कर्नलगंज/परसपुर गोण्डा। उत्तर प्रदेश में सत्ता सीन योगी सरकार द्वारा जहां एक तरफ जनता को विकास का सपना दिखाया जा रहा है और बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं लेकिन वास्तव में धरातल पर विकास ना होकर मात्र कागजों तक सीमित होकर रह गया है। वहीं सरकार के दावों की पोल खोलती हुई ठीक उसके विपरीत असली तस्वीर धरातल पर कुछ और ही है। जिसका जीता जागता उदाहरण परसपुर क्षेत्र के भौरीगंज में स्थित भौरीगंज घाट जाने वाली सड़क से देखा जा सकता है जो तालाब की शक्ल में तब्दील हो गई जिसकी हाल खबर लेने वाला कोई नहीं है और अपनी बदहाली पर आंसू बहाते हुए मरम्मत या पुनर्निर्माण की बाट जोह रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं विकास खंड मुख्यालय परसपुर से मात्र छह किलोमीटर दूरी पर स्थित भौरीगंज बाजार की,जहां करीब डेढ़ दशक पूर्व भौरीगंज घाट तक जाने वाले मार्ग का डामरीकरण हुआ था। जिससे आवागमन सुगम होने से बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में काफी प्रसन्नता हुई थी। वहीं दिन बीतते गये और सड़क उजड़ती गई लेकिन विकास का सपना दिखाने वाले लोगों को यह सड़क नजर नही आई। जिससे अब सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है। सामान्य दिनों या बारिश के समय यहां सड़क पर चलना आसान नही है। सड़क के बदहाल स्थिति में होने से लोग मजबूरन गड्ढे से होकर वाहन से आवागमन करते हैं जबकि साइकिल सवार व पैदल यात्री सड़क छोड़कर लोगों के दरवाजे से होकर आ जा रहे हैं और गड्ढे में गिरकर चोट खाने का भी भय बना रहता है। बताते चलें कि यहां अच्छे कपड़ा पहनकर निकलना खतरे से खाली नही है। यहां जनकवि अदम गोंडवी जी कि यह लाइन सटीक बैठती हैं कि *"तुम्हारे कागजों में गांव का मौसम गुलाबी है मगर ये आंकड़े झूंठे है और दावा किताबी है।"* यही नहीं थोड़ी सी चूक लोगों का कपड़ा खराब करने के साथ ही चोटिल भी कर सकती है। उक्त संबंध में भौरीगंज की ग्राम प्रधान राबिया व उनके प्रतिनिधि सोएब आलम उर्फ सुग्गू का कहना है कि करीब 15 वर्षों पूर्व इस सड़क का निर्माण कराया गया था। तब से आज तक किसी ने मुड़कर देखा तक नही है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत से यह सड़क नही बनाई जा सकती। इसके निर्माण के लिये जिम्मेदार लोगों से कहा गया मगर अभी तक किसी ने ध्यान नही दिया जिससे सड़क जिम्मेदार लोगों की उपेक्षा का शिकार है। उस्मान कुरेशी, उमाशंकर सिंह, हवलदार सोनी, यूनुस रायनी,जालिम कुरेशी, भगोले कुरेशी आदि तमाम लोगों ने सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
महा चक्रवात अर्नब इसका प्रभाव और जौनपुर में स्थिति - डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक चक्रवात और इ...
-
नेपाल के बीरगंज से नाबालिग लड़की लापता, सूचना देने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का पुरस्कार नेपाल के जिला ...
-
मौसम की भविष्यवाणी और विवेचना -डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि आज का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्य...
No comments:
Post a Comment