Monday, 9 November 2026

मौसम की भविष्यवाणी आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा कल का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा

[11/8, 7:27 AM] Dileep Singh Rajput Jounpur: मौसम की भविष्यवाणी आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा कल का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा

वायु  गुणवत्ता सूचकांक 300 के आसपास और पराबैंगनी किरणों की तीव्रता 2 से 4 के बीच रहेगी आसमान में धुंध और कोहरा रहेगा हवा की दिशा पश्चिम और गति 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी आने वाले 10 12 दिनों तक वर्षा की कोई संभावना नहीं है। 

 इस बार अर्णव महा चक्रवात ने दीपावली को सरकार और सरकारी तंत्र और तथाकथित बुद्धिजीवी लोगों और विपक्षी लोगों से बचा लिया की दिवाली प्रदूषण और जहरीली हवा का पर्व है और सनातन विरोधी सभी सरकारी गैरों सरकारी तंत्रों का षड्यंत्र बुरी तरह असफल हुआ
[11/8, 7:30 AM] Dileep Singh Rajput Jounpur: यह सोचकर हृदय कहां पड़ता है कि इतने लंबे समय तक सरकार और बहुराष्ट्रीय दवा कंपनियों तथा धन कुबेर लोगों को षड्यंत्र से ₹10 की कैंसर की दवा को ₹100 में बेचा गया और जब आज लोगों को समझ में आ गया कि इन कैंसर की दावों और सर्जरी से कोई लाभ नहीं होने वाला घर पर रहकर ही मारना श्रेष्ठ है तब बची हुई दावों के कबाड़ और बंद हो रहे अस्पतालों को जीवित करने के लिए कैंसर की दावों के दाम 90 से 95% घटा दिए गए ऐसा कैसे संभव है यदि जनता अपने पारंपरिक ज्ञान आयुर्वेद और जड़ी बूटियां की तरफ लौट आए और जंक फूड फास्ट फूड नकली दूध छेना खोवा कोल्ड ड्रिंक पीना बंद कर दे तो यह सारे तंत्र अपने आप ही बंद हो जाएंगे और एक दिन ऐसा होना निश्चित है ऐसा कौन सा चमत्कार है कि दो से तीन वर्ष में ही डॉक्टर लोग अपने बड़े-बड़े बिल्डिंग फार्म हाउस बंगले गाड़ियां खरीद लेते हैं या कुछ धन कुबेर रातों-रात पृथ्वी के धन कुबेर बन जाते हैं इन सभी को तो भारत सरकार का सलाहकार नियुक्त करके और देश की ऐसी प्रगति न करने पर खुलेआम फांसी दे देनी चाहिए 😅 - डॉ दिलीप कुमार सिंह

विधिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन

विधिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा  प्राधिकरण जौनपुर सुशील कुमार शशि के अध्यक्षता में तीन दिवसीय विधिक न्याय दिवस के अनुक्रम में दिनांक 7 नवंबर को विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन सदर तहसील जौनपुर में सचिव पूर्णकालिक सिविल जज सीनियर डिवीजन सुशील कुमार सिंह के देखरेख में किया गया इस अवसर पर डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जनपद न्यायालय जौनपुर देवेंद्र कुमार यादव पैनल अधिवक्ता एवं तथा पैरा लीगल वालंटियर सुभाष यादव सुभाष यादव तहसीलदार सेलर शैलेंद्र कुमार सिंह तहसीलदार सेलर शैलेंद्र कुमार सिंह और बड़ी संख्या में जनता के लोग और वादकारीगण उपस्थित रहे

 इस अवसर पर सेमिनार के अध्यक्षता करते हुए सचिव जिला तहसील सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि न्याय सबको मिले इस हेतु प्राधिकरण सतत प्रयत्नशील है उन्होंने तहसील स्तर पर प्राप्त जन सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया संविधान के बारे में बोलते हुए  मुख्य अतिथि डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह ने  विधिक सेवा प्राधिकरण का इतिहास बताते हुए राष्ट्रीय राज्य और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में और वैकल्पिक न्याय प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया

इसी क्रम में उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण उसमें योगदान देने वाले प्रमुख लोगों डॉक्टर बी एन राव डॉक्टर भीमराव अंबेडकर डॉ राजेंद्र प्रसाद जवाहरलाल नेहरू सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में बताया और कहां की उद्देशिका भारतीय संविधान की कुंजी है और मूल अधिकार संविधान की आत्मा है भारत का कोई भी व्यक्ति जन्म से मृत्यु तक अनुच्छेद 14 से लेकर अनुच्छेद 30 तक मूल अधिकारों का उपभोग करने का पात्र है जिसका उल्लंघन करने पर उसके पास बंदी प्रत्यक्षीकरण प्रतिषेध परमादेश अधिकारपृक्षा प्रतिषेध जैसे अधिकार अनुच्छेद 32 और 226 के अंतर्गत प्राप्त हैं संविधान की आत्मा मूल अधिकार हैं भारतीय संविधान का निर्माण 2 वर्ष 11 मार्च 18 दिन में हुआ था और 26 नवंबर को संविधान दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है अंतिम व्यक्ति और हर पीड़ित प्रताड़ित व्यक्ति तक न्याय पहुंचना चाहिए यह संविधान का मूल उद्देश्य है। 

इस बारे में देवेंद्र कुमार यादव ने संचालन करते हुए संचालन करते हुए नीति निर्देशक तत्वों जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा पीड़ित और वंचित लोगों को दी जाने वाली सहायता और संविधान के अन्य अनुच्छेदों को सरल भाषा में समझाया और संविधान दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए इस पर हो रही तैयारी के बारे में भी बताया और कहा कि संविधान देश के सर्वोच्च नियम है जिनके अनुसार सारे तंत्र कार्य करते हैं । उन्होंने न्याय के अनुक्रम में फ्रंट ऑफिस की भूमिका को भी विस्तार से बताया

आज छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी है। पर क्या आप इसका origin जानते हैं? ये भी एक दशहरा ही होता है। और दिवाली भी कृष्ण भगवान से ही जुड़ा त्योहार है।

आज छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी है। पर क्या आप इसका origin जानते हैं? ये भी एक दशहरा ही होता है। और दिवाली भी कृष्ण भगवान से ही जुड़ा त्योहार है। 

हिंदू कैलेंडर विक्रम सम्वत् में एक महीने को दो हिस्सों में बांटा जाता है। अमावस्या (New Moon) से पूर्णिमा (Full Moon) तक 15 दिन का शुक्ल पक्ष और पूर्णिमा से अमावस्या तक 15 दिन का कृष्ण पक्ष। जब अक्टूबर नवंबर में आठवाँ हिंदू महीना यानी कार्तिक महीना आता है तो उसके 15th दिन यानी अमावस्या को दिवाली होती है और उसके एक दिन पहले , 14th day यानी चतुर्दशी को छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी। 

हिंदू धर्म में लगभग सभी घटनाक्रम का आपस में कुछ ना कुछ संबंध रहता है। अलग अलग कालखंड में हुए और अलग अलग ग्रंथों में विदित उत्पत्तियों का आपस में कहीं ना कहीं लिंक निकल आता है और आप तब विस्मित हो उठते हो कि क्या ये एक ही व्यक्ति ने लिखे। और सभी पुराण , ग्रंथ एक संदेश हैं। 

नरक चतुर्दशी को प्रागज्योतिषपुर के राजा, विष्णु भगवान के तीसरे अवतार वराह के पुत्र और तीनों लोकों के स्वामी नरकासुर के कृष्ण भगवान द्वारा वध किए जाने के रूप में मनाया जाता है। 

भागवत पुराण अनुसार एक समय एक राजा हुआ था जिसकी 16000 कन्याएँ थीं। एक बार विष्णु भगवान एक साधु के वेश में उस राजा के राज्य में पहुंचे तो वो 16000 कन्याएँ मोहित होकर विष्णु जी के आसपास खड़ी हो गईं। राजा इस पर कुपित हो उठा और उन कन्याओं को श्राप दे दिया। श्राप से दुखी होकर सभी कन्याएँ विलाप करने लगीं तो राजा का दिल पसीज गया और उसने श्राप का निवारण बताया। 

अगले जन्म में राजा नरक के रूप में पैदा हुआ पर बाणासुर की संगति से असुर प्रवर्ती को प्राप्त हुआ। उसके नाम में असुर जुड़ गया और वो नरकासुर कहलाया जाने लगा। पिछले जन्म के श्राप के कारण उसने 16000 कन्याओं का अपहरण कर लिया। नरकासुर ने तीनों लोक विजय किए और अनंत प्रकार के अत्याचार करने लगा। जब देवता मनुहार लेकर विष्णु भगवान के पास पहुंचे तो उन्होंने कहा कि विधि का विधान ऐसा है कि आनेवाले समय में मैं कृष्ण के रूप में जन्म लूंगा और नरकासुर का वध करूँगा। 

कालांतर में विष्णु भगवान ने कृष्ण अवतार लिया और नरकासुर का वध करने निकले। नरकासुर का सेनापति था “मुरा” नाम का राक्षस। कृष्ण भगवान ने पहले उसका वध किया और इसीलिए कृष्ण भगवान को “मुरारी” भी कहा जाने लगा। लोग मुरारी को मुरली समझते हैं पर वो गलत व्याख्या है। 

नरकासुर को ऐसा वरदान था कि उसकी मृत्यु सिर्फ़ उसी के हाथ होगी जिसने उसको जन्म दिया था। 
कृष्ण भगवान की पत्नी सत्यभामा नरकासुर की माता भूदेवी का ही रूप थीं। नरकासुर से युद्ध होने पर कृष्ण भगवान ने मूर्छित होने का अभिनय किया जिस से क्रोधित होकर सत्यभामा ने नरकासुर पर आक्रमण किया। 
वरदान की शर्त पूरी होने के पश्चात कृष्ण भगवान ने सुदर्शन चक्र से नरकासुर का वध कर दिया। 
मरने से पहले नरकासुर को एहसास हुआ कि जीवन में उसने क्या ग़लतियाँ की थीं। उसने अपनी माता रूप से क्षमा माँगी और कहा कि ये वरदान दो कि आनेवाले समय में उसकी मृत्यु को नरक चतुर्दशी के रूप में पूजा जाए। 

दक्षिण भारत में कई स्थानों पर नरकासुर के पुतले को रावण की तरह दहन करने की परंपरा है। एक तरह से नरक चतुर्दशी भी दशहरा है और बुराई पर अच्छाई के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन घरों की सफाई का भी सिग्नीफिकेन्स इसी से बना कि पुरानी गंदगी (कलुष ) साफ़ की जाये। अगले दिन दिवाली का त्योहार उसी का एक्सटेंशन बना कि एक नए स्वच्छ , अच्छे , नियमित समय का हर्षोल्लास से स्वागत किया जाए। रामायण में दिवाली को राम भगवान के अयोध्या आगमन का प्रतीक बनाया गया। 
हिंदू mythology में लोग अलग अलग देवी देवता होने की बात करते हैं पर असली में सिर्फ एक ही परमेश्वर है - एक ओंकार 🕉️। बाक़ी सब उसी के अवतार हैं। 
जो हमारी holy trinity है - ब्रह्म विष्णु महेश - वो भी एक ही प्रभु के तीन रूप हैं - the creator , the protector and the destroyer. ब्रह्मा विष्णु महेश , जानत अविवेका , प्रणवाक्षर के मध्य ये तीनों एका 🙏

Friday, 6 November 2026

विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन

 विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा  प्राधिकरण जौनपुर सुशील कुमार शशि के अध्यक्षता में दिनांक 5 और 6 नवंबर को विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन गुलाबी देवी बालिका विद्यालय हरईपुर एवं प्राथमिक विद्यालय लाइन बाजार जौनपुर सहित दो अन्य विद्यालयों में सचिव पूर्ण कालिक सुशील कुमार सिंह के देखरेख में किया गया इस अवसर पर डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जनपद न्यायालय जौनपुर देवेंद्र कुमार यादव पैनल अधिवक्ता एवं मृदुल कुमार यादव एडवोकेट तथा पैरा लीगल वालंटियर प्रधानाचार्य डॉक्टर उदय राज सिंह शिक्षक और शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे
[ इस अवसर पर सेमिनार के अध्यक्षता करते हुए  संविधान के बारे में बोलते हुए डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह ने भारतीय संविधान के निर्माण उसमें योगदान देने वाले प्रमुख लोगों डॉक्टर बी एन राव डॉक्टर भीमराव अंबेडकर डॉ राजेंद्र प्रसाद जवाहरलाल नेहरू सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में बताया और कहां की उद्देशिका भारतीय संविधान की कुंजी है और मूल अधिकार संविधान की आत्मा है भारत का कोई भी व्यक्ति जन्म से मृत्यु तक अनुच्छेद 14 से लेकर अनुच्छेद 30 तक मूल अधिकारों का उपभोग करने का पात्र है जिसका उल्लंघन करने पर उसके पास बंदी प्रत्यक्षीकरण प्रतिषेध परमादेश अधिकार परीक्षा जैसे अधिकार अनुच्छेद 32 और 226 के अंतर्गत प्राप्त हैं संविधान की आत्मा मूल अधिकार हैं भारतीय संविधान का निर्माण 2 वर्ष 11 मार्च 18 दिन में हुआ था और 26 नवंबर को संविधान दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है अंतिम व्यक्ति और हर पीड़ित प्रताड़ित व्यक्ति तक न्याय पहुंचना चाहिए यह संविधान का मूल उद्देश्य है। 

इस बारे में देवेंद्र कुमार यादव मृदुल कुमार यादव ने नीति निर्देशक तत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा पीड़ित और वंचित लोगों को दी जाने वाली सहायता और संविधान के अन्य अनुच्छेदों को सरल भाषा में समझाया और संविधान दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए इस पर हो रही तैयारी के बारे में भी बताया और कहा कि संविधान देश के सर्वोच्च नियम है जिनके अनुसार सारे तंत्र कार्य करते हैं इस सेमिनार का संचालन देवेंद्र कुमार यादव के द्वारा किया गया।

Thursday, 5 November 2026

संकुल महापर्व दीपावली के धन्वंतरि जयंती नरकासुर चतुर्दशी छोटी य घूर की दिवाली बड़ी दिवाली अन्नकूट और गोवर्धन पूजा एवं एवं द्वितीय अर्थात भैया दूज पर हृदय से हार्दिक बधाई और

संकुल महापर्व दीपावली के धन्वंतरि जयंती नरकासुर चतुर्दशी छोटी य घूर की दिवाली बड़ी दिवाली अन्नकूट और गोवर्धन पूजा एवं एवं द्वितीय अर्थात भैया दूज पर हृदय से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं इसमें धन्वंतरि पूजा औषधि पूजा का दिन है इस दिन औषधीय वृक्ष लगाकर औषधि वाले जड़ी बूटियां खरीदना चाहिए  वस्त्र आभूषणों गाड़ी और स्वस्थ रहने का प्रयास करना चाहिए घोड़ा गाड़ी आभूषण मकान नयी वस्तुएँ खरीदने का कोई औचित्र नहीं है
 नरकासुर चतुर्दशी पर भगवान श्री कृष्णा द्वारा नरकासुर के बंदी गृह से 16000 रानियों को मुक्ति दिया इसका अर्थ क्या हुआ कि प्रत्येक नारी की स्वतंत्रता की रक्षा हर कीमत पर करने का संकल्प इस दिन लेना चाहिए

छोटी या घूर की दिवाली के दिन सभी उपेक्षित लोगों का सम्मान कर उनके जीवन में अंधकार दूर कर प्रकाश भरना चाहिए क्योंकि घूर जैसी उपेक्षित वस्तु भी संसार में सुख और संपन्नता देती है। 

और दीपावली धन वैभव ऐश्वर्य का प्रतीक है इस दिन बाहर तो घी और सरसों के तेल या तेल के तेल या नारियल के तेल  के या किसी भी ऐसी औषधि तेल का दीपक जलाना चाहिए जो वातावरण की गंदगी प्रदूषण दूर कर उसमें उपस्थित जीवाणु की तारों विषाणु रोगाणु और घातक जीवन का नाश कर सके दीपक जलाना चाहिए ही अपने आत्मा और शरीर में भी ज्ञान सत्य और पुण्य का दीपक जलाना चाहिए।

गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पूजा का अर्थ है अभिमानी घमंड में डूबे और दुराचारी में लिप्त बड़े से बड़े लोगों का इंद्र जैसे  के साथ बहिष्कार करके अपने माटी मानुष और पत्थर पेड़ पौधों तथा अन्न की पूजा करनी चाहिए क्योंकि वही वास्तविक देवताक्योंकि वही वास्तविक देवता  हैंऔर

 यम द्वितीया अर्थात भैया दूज का अर्थ है कि जब हमारे अंदर सत्य का दीप जल जाएगा तो हम यमराज से नहीं करेंगे आ
अतः हम लोग ज्ञान प्रकाश और सत्य के इस संकुल महापर्व पर आपके सुख शांति समृद्धि स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना करते हैं और यह आशा करते हैं कि हम सदैव स्वर्णिम भविष्य की और आपके साथ बढ़ते रहेंगे - 9415623583 डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल श्रीमती पद्मा सिंह

विद्वान और बुद्ध की भी लोगों को धर्मगुरु लोगों को आचार्य और ज्योतिष पंचांग के जानकार लोगों को अपने धर्म और व्रत पर्व त्यौहार तथा शुभ मांगलिक कार्य की विवेचना निष्पक्ष रूप से जनहित में करना चाहिए धन के लोग में या किसी पर लोग मन में गलत व्याख्या करके गलत चीज प्रचलित नहीं करनी चाहिए जैसे कि परशुराम जयंती और धन्वंतरि जयंती को किसी भी प्रकार की खरीदारी से जोड़ देना इसी लोग लालच पर स्लोगन का फल है यह पर्व त्यौहार खरीददारी से किसी भी प्रकार संबंधित नहीं है इसलिए खरीदने वाला कोई भी व्यक्ति आज तक धनवान नहीं हुआ बल्कि और दरिद्र हो गया भगवान धन्वंतरि का जन्म समुद्र मंथन से देवी लक्ष्मी के पहले हुआ था ध्यान से उनका विवेचन कीजिए उनके एक हाथ में शंकर दूसरे में चक्कर तीसरे में अमृत का कलश स्वर्ण पत्र में और चौथे में जड़ी बूटियां वाले पौधे थे तो इसमें खरीदारी कहां से आ गई इनका विवेचन है की बिना अस्त्र-शास्त्र के धर्म धर्म और देश की रक्षा नहीं हो सकती सबसे शक्तिशाली अस्त्र-शस्त्र होना चाहिए और वेद मंत्रों का उच्चरण शंख ध्वनि के साथ होना चाहिए क्योंकि ध्वनि या नाद संसार की सबसे बड़ी शक्ति है और महा विस्फोट अर्थात बिग बैंग निनाद अर्थात विस्फोट से ही पैदा हुआ है शंख ध्वनि वातावरण के जहरीले जीवाणु विषाणु रोगाणु कीटाणु और आसुरी शक्तियों को नष्ट करने में पूरी तरह सक्षम है अमृत कलश का अर्थ यह है कि अमृत तुल्य वस्तुओं और जड़ी बूटियां और साथियों का सेवन करना चाहिए और चौथा हाथ में औषधि वाले पौधों का अर्थ यह है कि इस दिन सबको कम से कम एक जड़ी बूटी वाला पौधा जैसे तुलसी नीम का वृक्ष पीपल बरगद शमी का वृक्ष घृतकुमारी गिलोय जैसे पौधे लगाना चाहिए और घर में औषधि चीज जैसे हल्दी लौंग इलायची अजवाइन या आयुर्वेदिक टॉनिक खरीद कर लाना चाहिए सच बता देना सत्य का प्रचार करना एक सच्चे ज्योतिषी और क्षत्रिय होने के कारण मेरा धर्म है आगे इच्छा आपकी है जीवन भर खरीददारी करो देखो क्या आप टाटा बिरला अडानी अंबानी बिल गेट्स मार्क जुकरबर्ग जैफ बेजॉस एलन मस्क और जैक मा हो पाते हो यह मैं आपके ऊपर छोड़ देता हूं - 9415623583 डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि

Wednesday, 4 November 2026

दीपावली महापर्व पर ही प्रदूषण और जहरीली हवा का रोना क्यों - डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि

दीपावली महापर्व पर ही प्रदूषण और जहरीली हवा का रोना क्यों - डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि

दीपावली का महापर्व अंधकार पर प्रकाश की असत्य पर सत्य की अज्ञान पर ज्ञान की जीत का महापर्व है यह खुशियों का मिष्ठान का और व्यंजन का भी महापर्व है और यह प्राचीन भारत के चार महान पर्वों दीपावली दशहरा होली और रक्षाबंधन में से एक है भारत के अन्य बड़े त्यौहार वर्तमान में नवरात्रि छठ का महापर्व और कुछ अन्य पर्व भी आते हैं मैं जन्म से लेकर आज तक देख रहा हूं और 50 वर्षों का तो मुझे एक-एक महापर्व याद है कि कैसे दीपावली के नजदीक आते हैं देश की सरकार देश के सभी तंत्र बुद्धिजीवी वर्ग में से कुछ चुने लोग कांग्रेस और वामपंथी तथा विपक्षी दल पता नहीं किस प्रभाव के अंतर्गत दीपावली के एक सप्ताह पहले से लगातार जहरीली हवा और प्रदूषण पर लंबे चौड़े बयान देते हैं और टेलीविजन रेडियो समाचार पत्र सोशल मीडिया पर आतिशबाजी पटाखे को इसका कारण बताते हुए दीपावली को बर्बाद करने का पूरा प्रयास करते हैं इसी तरह हर एक सनातनी धर्म के त्यौहार पर यह बयानबाजी शुरू होती है चाहे रंग और पानी की बर्बादी का होली हो या विजयादशमी हो या कोई अन्य महापर्व है यह अत्यंत गंभीर और घातक प्रवृत्ति है
[11/3, 12:29 PM] Dr  Dileep Kumar singh: 
जब भी प्रकाश का महापर्व दीपावली आता है तो उस समय संपूर्ण भारत में तुलनात्मक रूप से वायु गुणवत्ता सूचकांक अधिक हो जाता है और प्रदूषण भी अधिक होता है और स्वाभाविक रूप से थोड़ी बहुत हवा भी जहरीली हो जाती है क्योंकि वर्षा काल समाप्त हो जाने पर शुष्क वातावरण में वर्षा से जमीन और जल में घुलकर प्रदूषण और जहर नीचे आ जाता है जो जमीन पर आ जाती है और जहरीले तत्व भी वर्षा के साथ घुलकर नदियों और अन्य जल स्थानों में चले जाते हैं जबकि वर्षा के काल में लगातार वर्षा और तेज हवा के कारण आसमान स्वच्छ और पारदर्शी हो जाता है इसलिए हवा भी बहुत सुंदर स्वच्छ और ताजी हो जाती है और धरती से बादलों के बीच उपस्थित सारा जहरीला तत्व समाप्त हो जाता है और यही 8 किलोमीटर की ऊंचाई का समताप मंडल होता है जहां तक गैस धूल के कण जहरीली गैस है और अन्य प्रदूषण तत्व विद्यमान होते हैं इसलिए जो वायु गुणवत्ता सूचकांक मई जून में 400 से 600 के बीच होता है वही वायु गुणवत्ता सूचकांक जुलाई से अक्टूबर के बीच शून्य से 50 के बीच रहता है और 15 अक्टूबर के बाद यह तेजी से बढ़कर 200 से 400 के बीच पहुंच जाता है और इस बार तो आश्चर्यजनक रूप से जुलाई अगस्त सितंबर अक्टूबर 4 महीने जौनपुर जैसे नगर की वायु गुणवत्ता सूचकांक 10 से 50 के बीच रही और भारत के लगभग संपूर्ण क्षेत्रफल का यही हाल रहा और मजे की बात यह है कि इस समय ना कोई आतिशबाजी होती है ना पटाखे छोड़े जाते हैं ना ऐसी कोई अन्य गतिविधि होती है और इस कालखंड में पराली भी नहीं जलाई जाती है। 

लेकिन सब सत्ता पक्ष और विपक्ष के इशारे पर बुद्धिजीवी लोग और कांग्रेस तथा वामपंथी लोग विशेष करके इस गंदगी प्रदूषण और बढ़े हुए वायु गुणवत्ता सूचकांक और जहरीली हवा को बड़े आराम से दीपावली और पराली से जोड़ देते हैं जो पूरी तरह से गलत और नियम के विरुद्ध होता है क्योंकि यह समय ही ऐसा होता है जब 15 अक्टूबर से 15 दिसंबर के बीच संपूर्ण देश में प्रदूषण जहर फैल कर वायु गुणवत्ता सूचकांक को 300 से 600 के बीच ले जाता है ।

यहां इस संदर्भ में याद रखना आवश्यक है कि दीपावली मुख्य रूप से भारत में और गौण रूप से दुनिया के 10 15 देश में मनाई जाती है लेकिन ईद और नवरोज जैसे मुस्लिम पर्व में और क्रिसमस और नए अंग्रेजी वर्ष में जब संपूर्ण दुनिया में इससे सैकड़ो गुना अधिक पटाखे जलाए जाते हैं और आतिशबाजी होती है तब कोई भी सरकार सत्ता पक्ष या विपक्ष या बुद्धिजीवी वायु प्रदूषण की जहरीली हवा की अथवा जहर भारी गंदगी की बात नहीं करता है ना मीडिया और सोशल मीडिया में यह सब छापा जाता है जबकि यह सब त्यौहार पूरी दुनिया में मनाया जाते हैं इतना ही नहीं जब बकरीद के दिन भारत सहित सारी दुनिया में अर्बन गाय बैल ऊंट भेड़ _बकरी_ दुंबा काट दिए जाते हैं और सारी धरती खून से लथपथ हो जाती है और उसका मांस मजा और रुधिर चारों ओर सड़ने लगता है और वातावरण भयंकर दुर्गंध से भर जाता है और जल तथा नदियां इसके मल मूत्र और मांस मज्जा से गंदी हो जाती हैं तब सबका साहस जवाब दे जाता है और प्रिंट इलेक्ट्रानिक मीडिया और सोशल मीडिया भी डर के मारे चुप रहता है उन्हें यह लगता है कि क्रिसमस के प्लास्टिक के पेड़ प्रचुर मात्रा में ताजी हवा और ऑक्सीजन छोड़ते हैं और सारे जहर को सोख लेते हैं अब और इजराइल में तथा ईरान में रूस और यूक्रेन में जहां वर्षों से युद्ध चल रहा है सूचकांक 100 के ऊपर नहीं गया है जहां दिन रात हजारों टन बारूद बम गिर रहे हैं तो फिर एक दिन दिवाली के पटाखे और आतिशबाजी किस तरह प्रदूषण और जहरीली हवा के कारण हो सकते हैं यह समझ के बाहर हैं 
। 
जबकि सत्ता पक्ष और विपक्ष और सभी सरकारी तंत्र वायु प्रदूषण जहर और जहरीली हवा तथा वायु गुणवत्ता सूचकांक के भयानक होने के असली कारण को दिवाली और पराली में छिपा ले जाते हैं जहरीली हवा और वायु गुणवत्ता सूचकांक के मुख्य कारणों में हर जनपद में दौड़ रहे करोड़ों वाहन पूरी दुनिया में दौड़ रहे अरबों खरबों वाहन रेडियो और मोबाइल तथा अन्य टावर से निकलने वाली जहरीली ध्वनि तरंगें और रेडिएशन भट्ठे और कल कारखानों से निकल रहे जहर सुनारी के काम में लगे तेजाब और अन्य जहरीले पदार्थ जहर से युक्त कृत्रिम खादों का पूरी दुनिया में भयानक प्रयोग साबुन डिटर्जेंट निरमा पाउडर जैसे भयानक प्रदूषण जहर फैलाने वाले तत्व युद्ध में प्रयोग किए जाने वाले अस्त्र-शस्त्र बम और प्रक्षेपास्त्र तथा रॉकेट और हवाई जहाज तथा जलयानों और रेलगाड़ियों से निकलने वाला जहरीला धुआं परमाणु परीक्षण से भयानक रेडियोएक्टिव प्रदूषण और उसके जहर का पूरी धरती पर फैल जाना और अन्य उत्सर्जन पेड़ पौधों का अंधाधुंध काटने से ऑक्सीजन का काम होना हरियाली को काम करके उसकी जगह सीमेंट और कंक्रीट की सात बढ़कर कंक्रीट के जंगल उग देना प्लास्टिक का भयानक प्रयोग जैसे कर्म को पूरी तरह नजर अंदाज किया जाता है आप सबको वह तथ्य याद होगा जब कोरोना के काल में 99% यातायात बंद हो गया था तब सारी धरती और भारत का प्रदूषण समाप्त हो गया था और आसमान स्वच्छ नीला पानी बिल्कुल स्वच्छ और पारदर्शी हो गया था हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां दूर-दूर दिखाई देती थी और रात में आसमान के चमकदार तारे बहुत दिनों बाद दिखाई पड़ने लगे थे। 

लेकिन कोरोना भी इतने के साथ-साथ यह सब फिर पहले जैसा हो गया कुछ दिन तक सरकारी तंत्र के द्वारा साइकिल पर चलने की नौटंकी की गई कुछ दिन दिल्ली में प्रथम द्वितीय तृतीय चरण का नाटक किया गया लेकिन इससे क्या होता है यदि 2 किलोमीटर तक भारत में सबको पैदल चलकर काम करना 10 किलोमीटर तक साइकिल पर काम करना जनता अधिकारी राजनेता के लिए अनिवार्य कर दिया जाए तो 90% प्रदूषण और जहर अपने आप घट जाएगा लेकिन जो लोग मूत्र त्याग करने तक बाइक से जाते हैं वही बुद्धिजीवी बनाकर सबको वायु प्रदूषण पर शिक्षा देते हैं जितने भी काम मानवता और मानव सभ्यता कर रही है वह सारे काम जहर को बढ़ाने वाले हैं प्रदूषण को जहर बनाकर बढ़ाने वाले और वायु गुणवत्ता सूचकांक को 1000 तक ले जाने वाले हैं इन सब पर ध्यान न देते हुए केवल सनातन धर्म के दिवाली और पराली होली दशहरा को प्रदूषण का कारक बताकर उस पर रोक लगाना न केवल हास्यास्पद है बल्कि धर्म पर सीधा आघात और कानून व्यवस्था के लिए बहुत बड़ी चुनौती भी है और धर्म विशेष के लिए उसका दुरुपयोग करना एक गंभीर प्रश्न चिन्ह है

पर्वों का समूह ‌ प्रकाश का महापर्व दीपावली- डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि दीपावली और अन्य महान पर्व

पर्वों का समूह ‌ प्रकाश का महापर्व दीपावली- डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि 
दीपावली और अन्य महान पर्व

भारत देश पर्व उत्सव व्रत अनुष्ठान और यज्ञ हवन का देश है यहां पर हर एक उत्सव और महापर्व और व्रत प्रकृति पर्यावरण एवं मानवता के कल्याण से जुड़ा होता है भारत में विजयादशमी या दशहरा रक्षाबंधन दीपावली और होली चार सबसे बड़े महान पर्व होते हैं इसमें भी विजयादशमी या दशहरा क्षत्रियों का पर्व माना जाता है अर्थात देश की सुरक्षा रहेगी तभी देश आगे बढ़ेगा रक्षाबंधन ब्राह्मणों का पर्व माना जाता है जिसका अर्थ है यदि देश में बुद्धि और विज्ञान टेक्नोलॉजी का ज्ञान रहेगा तब देश तरक्की करेगा दीपावली महापर्व को वैश्यों का अर्थात व्यापारियों का महापर्व माना जाता है जब देश धन-धान्य से भरा रहेगा तभी देश खुशहाल होगा और सोने की चिड़िया बनेगा और होली को शूद्रों का महापर्व माना जाता है अर्थात जब देश सुरक्षित रहेगा धन-धान्य से भरा रहेगा कृषि बागवानी से फल फूल सब्जियां अनाज देश में भारी रहेंगे तभी देश समृद्ध होगा

पर्व और त्योहारों का वर्गीकरण

 ध्यान देने वाली बात है कि एक ही व्यक्ति के अंदर ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य और शूद्र विद्यमान रहता है जब वह ज्ञान शास्त्रों का अर्जन करता है तो ब्राह्मण शस्त्रों का अध्ययन करता है तो क्षत्रिय व्यापार का कार्य करता है तो वैश्य और सेवा का काम करता है तो शूद्र कहा जाता है ‌ इसीलिए भारत में चारों महान पर्व सबके साथ समान भाव से खुशी और आनंद से मनाया जाता है और सबसे अधिक उत्साह उमंग से होली का त्यौहार मनाया जाता है जो भारत की अखंडता एकता का प्रतीक है। और यह सबसे आनंद का पर्व शूद्रों का माना जाता है विज्ञान टेक्नोलॉजी और ज्ञान का प्रवाह उच्च शिखर पर होगा तभी लोग आमोद प्रमोद और खुशहाली में बसंत ऋतु में होली का महापर्व मना सकेंगे इसका यही वैज्ञानिक और धार्मिक अर्थ है ‌ सभी व्रत पर्व उत्सव यज्ञ अनुष्ठान हवन का एक ही लक्ष्य है अंधकार से प्रकाश अज्ञान से ज्ञान और धर्म से धर्म की ओर ले जाना जो भारतीय संस्कृति सभ्यता और सनातन धर्म की चरम उपलब्धि है।

दीपावली एक संकुल महापर्व

 
दीपावली को संकुल महापर्व इसलिए माना जाता है कि इस महान पर्व में पांच बड़े-बड़े त्यौहार शामिल हैं सबसे पहले धनतेरस या धन्वंतरि पूजा आता है जिसमें बैद्यनाथ धन्वंतरि की पूजा होती है और औषधि का एक पौधा हर व्यक्ति को लगाने का नियम है इसको खरीदारी से जबरदस्ती जोड़ा गया है इसके बाद छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी की तिथि आती है इसी दिन भगवान श्री कृष्ण नरकासुर को मार कर उसके कैद से 1600 को मुक्त कराया था इसके बाद बड़ी दीपावली अर्थात लक्ष्मी पूजा का मुख्य पर्व आता है तत्पश्चात गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पूजा का महापर्व आता है इसी महान पर्व के दिन भगवान श्री कृष्णा दुराचारी इंद्र का गर्व खर्व करके अन्य पूजा और गोवर्धन पूजा का नियम बनाया था और सबसे अंत में भैया दूज या यमद्वितीया का महापर्व आता है जो भाई बहन का पवित्र त्योहार माना जाता है । इन पांच पर्व को मिलाकर दीपावली का महान संकुल पर्व बन जाता है इसी प्रकार नवरात्रि का महापर्व भी एक संकुल महापर्व माना जाता है।

इस वर्ष कब पड़ रहे हैं दीपावली के सभी महापर्व

धनतेरस या धन्वंतरि जयंती

इस वर्ष ‌ धन्वंतरि पूजा या धनतेरस का महापर्व 6 नवंबर को मनाया जाएगा क्योंकि त्रयोदशी की तिथि इसी दिन है इसलिए ‌ धनवंतरी पूजा ‌ का शुद्ध समय सायं काल 6ं02 से सायंकाल 7ं57 तक है। यह बिल्कुल स्पष्ट रूप से बता देना चाहता हूं कि धन्वंतरि पूजा यह धनतेरस विशुद्ध रूप से स्वस्थ और दीर्घायु अर्थात चिकित्सा का महापर्व है इसका किसी भी खरीदारी से कोई संबंध नहीं है और ना 1763 के पहले कहीं पर किसी भी वेद पुराण धर्म ग्रंथो में खरीदारी का वर्णन है और ना किसी राजा महाराजा ने इस दिन खरीदारी किया था । इसी दिन दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाकर यमराज की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। खरीदारी का महापर्व व्यापारी लोगों ने धर्म के कुछ लोबिया आचार्य और ज्योतिषी तथा पंडितों से मिलकर प्रचलित किया है अगर खरीदारी करना ही है तो इस दिन औषधीय गुण वाले पेड़ पौधों को खरीद कर अपने घर लगायें तो जीवन भर स्वस्थ रहेंगे।

धन्वंतरी वैद्य हैं देवताओं के चिकित्सक हैं वह स्वस्थ और दीर्घायु के देवता हैं आयुर्वेद के प्रकांड पंडित ‌ हैं  वैद्यराज हैं ‌ समुद्र मंथन के दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश को लेकर देवी लक्ष्मी के साथ प्रकट हुए थे और उन्होंने ही आयुर्वेद का ज्ञान समस्त विश्व में प्रसारित किया आज भी भारतीय आयुर्वेद चिकित्सा शास्त्र में उन्हीं की शपथ ली जाती है ‌ इस दिन खरीदारी का कारण व्यापारी लोगों और लोभी ज्योतिषी पंडितों की साथ गांठ है और कुछ नहीं है पूरे भारत में ऐसा कोई नहीं होगा जो धनतेरस को कुछ ना कुछ खरीदारी करता हो लेकिन कोई भी आज तक टाटा बिरला अंबानी नहीं बना;बन भी नहीं सकता है क्योंकि यह विशुद्ध रूप से स्वास्थ्य चिकित्सा और दीर्घायु का महापर्व है।

छोटी दीपावली या नरक चतुर्दशी

छोटी दीपावली या नरक चतुर्दशी इस वर्ष 7 और 8 नवंबर के दिन मनाई जाएगी और दोनों दिन मनाया जा सकता है क्योंकि 8 नवंबर को ही दीपावली भी मनाई जाएगी  इसके पीछे यह कहानी है कि नरकासुर नाम के सम्राट ने जो पृथ्वी का पुत्र था असम में अपना एकछत्र राज स्थापित करके 16000 रानियों को अपने यहां बंदी बना कर रखा था यह उनकी इच्छा के विरुद्ध था । वह खुद को अजर अमर मानता था और कोई उसे हरा नहीं पता था ।कालांतर में भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर का वध करके पृथ्वी को पाप मुक्त किया तभी से यह महापर्व मनाया जाता है इस दिन  सांय काल 5:13 से शाम को 6:25 तक बड़ा दीपक जलाने का शुभ समय है।

दीपावली या बड़ी दीपावली

बड़ी दीपावली या लक्ष्मी पूजा यह महान मुख्य पर्व है और भगवान श्री राम के रावण के वध करके अयोध्या आने के उपलक्ष में महान खुशी के रूप में अयोध्या के निवासी लोगों द्वारा मनाया गया था घर-घर में दीपक जले मिठाइयां बांटी गई थी तभी से यह महान पर्व चल रहा है ‌ एक और कथा के अनुसार देवी लक्ष्मी के समुद्र से उत्पन्न होने की खुशी में भी यह महापर्व मनाया जाता है दक्षिण भारत में नरसिंह अवतार लेकर ‌ भक्त प्रहलाद की रक्षा और उसके पिता की वध के साथ यह घटना जुड़ी है इसी दिन सिखों के गुरु हरगोबिंद सिंह और 22 राजाओं को कैद से मुक्ति मिली थी इसलिए भी प्रकाश पर्व मनाया जाता है। कार्तिक की अमावस्या की रात सबसे काली और भयानक होती है उसको अंधकार से प्रकाश में बदलने के लिए  भीयह पर्व मनाया जाता है और कार्तिक की पूर्णिमा सबसे उजली होती है इसीलिए उसे प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है दीपावली का महापर्व 8 नवंबर को रविवार के दिन है और लक्ष्मी पूजन का शुभ समय सहन कल 5:54 से रात में 7:50 तक है। 

गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पूजा 

संकुल पर्व में अगला महान पर्व गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पूजा है ।दुराचारी और निरंकुश इंद्र को पाठ पढ़ने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र की पूजा समाप्त करके गोवर्धन पहाड़ की पूजा करके उसी को अन्न समर्पित कराया इससे क्रोधित होकर इंद्र ने प्रलय काल के बादलों के साथ ब्रजमंडल में घनघोर वर्षा की और एक दिन में ही 2500 मिलीलीटर की वर्षा से सारा ब्रजमंडल डूबने लगा तब उन्होंने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पहाड़ को जड़ सहित उखाड़ लिया और 7 दिन तक भयंकर वृष्टि से बृजवासियों की रक्षा की और अंत में दुराचारी इंद्र परास्त हुआ और पैर पड़कर क्षमा याचना किया इस पर्व के दिन अन्न का ढेर अर्थात पहाड़ बनाकर उसे भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन को अर्पित किया जाता है इस वर्ष 22 अक्टूबर को सुबह 6ः40 से 8:50  तक गोवर्धन पूजा का महान पर्व है 
यम द्वितीया  या भैया दूज

संकुल महापर्व का अगला और अंतिम महापर्व भैया दूज या  यमद्वितीया का महापर्व है । इस वर्ष यह महान पर्व 11 नवंबर को दिन में 1ः10 से 3ः20  में मनाया जाएगा इसकी कहानी भाई बहन के अटूट और पवित्र प्रेम पर आधारित है सूर्य की पुत्री यमुना अपने भाई यमराज को हर वर्ष इस दिन बुलाकर उन्हें अच्छे-अच्छे व्यंजन खिला कर सत्कार करती थी बदले में यमराज प्रसन्न होकर उन्हें मनोवांछित वरदान देते थे कहा जाता है कि इस दिन अगर बहन पवित्र मन से भाई को तिलक लगाकर उसकी आरती करे तो उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है अर्थात सच्चे प्रेम से मृत्यु को भी जीता जा सकता है यह इसका संदेश है

 दीपावली में सबके लिए पूजा की सरल एवं संपूर्ण विधि - 

दीपावली की पूजा हमेशा स्थिर लग्न में प्रदोष काल और निशीथ बेला में किया जाता है। स्त्री लग्न में पूजा करने से देवी लक्ष्मी अधिक समय तक वहां पर निवास करती हैं अन्यथा देवी लक्ष्मी चंचल स्वभाव की होती हैं एक स्थान पर अधिक समय नहीं रह पाती हैं इस बार ‌ दीपावली पूजा का स्थिर लग्न ‌ साइन कल 7:08 से रात में 8:18 तक है जो कुल मिलाकर 1 घंटे 11 मिनट का समय है इसी समय में संपूर्ण पूजा पाठ आरती कर लेना चाहिए जिसकी विधि निम्नलिखित है । वैसे तो उदय तिथि के अनुसार दीपावली 8 नवंबर को मनाना चाहिए लेकिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी और दीपावली दो ऐसे पर्व है जो स्थिर लग्न में ही मनाया जाते हैं इसमें उदया तिथि का अधिक महत्व नहीं होता है। 

सर्वप्रथम पूजा स्थल की साफ सफाई करके कच्ची जमीन है तो गाय के गोबर से लीपा जाना चाहिए यदि यह पक्का फर्श है तो उसको पानी से धोकर गंगाजल छिड़क लेना चाहिए। गंगाजल सभी वस्तुओं पर और अपने ऊपर भी और अगर अन्य लोग हैं तो सबके ऊपर छिड़क लेना चाहिए।इसके पश्चात एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर लक्ष्मी मां की स्थापना करें मूर्ति के बाईं ओर श्री हरि विष्णु और दाहिनी और गणेश जी को रखें साथ-साथ कुबेर देवता सरस्वती मां काली देवी की मूर्ति रखें अगर ना मिले तो मन ही मन उनका संकल्प करें।

 इसके पश्चात दीपक जलाकर ‌ सबसे पहले श्री हरि विष्णु माता लक्ष्मी गणेश जी का आवाहन करें इसके साथ-साथ धनराज कुबेर सरस्वती मां और काली देवी का भी आवाहन करें इसके पश्चात शुद्ध मन से #ओम केशवाय नमः ओम माधवाय नमः ओम नारायणय नमः #का मंत्र पढ़ने के बाद ओम महालक्ष्मी प्रसीद प्रसीद इति स्वाहा और गं गणपतए नमः ओम धनराजाय कुबेराय नमः का मंत्र पढ़े इतना सामान्य लोगों के लिए पर्याप्त है। इसके पश्चात धूप दीप फल मिठाई फूल सब कुछ उपर्युक्त देवी देवताओं को अर्पित करें और मिष्ठान और पकवान पर तुलसी का एक पत्ता अवश्य रखना चाहिए। मिष्ठान में बताशा और खील( धानका लावा)होना चाहिए। इसके पश्चात लक्ष्मी चालीसा या लक्ष्मी स्त्रोत करते हुए आरती करें और आरती करने के बाद सभी देवी देवताओं से यह प्रार्थना करें कि अगर पूजा में कोई भूल हो गए हो तो उसे क्षमा करें ।

यही सामान्य गृहस्थ और सामान्य लोगों के लिए संपूर्ण पूजा पाठ का विधान है अधिक जटिल और कर्मकांडी पूजा धर्म आचार्य और पंडा पुरोहित लोगों को ही करना चाहिए। इसके पश्चात सूप से दीपक जलाकर उसे धीरे-धीरे हवा देना चाहिए। यही संपूर्ण विधि विधान है और ऐसा बिना किसी तनाव और क्रोध के स्थिर चित्त करके करना चाहिए‌ ऐसा करने पर निश्चित रूप से महादेवी लक्ष्मी और अन्य सभी देवी देवताओं की कृपा प्राप्त होती हैं‌ इसके उपरांत भगवान शिव और मां पार्वती ब्रह्मदेव और सरस्वती मां की कृपा अपने आप प्राप्त हो जाती है क्योंकि तीनों ही महान देवता अंततः एक ही होते हैं।