Wednesday 14 June 2023

वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दूल्हा हुआ बेहोश, दुल्हन पक्ष ने किया शादी से इन्कार।*

*वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दूल्हा हुआ बेहोश, दुल्हन पक्ष ने किया शादी से इन्कार।*


बीकापुर।
तारुन थाना क्षेत्र के केवलापुर तकमीनगंज में सोमवार रात को शादी समारोह में द्वारपूजा के समय दूल्हे के बेहोश होने के बाद वधू पक्ष के लोगों द्वारा शादी से मना कर दिया गया। जिसके चलते बारात बैरंग लौट गई। बताया गया कि सोमवार की रात सुल्तानपुर जनपद के कटघरा गांव से बारात आई थी। बरात पहुंचने पर कन्या पक्ष ने खूब सेवा सत्कार किया।
        इस दौरान द्वारपूजा के समय दूल्हे के बेहोश होने के कारण लड़की पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। दोनों पक्ष के बड़े बुजुर्गों के द्वारा काफी मान मनौव्वल के बाद भी बात नही बनी। जिससे बारात रात में ही वापस लौट गई।

No comments:

Post a Comment