आकाश गुप्ता काशीपुर महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्री इंदु मान ने काशीपुर विधानसभा के बसई ग्राम में ग्रामीण क्षेत्र की जनता से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की घर घर बूथ बूथ कांग्रेस मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी की चौपाल में ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आकर कांग्रेस को समर्थन करने का पूर्व दर्जा राज्यमंत्री इंदु मान को आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य इंदुमान ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हर वर्ग की सम्मानित जनता विजयश्री हर हाल में दिलाने व पूर्ण समर्थन एवं सहयोग कांग्रेस को देने का आवाहन किया। कांग्रेस नेत्री इंदु मान ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलाओं का शोषण हो रहा है।केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनता को चुनाव से पहले केवल मन लुभावने वायदे जनता में बोलने के साथ ही गुमराह करने का काम कर रही है। सम्मानित प्रदेश की जनता देख रही है कि वास्तविकता यह है की मध्यम व निम्न वर्ग की महिलाओं का जीवन यापन अति कठिन हो गया है। कांग्रेस नेत्री इंदुमान ने कहा कि महिलाओं के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा जमीनी स्तर से विकास किया गया था, परंतु आज महिलाएं मौजूदा भाजपा सरकार में दर-दर भटक रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में ही महिलाओं व हर वर्ग की जनता को बेरोजगारी भत्ता, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, व अन्य प्रकार से समय-समय पर विभिन्न रोजगार के लिए सरकारी योजनाएं कांग्रेस शासन द्वारा चलाई गई थी यहां तक की आज जो राशन मध्यम वर्गीय परिवार एवं सभी वर्ग की जनता को भरपूर राशन मिल रहा है वह भी कांग्रेस पार्टी की ही देन हैं ।उन्होंने कहा कि पूर्वर्ती कांग्रेस शासन में ही जमीनी स्तर से महिलाओं व हर वर्ग का विकास हुआ था। परंतु आज प्रदेश एवं देश की सम्मानित महिला शक्तियों को दर-दर सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाकर मात्र परेशानी और हताश ही मिल रही है ? उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि आगामी विधानसभा 2022 में प्रदेश का समूचा विकास कराने के लिए कांग्रेस को मजबूत बनाएं कार्यक्रम में तमाम महिलाएं एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग मौजूद।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
फरीदाबाद में अलफलाह विश्वविद्यालय के चारों ओर आतंक का कारखाना पकड़ा गया है जिसमें अंडरग्राउंड 200 वर्ग मीटर का एक भयानक गोला बारूद बम बनाने ...
-
* अब भी खाओगे घर से बाहर, होटल दुकान की पनीर??* हाईवे पर किसी सस्ते से सस्ते ढाबे में खाना खाइये, मेन्यू में कम से कम 6 आइटम पनीर के होंगे ...
-
* एक दिन की छुट्टी मतदाता बनाएगी लापरवाही जिंदगीभर की मतदाता सूची से छुट्टी कर देगी* चुन्ना आपको है। सभी प्रदेश और जनपद वासियों ...
No comments:
Post a Comment