है कि वे सभी हितधारकों को इस प्रक्रिया में शामिल करें और मदरसों में आधुनिक शिक्षा के कार्यान्वयन से संबंधित संदेह (यदि कोई हो) को दूर करें ताकि हजारों मुस्लिम बच्चों का भविष्य समृद्ध और उज्ज्वल हो सके। तथा यूपी के मुसलमानो को बिहार सरकार की  इस सराहाने कदम को अपने यहां लगु करने की कोशिश करनी चाहिए। 
लेखक : फरहत अली खा 
M.A गोल्ड मेडलिस्ट

Thursday, 3 March 2022

राजनीति तो देश की उन्नति विकास व गरीबी मुक्त होने का नाम##AumTv786,jounpur, Election commission of India,

शमशी अज़ीज़
अब समय आ गया जौनपुर बचाने का 
आपसी नफरत मिटाने का✍
      ------    जौनपुर     ------
आज कल की राजनीति तो केवल साम दाम दंड भेद के प्रयोग पर ही आधारित है कुछ नेताओ के तो बोल से ही हर वर्ग भयभीत हो जाता है जबकि राजनीति तो देश की उन्नति विकास व गरीबी मुक्त होने का नाम है जिसके आदर्श स्वरूप कुछ ऐसे महापुरष जैसे भीमराव अंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राम मनोहर लोहिया, कांशीराम आदि नेता थे जो हर वर्ग के लोगो के हृदय में बैठने में सफल रहे इसलिये देश वासियों ने इन्हें चाचा, प्रियदर्शनी के उपनामों से सम्बोधित करते ही रहते है पर आज कल की राजनीति में राजनेताओं की वाणी में न वो आदर्श दिखता है न वो प्रेम न ही मधुरता जिससे समाज से लगाव दिखे आज कल की राजनीति तो दागी नेताओ के अंबार से भरा पड़ा है जो हर दल में सक्रिय हो रहा है जैसे एमएलसी, सांसद, विधायक, आदि जैसे पद धन की खनक व बाहुबली की हनक से मतदाता को खींच लेते है यूं तो आज अधिकतम उच्च नेता गंभीर आरोपो में लिप्त जैसे हत्या, कुकर्म, अपरहण लूट, व जालसाजी आदि होते है पर कुछ विधायको पर भगोड़े की भी छाप लगी हुई है, कुछ अपना क्षेत्र छोड़ कर राजधानी का ही मजा लेते ही रहते है, पर कुछ रह कर भी कुछ न होने के बराबर होते है, ये सब देखते हुए हमारा कर्तव्य है कि हम सभी अपने मत की गरिमा को मूल्यवान बनाते हुए उसे ही अपना मत दे जो स्वछ छवि का हो व विकास के लिये सदैव तात्पर्य रहे तथा क्षेत्र में शांति प्रेम भाईचारा बनाये रखे और असहायों की सहायता में सदैव स्वयं को लगाए रखे तभी जौनपुर का कल्याण व इस ऐतिहासिक नगरी का मान व सम्मान बच सकेगा।
---------------
संवाददाता    लखनऊ लाइव

Wednesday, 2 March 2022

विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 छठवें चरण की 57 विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रांे में निर्वाचन हेतु 03 मार्च, 2022 को मतदान-मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ: दिनांक: 02 मार्च, 2022,#AumTv786Lucknow,

प्रेस-नोट 

विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 
छठवें चरण की 57 विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रांे में निर्वाचन हेतु 
03 मार्च, 2022 को मतदान
-मुख्य निर्वाचन अधिकारी 
लखनऊ: दिनांक: 02 मार्च, 2022

1- प्रदेश में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के छठवें चरण में 57 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में दिनांक 03 मार्च, 2022 को मतदान होगा। मतदान प्रातः 7.00 बजे से शुरू होकर सायं 6.00 बजे तक चलेगा।
2- छठवें चरण के निर्वाचन क्षेत्र 10 जनपदों, यथा - अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया तथा बलिया में अवस्थित हैं।
3- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य पहचान पत्र (यथा- आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंको/डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र और सांसदों/विधायकों/विधान परिषद् सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) मतदेय स्थलांे पर मतदाताओं की पहचान किये जाने हेतु मान्य होंगे।  
4- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव हेतु व्यापक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। 
5- कोविड-19 के दृष्टिगत मतदान दिवस को मतदेय स्थलों पर थर्मल स्कैनर, हैण्ड सैनीटाइजर, ग्लव्स, फेस मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन, पानी आदि की व्यवस्था की गई है। 
6- मतदाताओं की सुविधा हेतु वोटर गाइड का भी वितरण किया गया है। वोटर गाइड में कोविड-19 से सम्बन्धित डूज एण्ड डोण्ट्स का भी उल्लेख किया गया है।  
7- विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए होने वाले षष्ठम चरण के मतदान में 2.15 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1.15 करोड़ पुरूष, 1.00 करोड़ महिला तथा 1363 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। 
8- मतदेय स्थलों पर जो मतदाता सायं 6ः00 बजे उपस्थित रहेंगे, उन सभी मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा सकेगा।   
9- षष्ठम चरण के निर्वाचन में कुल 57 विधान सभा क्षेत्रों में 676 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 66 महिला प्रत्याशी हैं।
10- वर्तमान निर्वाचन में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आपराधिक पृष्ठभूमि के प्रत्याशियों के सन्दर्भ में राजनीतिक दलों को निर्देश दिये गये हैं कि वे ऐसे प्रत्याशियों के सम्बन्ध में समाचार पत्रों में यह सूचना प्रकाशित करें कि प्रत्याशियों की क्या आपराधिक पृष्ठभूमि है एवं आपराधिक पृष्ठभूमि के बावजूद भी उनको किस आधार पर प्रत्याशी बनाया गया है। इस सन्दर्भ में ऐसे प्रत्याशियों को स्वयं भी मतदान दिवस के 48 घण्टे पूर्व न्यूनतम 03 बार अपने आपराधिक विवरण को प्रकाशित कराया जाना है। जिन प्रत्याशियों द्वारा ऐसा नहीं किया गया है, सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उनके विरूद्ध नियमानुसार नोटिस निर्गत की गई है। आपराधिक पृष्ठभूमि का समस्त विवरण जन सामान्य के अवलोकन हेतु ज्ञल्ब्.म्ब्प् एप पर उपलब्ध है, जिसे किसी भी नागरिक द्वारा अपने फोन पर डाउनलोड कर देखा जा सकता है।
11- उक्त चुनाव में कुल 25326 मतदेय स्थल तथा 13936 मतदान केन्द्र हैं। कोविड-19 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1250 तक रखने के निर्देश दिये गये हैं। सभी मतदेय स्थलों पर रैम्प, शौचालय तथा पीने के पानी की सुविधा सुनिश्चित की गई है।
12- मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 56 सामान्य प्रेक्षक, 10 पुलिस प्रेक्षक तथा 18 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये गये हैं। उक्त के अतिरिक्त 1680 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 228 जोनल मजिस्ट्रेट, 173 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2137 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं। 
13- उपरोक्त के अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य स्तर पर एक वरिष्ठ सामान्य प्रेक्षक, 01 वरिष्ठ पुलिस प्रेक्षक तथा 02 वरिष्ठ व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये गये हैं, जो कि क्षेत्र में रहकर सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का पर्यवेक्षण करेंगे।
14- निर्वाचन की घोषणा के दिनांक से प्रचार अवधि की समाप्ति के दिन तक षष्ठम चरण के 10 जनपदों में कुल रू0-1.70 करोड़ नकद तथा 2.01 लाख ली0 शराब की बरामदगी हुई है, जिसके सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
15- मतदान पर पर्यवेक्षण हेतु प्रत्येक जनपद के 50 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग तीनोें स्तर पर किया जायेगा। उपरोक्त के साथ-साथ आवश्यकतानुसार वीडियो कैमरे की व्यवस्था भी की गई है।
16- चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है एवं ईवीएम के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।
17- चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए 6114 भारी वाहन, 4005 हल्के वाहन तथा 110281 मतदान कार्मिक लगाये गये हैं। 
18- चुनाव में सभी 25326 मतदेय स्थलों हेतु मतदान के लिए आवश्यक ईवीएम एवं वीवीपैट तथा अलग-अलग जनपदों में पर्याप्त मात्रा में रिजर्व ईवीएम एवं वीवीपैट की व्यवस्था की गई है एवं सभी जनपदों में तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कर्मियों की व्यवस्था की गई है, जिससे कि ईवीएम अथवा वीवीपैट में किसी समस्या के स्थिति में तत्काल उसका निराकरण कराया जा सके।
19- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप सभी निर्वाचकों को वितरित कराई गई हैं, जिसके माध्यम से उन्हें अपने वर्तमान मतदेय स्थल एवं क्रम संख्या की जानकारी हो सकेगी। इसके अतिरिक्त मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप, भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से भी अपने मतदेय स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
20- मतदान की अवधि में सभी बीएलओ को निर्देश दिये गये हैं कि वे मतदाता सूची के साथ हेल्पडेस्क पर उपस्थित रहेंगे एवं आने वाले मतदाताओं की सहायता करेंगे।
21- पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर एवं जगह-जगह पर वॉलन्टियर की व्यवस्था की गई है, जो कि पीडब्ल्यू मतदाताओं की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।
22- षष्ठम चरण में कुल 1113 आदर्श मतदान केन्द्र तथा 76 समस्त महिलाकर्मी मतदेय स्थल बनाये गये हैं।
23- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के पंचम चरण के अन्तर्गत प्रयागराज जनपद के 258-हण्डिया विधान सभा क्षेत्र के मतदेय स्थल सं0-311-प्राथमिक विद्यालय, मानिकपुर, हण्डिया पर दिनांक 27.02.2022 को हुए मतदान के पश्चात कतिपय आवश्यक एवं विधिक अभिलेख गुम हो जाने के कारण उक्त मतदेय स्थल पर पुनर्मतदान कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। पुनर्मतदान दिनांक 03 मार्च, 2022 को प्रातः 7ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक चलेगा। उक्त कृत्य के लिए दोषी के विरूद्ध आवश्यक विधिक एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही जनपद द्वारा की जा रही है।
24- मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा मीडिया के माध्यम से प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए मतदान किये जाने की अपील की गई है।

Tuesday, 1 March 2022

उड़ती हुई अफवाहों पर सुनील राय ने लगाया पावर ब्रेक,कहा सिद्धांत विहीन, बिना पेंदी के लोटे को कोई समर्थन नहीं*#AumTv786jounpur,

*जौनपुर न्यूज़‼️*

*उड़ती हुई अफवाहों पर सुनील राय ने लगाया पावर ब्रेक,कहा सिद्धांत विहीन, बिना पेंदी के लोटे को कोई समर्थन नहीं*
              -------------------
*संवाददाता:- उपेन्द्र श्रीवास्तव 

*जौनपुर:-* मण्डल अध्यक्ष शिवसेना हिन्दुस्तान सुनील राय द्वारा एक आपात बैठक मण्डल कार्यालय पर बुलाई गई, जिसमें कतिपय शिवसेना प्रत्याशियों द्वारा मिलते जुलते नाम के आधार पर जनता को,मतदाताओं को दिग्भ्रमित कर शिवसेना हिन्दुस्तान द्वारा समर्थन प्राप्त करने की बात कही जा रही है।हवा में उड़ती इस खबर की हवा निकालते हुए मण्डल अध्यक्ष सुनील राय ने पत्रकारों को बताया कि यह खबर नहीं स्वयं को लाभ लेने के लिये कुछ क्षुद्र प्रत्याशियों द्वारा फैलायी गई अफवाह है, शिवसेना एक सिद्धांत विहीन,बिना पेंदी का लोटा है, इसकी राजनीति सिर्फ भगाने पर केन्द्रित है, कभी गुजरातियों को भगाया, तो कभी मद्रासियों को भगाया, और उत्तर भारतीयों को भगाने के दौरान उन पर किये गए अत्याचारों की तो कोई मिसाल इतिहास में न मिलेगी,ये बेशर्म किस मुंह से उत्तर भारत मे आ गए,जनता को सावधान करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यदि कहीं दुर्भाग्य से इनका कोई प्रत्याशी जीत जाता है तो उत्तर भारतीय फिर से भागने के लिए तैयार रहें, और तय कर लें कि कहाँ भागना है ? शिवसेना की उत्तर भारतीयों के प्रति नफरत का परिणामस्वरूप शिवसेना हिन्दुस्तान का जन्म हुआ,ये शिवसेना ने कैसे समझ लिया कि उसको समर्थन या गठबंधन शिवसेना हिन्दुस्तान का होगा ? वक्ताओं ने उत्तर भारतीय मतदाताओं से अनुरोध किया है कि, "जिसने बढ़ाया देश का सम्मान,उसी के पक्ष में करें मतदान",उस पार्टी को दें जिसके मुखिया से दुनिया मदद मांगती है न कि उस पार्टी को जो उत्तर भारतीयों को भगाती है,वक्ताओं ने आगे कहा कि उत्तर भारतीय मतदाता अपने साथ हुए अमानुषिक अत्याचार का बदला शिवसेना प्रत्याशियों की जमानत जब्त करा कर ले लें। बैठक में सत्यम प्रजापति, अभिषेक मौर्य, उपेन्द्र श्रीवास्तव, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, नसीबुद्दीन खान, मोहम्मद जावेद,मोहम्मद यासीन,सौरभ सिंह, प्रमोद प्रजापति, अतुल पांडेय, अभिषेक गुप्ता, समीर राजा, नरहरि नंदन, विक्की अग्रहरि, मातेश्वर गुप्ता, बाबू भाई, एतेहशाम खान, निसार अहमद, सुनील कुमार विश्वकर्मा आकाश गुप्ता, पिंटू मौर्या, जुगनू, पप्पू, समर बहादुर, अजय राय,एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।