Wednesday, 29 May 2024

बगल में छोरा शहर में ढिंढोरा...🤔दुनिया भर की ताकत का भंडार आपके बगल में है, और एक आप हैं कि दुनिया भर में तलाश कर रहे हैं...

#गूलर

 बगल में छोरा शहर में ढिंढोरा...🤔
दुनिया भर की ताकत का भंडार आपके बगल में है, और एक आप हैं कि दुनिया भर में तलाश कर रहे हैं...
ये कमाल का पौधा आपके आसपास, बगल में लगा हुआ है लेकिन लोग ड्राई फ्रूट, दवाओं और छायादार वृक्षो के पीछे भाग रहे हैं। ये अकेला वृक्ष कॉम्बो पैक है साहब जो अपने आपमे एक इकोसिस्टम है। 
बाकी की माथा पच्ची भी होगी, तब तक आप अपना अनुभव शेयर करें, जरा गैसिंग लगाइये कि मैं क्या कहने वाला हूँ। वैसे उमर के विषय मे हमारे क्षेत्र में एक कहावत है...

आंखि देख के माखी न निगलि जाए!
सहगी ऊमर फोड़ खे न खाय!!
इस देशी कहावत के अनुसार अगर ऊमर/गूलर को फोड़ कर खाया जाये तो हवा लगते ही इसमे कीड़े पड़ जाते हैं। इसीलिये इसे बिना फोड़े ही खाया जाता है। लेकिन सच तो यह है, कि इसमें छोटे छोटे कीड़े (wasp) मौजूद रहते ही हैं। वनस्पति विज्ञान की भाषा मे गूलर का फल हायपेन्थोडीयम कहलाता है, जिसमे फूल/ पुष्पक्रम के आधारीय भाग मिलकर एक बड़े कटोरे या बॉल जैसी संरचना बना लेते हैं। और इस गोलाकार फल जैसी संरचना के भीतर कई नर और मादा पुष्प/ जननांग रहते है, जिनमें परागण और संयुग्मन के बाद बीज बन जाते हैं। 
                फल के परिपक्व होने के पहले उस पर विशेष प्रकार की मक्खी  सहित कई कीट प्रवेश कर जाते हैं। कई बार वे अपना जीवन चक्र भी यहीं पूर्ण करते हैं। जैसे ही फल टूटकर जमीन से टकराता है, यह फट जाता है, और कीड़े मुक्त हो जाते हैं। ऐसा न भी हो तो कीट एक छिद्र करके बाहर निकल जाते हैं। 

चलिये इन सबसे हटकर अब चर्चा करते हैं, इसके औषधीय महत्व की, हमारे गाँव के बुजुर्गों के अनुसार इसके फलो को खाने से गजब की ताकत मिलती है, और बुढापा थम से जाता है। मतलब अंजीर की तरह ही इसे भी प्रयोग किया जाता है। 
मेरी दादी कहती थी कि ऊमर के पेड़ के नीचे से बिना इसे खाये नही गुजर सकते हैं। इसकी छाल को जलाकर राख को कंजी के तेल के साथ पाइल्स के उपचार में प्रयोग करते हैं। दूध का प्रयोग चर्म रोगों में रामवाण माना जाता है। दाद होने पर उस स्थान पर इसका ताजा दूध लगाने से आराम मिलता है। कच्चे फल मधुमेह को समाप्त करने की ताकत रखते हैं। पेट खराब हो जाने पर इसके 4 पके फल खा लेना इलाज की गारंटी माना जाता है। 
                वहीं एक ओर इसके पेड़ को घर पर या गाँव मे लगाना वर्जित है, शायद भूतों से इसे जोड़ते हैं, लेकिन वास्तव में यह दैत्य गुरु शुक्राचार्य का प्रतिनिधि है। वास्तु के अनुसार दूध और कांटे वाले पौधे घर पर लगाना उचित नही होता। 
              बुद्धिजीवियो का मानना है कि वास्तव में इसे पक्षियों और जनवरो के पोषण के लिये छोड़ने के लिए ऐसी मान्यताएँ बना दी गई होंगी, जिससे लोग इसके फलों और पेड़ का अत्यधिक दोहन न कर सकें। पक्षीयों के लिए तो यह वरदान है। और पक्षी ही इसे फैलाते भी हैं। व्यवहारिक रूप से यह पक्षियों का पसंदीदा है तो पक्षियों की स्वतंत्रता के उद्देश्य से भी इसे घर से दूर लगाना सही प्रतीत होता है।
              इसकी कोमल फलियों को सब्जियों के लिए भी प्रयोग किया जाता है, जो चिकित्सा का एक अनुप्रयोग है। 
ऐसा कहा जाता है, कि दुनिया मे किसी ने गूलर का फूल नही देखा है, इसका कारण और जबाब मैं पहले ही बता चुका हूं। 
साभार

भुना-भिगोया या उबाला हुआ…जानें किस चने का सेवन आपकी सेहत के लिए है फायदेमंद?चना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है लेकिन भुने, भिगोये या उबले हुए चने में आपकी स्वस्थ्य के लिए ज़्यादा फादयेमंद क्या है

भुना-भिगोया या उबाला हुआ…जानें किस चने का सेवन आपकी सेहत के लिए है फायदेमंद?

चना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है लेकिन भुने, भिगोये या उबले हुए चने में आपकी स्वस्थ्य के लिए ज़्यादा फादयेमंद क्या है

चना को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। रोजाना चना खाने से शरीर को प्रोटीन, कार्ब्स, आयरन और फाइबर मिलता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 50 से 60 ग्राम चने का सेवन करना चाहिए। लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि किस चने को खाने से हमे फायदा मिलता है...भुने हुए, भिगोये हुए या फिर उबाले हुए? अगर आप भी इसी कश्मकश में हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं किस चने का सेवन आपके लिए लाभकारी है?

पोषक तत्वों से भरपूर है चना:

चने का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद है। चाहे वो आप किसी भी रूप में करें। भुने हुए, भिगोये हुए या फिर उबाले हुए… ये तीनों ही प्रकार के चने आपकी सेहत के लिए लाभकारी ही हैं। चलिए हम आपको बताए यहीं इनका सेवन करने से आपको क्या फायदे होंगे।

भुने हुए चने-  भुने चने का स्वाद ज़्यादातर लोगों को पसंद आता है। लोग नाश्ते में इन्हें चाय के साथ खाते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने से दिल की सेहत भी सही रहती है। 

भिगोए हुए चने- भिगोए हुए चने में पोषक तत्वों का भंडार होता है। अंकुरित चने में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पायी जाती है। भीगे हुए चने मसल्स को मजबूत बनाते हैं। अगर आपको डाइजेशन की समस्या है तो इसे सीमित मात्रा में खाएं।  

उबाले हुए चने- उबाले हुए चने के सेवन से आपकी हड्डियों को मजबूत मिलती है और शरीर को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं।

चना खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे:

चने में आयरन पाया जाता है जो खून की कमी को दूर करने में कारगर है।

अगर आपके आंखों की रौशनी कमजोर है तो चने का सेवन करें। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। 

चना का सेवन कर आप ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। चना शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा ग्लूकोज की मात्रा को कम कर डायबिटीज को कंट्रोल करता है।

चने का सेवन आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है। 

क्या है चने खाने का सही समय?

चने का सेवन आप सुबह और शाम के नाश्ते में कर सकते हैं। सुबह हमेशा हेवी ब्रेकफास्ट करना चाहिए। चना का सेवन करने से जल्दी भूख नहीं लगेगी इसलिए आप इसे सुबह खाएं। वहीं  अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं तो शाम के नाश्ते में भी इसका सेवन कर सकते हैं। सुबह के  समय आप भिगोये हुए चने खाएं इससे सेहत को भी फायदा मिलेगा। वहीं, शाम में आप भुने हुए चने का सेवन करें। रात को डिनर में आप उबाले हुए चने का सेवन कर सकते हैं।
DR SAMARAJIT TRIPATHY
KRIYA YOGI SADHAK
JAGANNATH DHAM, 
DAIBI SHAKTI CHIKITSAWA & NATURPATHY HEALTH CARE,GANJAM, ODISHA
9078965195,7978846696

Tuesday, 28 May 2024

नदी से - पानी नहीं , रेत चाहिएपहाड़ से - औषधि नहीं , पत्थर चाहिएपेड़ से - छाया नहीं , लकड़ी चाहिएखेत से - अन्न नहीं , नकद फसल चाहिए

>>> बहुत ही सटीक विश्लेषण लिखा है...!!

नदी से  -  पानी नहीं , रेत चाहिए
पहाड़ से - औषधि नहीं , पत्थर चाहिए
पेड़ से  - छाया नहीं , लकड़ी चाहिए
खेत से - अन्न नहीं , नकद फसल चाहिए

उलीच ली रेत, खोद लिए पत्थर
काट लिए पेड़, तोड़ दी मेड़

रेत से पक्की सड़क , पत्थर से मकान बनाकर लकड़ी के नक्काशीदार दरवाजे सजाकर,

अब भटक रहे हैं.....!!
सूखे कुओं में झाँकते,
रीती नदियाँ ताकते,
झाड़ियां खोजते लू के थपेड़ों में
बिना छाया के ही हो जाती सुबह से शाम....!!!
और गली-गली ढूंढ़ रहे हैं आक्सीजन

फिर भी सब बर्तन खाली l                                                           सोने के अंडे के लालच में , मानव ने मुर्गी मार डाली !!!

                  ।।सोचो कैसे  मंगल हो।।

                         🚩 हर हर महादेव 🚩

༺꧁जय महाकाल की꧂༻💐
जय देवाधिदेव महादेव💐
ॐ हर हर हर महादेव💐
आदिअनादि अनन्तशिवहर💐


ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और अटूट सनातन युवा महासभा (रजि०) से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा में मनाया गया "विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस "/"वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे"/स्योहारा-डॉ०उस्मान ज़ैदी)-------

-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा में मनाया गया "विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस "/"वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे"/स्योहारा-डॉ०उस्मान ज़ैदी)-------                                  
शासन के आदेशों के क्रम में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा में अधीक्षक डॉक्टर बी के स्नेही के नेतृत्व में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया ।इस दौरान अधीक्षक डॉक्टर बी के स्नेही के नेतृत्व में  पूरे ब्लॉक के पीएचसी और हेल्थ वैलनेस सेंटर  और उपकेंद्रों पर भी उक्त कार्यक्रम मनाया गया और किशोरियों को सेनेटरी नेपकिन पैड वितरित किए गए।इस दौरान डॉक्टर स्नेही ने बताया कि इस बार की थीम "टूगेदर फोर ए पीरियड फ्रेंडली वर्ल्ड "। डा स्नेही ने बताया कि माहवारी के दौरान साफ सूती कपड़े या पैड का इस्तेमाल करें,कपड़े का पैड या नेपकिन गीला हो जाने पर अथवा आवश्यकता अनुसार बदले, कपड़े के पैड को हर उपयोग के बाद साबुन से धोए और धूप में सुखाए, कपड़े या पैड बदलने के पहिले और बाद में साबुन से हाथ धोए, पैड बदलते समय हर बार  अपने जननांग को पानी से धोए  और उचित सफाई नहाना खाना और खेलकूद जारी रखे। अधीक्षक सीएचसी स्योहारा डॉक्टर बी के स्नेही ने इस दौरान बताया कि प्रति वर्ष 28 मई को दुनिया भर में ‘विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ यानी ‘वर्ल्ड मेन्सट्रुअल हाइजीन डे’ मनाया जाता है. इस दिन को माहवारी या मासिक धर्म के प्रति स्वच्छता बनाये रखने और इस से सम्बंधित भ्रांतियां मिटाने के उद्देश्य से मनाया जाता है.
बता दें कि गांव ही नहीं, शहरों में भी रहने वाली बहुत सी महिलाएं आज के इस हाईटेक दौर में भी मासिक धर्म से जुड़ी कई जरूरी चीजों से अंजान हैं. जिसकी वजह से उनके द्वारा बरती गयी थोड़ी सी भी लापरवाही, महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर और योनी संक्रमण जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है.
‘वर्ल्ड मेन्सट्रुअल हाइजीन डे’ मनाने की शुरुआत सबसे पहले वर्ष 2014 में की गयी थी. जिसको जर्मन नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन WASH यूनाइटेड ने शुरू किया था. तब से प्रति वर्ष 28 मई को ‘विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ सेलिब्रेट किया जाता है.
‘वर्ल्ड मेन्सट्रुअल हाइजीन डे’ मनाने का उद्देश्‍य, युवतियों और महिलाओं को माहवारी के दौरान स्‍वच्‍छता का ख्याल रखने के प्रति जागरूक करना है. साथ ही मासिक धर्म के सम्बन्ध में अहम जानकारी उपलब्ध करवाना है. ताकि वो किसी तरह की बीमारी का शिकार होने से बची रह सकें.
वर्ल्ड मेन्सट्रुअल हाइजीन डे’ 28 तारीख को मनाये जाने का खास महत्त्व है. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर महिलाओं और युवतियों को हर महीने 5 दिन मासिक धर्म होता है और पीरियड्स साइकिल का औसत अंतराल 28 दिन का होता है. इसी वजह से इस दिन को 28 तारिख को मनाया जाता है.!
आज के हाईटेक दौर में भी ऐसी युवतियां और महिलाएं बड़ी संख्या में हैं. जो मासिक धर्म से जुड़ी बातों पर खुलकर बात नहीं कर पाती हैं. इसलिए वो इन बातों से अंजान रहती हैं कि माहवारी के दौरान किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है. साथ ही उनको ये बताने वाला भी कोई नहीं होता है कि पीरियड के समय किस तरह की दिक्कतें सामने आ सकती हैं और कौन सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. ऐसे में ‘विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ के अवसर पर महिलाओं और युवतियों को इन ही बातों को समझाने की कोशिश की जाती है.
साथ ही इस बात पर जोर दिया जाता है कि मासिक धर्म एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, जिस पर खुलकर बात करना जरूरी है. जिससे उनको इससे जुड़ी किसी भी तरह की बीमारी से बचाया जा सके। साथ ही इस दौरान  उपयोग में लाए जाने वाले नेपकिन पैड के उचित निस्तारण के बारे में सभी किशोरियों को बताया गया।इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी कोमल सिंह,डॉक्टर रहमत, डा राकेश कुमार, बीपीएम प्रमोद कुमार, बीसीपीएम सुधीर कुमार, आई ओ वीर सिंह, हेल्थ सुपरवाइजर राजेश कुमार, फार्मासिस्ट हरीश रोहियाल, फार्मासिस्ट प्रदीप रावत फार्मासिस्ट योगेश कुमार, ऑप्टोमेट्रिक धीरेंद्र कुमार स्टाफ नर्स रसीदा ,अनम,राशि, अनीता और ज्योति आदि उपस्थित रही ।

Sunday, 26 May 2024

गाँव बेचकर शहर खरीदा, कीमत बड़ी चुकाई है।जीवन के उल्लास बेच के, खरीदी हमने तन्हाई है।बेचा है ईमान धरम तब, घर में शानो शौकत आई है।संतोष बेच, तृष्णा खरीदी, देखो कितनी मंहगाई है।

गाँव बेचकर शहर खरीदा, कीमत बड़ी चुकाई है।
जीवन के उल्लास बेच के, खरीदी हमने तन्हाई है।
बेचा है ईमान धरम तब, घर में शानो शौकत आई है।
संतोष बेच, तृष्णा खरीदी, देखो कितनी मंहगाई है।।

बीघा बेच स्कवायर फीट खरीदा, ये कैसी सौदाई है।  
संयुक्त परिवार के वट वृक्ष से टूटी, ये पीढ़ी मुरझाई है।।  
रिश्तों में है भरी चालाकी, हर बात में दिखती चतुराई है।
कहीं गुम हो गई मिठास, जीवन से, हर जगह कड़वाहट भर आई है।।    

रस्सी की बुनी खाट बेच दी, मैट्रेस ने जगह बनाई है। 
अचार, मुरब्बे को धकेल कर, शो केस में सजी दवाई है।।  
माटी की सोंधी महक बेच के, रुम स्प्रे की खुशबू पाई है।
मिट्टी का चुल्हा बेच दिया, आज गैस पे बेस्वाद सी खीर बनाई  है।।  

पांच पैसे का लेमनचूस बेचा, तब कैडबरी हमने पाई है।
बेच दिया भोलापन अपना, फिर मक्कारी पाई है।।
सैलून में अब बाल कट रहे, कहाँ घूमता घर- घर नाई है।
दोपहर में अम्मा के संग, गप्प मारने क्या कोई आती चाची ताई है।।  

मलाई बरफ के गोले बिक गये, तब कोक की बोतल आई है।  
मिट्टी के कितने घड़े बिक गये, तब फ्रिज में ठंढक आई है ।।
खपरैल बेच फॉल्स सीलिंग खरीदा, हमने अपनी नींद  उड़ाई है। 
बरकत के कई दीये बुझा कर, रौशनी बल्बों में आई है।।

गोबर से लिपे फर्श बेच दिये, तब टाईल्स में चमक आई है।
देहरी से गौ माता बेची, फिर संग लेटे कुत्ते ने पूँछ हिलाई है ।।
बेच दिये संस्कार सभी, और खरीदी हमने बेहयाई  है।
ब्लड प्रेशर, शुगर ने तो अब, हर घर में ली अंगड़ाई है।।  

दादी नानी की कहानियां हुईं झूठी, वेब सीरीज ने जगह बनाई है।
बहुत तनाव है जीवन में, ये कह के मम्मी ने दो पैग लगाई है।।

खोखले हुए हैं रिश्ते सारे, नहीं बची उनमें सच्चाई है।
चमक रहे हैं बदन सभी के, दिल पे जमी गहरी काई है।। 

गाँव बेच कर शहर खरीदा, कीमत बड़ी चुकाई  है।।
जीवन के उल्लास बेच के, खरीदी हमने तन्हाई है।।
💞🙏💞

Thursday, 23 May 2024

क्या मस्जिदें इबादत के साथ समाजिक खिदमात को भी अंजाम दे सकती हैं फरहत अली खान*

*क्या मस्जिदें इबादत के साथ समाजिक खिदमात को भी अंजाम दे सकती हैं फरहत अली खान*
 
हलचल भरे शहरों और शांत कस्बों में, मस्जिदें आध्यात्मिक अभयारण्य और सामुदायिक सभा के प्रतीक के रूप में खड़ी होती हैं। फिर भी, पूजा स्थलों के रूप में अपनी पारंपरिक भूमिका से परे, मस्जिदों में सीखने, ज्ञान को बढ़ावा देने, ज्ञानोदय और सामाजिक उन्नति के जीवंत केंद्रों के रूप में विकसित होने की अपार क्षमता है।
शिक्षा के केंद्र के रूप में मस्जिदों के समृद्ध इतिहास पर विचार करते समय, पैगंबर मुहम्मद और प्रारंभिक मुस्लिम समुदाय के जीवन में उनके गहन महत्व को स्वीकार करना अनिवार्य है। इस्लाम की शुरुआत से ही, मदीना पहुंचने पर पैगंबर का पहला कार्य एक मस्जिद की स्थापना करना था, जिसमें पूजा स्थल और सांप्रदायिक सभा के रूप में इसके सर्वोपरि महत्व पर जोर दिया गया था। समय के साथ, हज़रत अबू बक्र और हज़रत उस्मान सहित लगातार नेताओं ने समुदाय की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए इसके रखरखाव और विस्तार को सुनिश्चित किया। वास्तव में, मस्जिद केवल पांच दैनिक प्रार्थनाओं के प्रदर्शन के लिए एक स्थल नहीं थी, बल्कि गतिविधि और जुड़ाव का एक जीवंत केंद्र थी। इसने व्यक्तिगत मामलों से लेकर सामुदायिक प्रशासन तक, कई मामलों पर परामर्श और चर्चा के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया। इसके अलावा, मस्जिद समग्र देखभाल का केंद्र थी, जो अपने उपस्थित लोगों की शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक आवश्यकताओं को पूरा करती थी। धार्मिक शिक्षा से परे, इसने इस्लामी न्यायशास्त्र पर अध्ययन मंडलों की मेजबानी की, क्लीनिकों के माध्यम से चिकित्सा सहायता प्रदान की, और कम भाग्यशाली लोगों को जीविका प्रदान की। यह बहुआयामी दृष्टिकोण इस्लाम की समग्र दृष्टि का उदाहरण देता है, जो आध्यात्मिक पूर्ति और सामाजिक कल्याण के अंतर्संबंध को पहचानता है।
पूरे इतिहास में, मस्जिदें प्रार्थना कक्षों से कहीं अधिक रही हैं। वे ज्ञानोदय के प्रकाशस्तंभ थे, जहां विद्वान विचारों का आदान-प्रदान करने, दर्शनशास्त्र पर बहस करने और ज्ञान की गहराई में जाने के लिए एकत्र होते थे। बगदाद में हाउस ऑफ विजडम और फ़ेज़, मोरक्को में अल-क़रावियिन मस्जिद जैसे संस्थानों का शानदार इतिहास मध्य युग के दौरान बौद्धिक प्रवचन को आकार देने और ज्ञान को संरक्षित करने में मस्जिदों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का प्रमाण है। आज, जब हम एक जटिल और परस्पर जुड़ी हुई दुनिया में रहते हैं, तो महत्वपूर्ण सोच, नवाचार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने वाले शिक्षण केंद्रों की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। मस्जिदें, समुदायों में अपने केंद्रीय स्थान और इस्लाम में शिक्षा पर अंतर्निहित फोकस के साथ, इस शून्य को भरने के लिए विशिष्ट रूप से तैनात हैं। कल्पना करें कि आप किसी मस्जिद में न केवल प्रार्थना के लिए, बल्कि आकर्षक सेमिनारों, विचारोत्तेजक व्याख्यानों और इंटरैक्टिव कार्यशालाओं के लिए भी जा रहे हैं। एक ऐसे स्थान की कल्पना करें जहां सभी पृष्ठभूमि के व्यक्ति विज्ञान, कला, साहित्य और दर्शन का पता लगाने के लिए एक साथ आते हैं - जहां ज्ञान सीमाओं से परे है और समझ को बढ़ावा देता है।
इस दृष्टिकोण को साकार करने के लिए व्यावहारिक कदम उठाए जा सकते हैं। मस्जिद समितियाँ अपने घटकों की आवश्यकताओं और हितों के अनुरूप पाठ्यक्रम विकसित करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, सामुदायिक संगठनों और स्थानीय सरकारों के साथ सहयोग कर सकती हैं। वे गतिशील शिक्षण वातावरण बनाने के लिए पुस्तकालयों, व्याख्यान कक्षों और मल्टीमीडिया संसाधनों सहित अत्याधुनिक सुविधाओं में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा, प्रौद्योगिकी को अपनाने से भौतिक सीमाओं से परे मस्जिद-आधारित शिक्षा की पहुंच का विस्तार हो सकता है । आइए हम पैगंबर मुहम्मद और उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत महान उदाहरण से प्रेरणा लें, मस्जिदों को न केवल पूजा के घरों के रूप में बल्कि शिक्षा, सशक्तिकरण और सांप्रदायिक एकजुटता के गतिशील केंद्र के रूप में अपनाएं। .
फरहत अली खान
मुस्लिम महासंघ

Wednesday, 22 May 2024

आज से 8000 साल पहले लैटिन अमेरिका के पेरू इलाके में इंसानों ने जंगली आलू के पौधे की खेती करनी शुरू की.प्राचीन इंका साम्राज्य के इलाकों में आलू की जमकर खेती करने की शुरुआत हुई. आलू धीरे धीरे पूरे अमेरिकी महाद्वीप पर फैल गया.

आज से 8000 साल पहले लैटिन अमेरिका के पेरू इलाके में इंसानों ने जंगली आलू के पौधे की खेती करनी शुरू की.

प्राचीन इंका साम्राज्य के इलाकों में आलू की जमकर खेती करने की शुरुआत हुई. आलू धीरे धीरे पूरे अमेरिकी महाद्वीप पर फैल गया.

आलू मूलनिवासियों की भोजन संस्कृति का अहम हिस्सा बन गया.

लेकिन 9500 वर्षों तक आलू के बारे में यूरोप, अफ्रीका और एशिया अनजान था. धरती की बड़ी आबादी बिना आलू खाए जी रही थी.

◆◆◆
1526 में स्पैनिश साम्राज्यवाद ने पेरू को अपनी कॉलोनी बनाया. यहीं से स्पैनिश आक्रमणकारियों को आलू के बारे में जानकारी हुई.

अंग्रेजी शब्द Potato की उत्पत्ति स्पैनिश शब्द Patata से हुई.

हिस्पैनिओला द्वीप के मूलनिवासी Taino लोग शकरकंद को Batata बोलते थे. और Quechua मूलनिवासी आलू Papa बोलते थे.

शकरकंद और आलू दिखने में भले एक जैसे हो लेकिन दोनों एक ही वनस्पति परिवार के नही है. आलू तंबाकू वनस्पति परिवार से है.

स्पैनिश लोगों ने Taino शब्द Batata को अपनाया जो Patata बना, और अंग्रेजी में Potato.

लेकिन महाराष्ट्र में आज भी आलू को लोग Batata ही कहते हैं और अमरूद को Peru.

◆◆◆
यूरोपीन्स आलू को जहाजों में भर भर पर यूरोप लेकर आए.

शुरुआत में आलू की बहुत धीमी खेती हुई. यूरोपीन्स ने आलू को शक की नजर से देखा.

अफवाह फैली की आलू खाने से बीमारियां होती है. शरीर पर फोड़ी फुंसी होती है. 

1589 में आयरलैंड में आलू की खेती शुरू हुई. इसके बावजूद आलू को पूरे यूरोप में फैलने के लिए कई दशक लग गए.

1756 में युद्ध के समय पोलैंड के राजा ने आलू की खेती करना अनिवार्य बनाया. यह सोचकर कि गरीब किसान और मजदूर इसे खाकर अपने पेट को भूख मिटाएंगे.

इसका असर यह हुआ कि ज़मीन के गर्भगृह फलने फूलने वाला आलू यूरोप के भोजन संस्कृति का अहम हिस्सा बन गया.

◆◆◆
फ्रांस, इंग्लैंड, जर्मनी, स्पेन इटली हर यूरोपीय देशों ने आलू को अपनाया. आलू अब यूरोप में एक सनक बन चुका था. फुले को तोड़कर गार्डन तक मे आलू की खेती करनी शुरुआत हुई.

आलू यूरोप के बाहर फैलने के लिए बेकरार था. यूरोपीन्स ने आलू को अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और बाद में एशिया में इंट्रोड्यूस किया.

1675 तक आलू पश्चिम भारत में दस्तक दे चुका था. अजमेर और सूरत में आलू के खेती का वर्णन मिलता है.

18वीं सदी तक आलू पूरे उत्तर भारत में उगाए जाने लगा.

◆◆◆
वैसे आलू अमीर गरीब सभी खाते थे. लेकिन ग्रामीण इलाकों में विशेषकर खेतिहर मजदूर, कारीगर, कामगार बिना तेल मसाला आदि के आलू केवल आग में भुजकर खा सकते थे.

आलू ने गरीबों को भूख से बचाया. आलू देवता का दूसरा रूप है.

सब्ज़ियों का राजा कोई है तो आलू है.

मुग़लों के समोसे से मांस निकाल कर उसमें आलू भरा गया. और इस तरह भारतीय समोसे का जन्म हुआ.

अब तो ऐसी कोई सब्ज़ी नही जो बिना आलू की बनती हो.

शराब, तंबाकू के बाद अगर दुनिया में लोगों को किसी चीज का नशा है तो वो आलू खाने का है.

गेंहू, मक्का, चावल और शक्कर के बाद दुनिया में सबसे जरूरी फसल कोई है तो वो आलू है.

बिना आलू के हम दुनिया की कल्पना नही कर सकते.

Photo : ग्रामीण पेरू में आलू की खेती करती हुई महिला.
■■■■■