Tuesday, 21 December 2021
कान्हा गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक बहोरन लाल ______________धौरा टांडा/ भोजीपुरा (बरेली ) AUM TV
कान्हा गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक बहोरन लाल __________________________धौरा टांडा/ भोजीपुरा (बरेली )---नगर पंचायत धौरा टांडा द्वारा संचालित कान्हा गौशाला का आज अचानक निरीक्षण करने भोजीपुरा क्षेत्र भाजपा विधायक बहोरन लाल मौर्य पहुंचे जहां उन्होंने गोवंश को हरा चारा न मिलने तथा ठंड से पर्याप्त मात्रा में उनका बचाव ना होना पाया जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी बरेली व एडीएम से फोन पर बात कर गौशाला की अव्यवस्था दर्शाते हुए ईओ के विरुद्ध कार्रवाई को कहा और अपने स्तर से भी पत्र शासन को भेजने की बात कही " जब हमने इस बाबत अधिशासी अधिकारी देवेंद्र प्रताप गौतम का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गोवंश के रखरखाव में पूरी सावधानी बरतते हुए उनको भूसा, चोकर, गुड़ खिलाया जा रहा है हरा चारा उगाया जा रहा है जो जल्दी उनको उपलब्ध कराया जाएगा ठंड से बचाव हेतु उनको झूल पहनाया गया है गौशाला के मार्ग के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है प्रक्रिया पूरी होते ही गौशाला पर रोड डलवा दिया जाएगा इसके अलावा व्यवस्था बेहतर से बेहतर रहे यह हमारा प्रयास जारी है " विधायक के साथ जिला पंचायत सदस्य महिपाल गंगवार ,भाजपा मंडल अध्यक्ष राज कुमार द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष पंडित सूरज पाल शर्मा ,पूर्व सभासद तेजपाल गंगवार आदि उपस्थित थे ______________________धौरा टांडा से मोहम्मद इरशाद रजवी पत्रकार की विशेष रिपोर्ट
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
फरीदाबाद में अलफलाह विश्वविद्यालय के चारों ओर आतंक का कारखाना पकड़ा गया है जिसमें अंडरग्राउंड 200 वर्ग मीटर का एक भयानक गोला बारूद बम बनाने ...
-
* अब भी खाओगे घर से बाहर, होटल दुकान की पनीर??* हाईवे पर किसी सस्ते से सस्ते ढाबे में खाना खाइये, मेन्यू में कम से कम 6 आइटम पनीर के होंगे ...
-
* एक दिन की छुट्टी मतदाता बनाएगी लापरवाही जिंदगीभर की मतदाता सूची से छुट्टी कर देगी* चुन्ना आपको है। सभी प्रदेश और जनपद वासियों ...
No comments:
Post a Comment