Friday, 13 February 2026

जनपद न्यायालय जौनपुर के जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि के नेतृत्व और सचिन सिविल जज सुशील कुमार सिंह की देखरेख में एक विधिक जागरूकता साक्षरता शिविर का आयोजन

‌‌ आज जनपद न्यायालय जौनपुर के जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि के नेतृत्व और सचिन सिविल जज सुशील कुमार सिंह की देखरेख में एक विधिक जागरूकता साक्षरता शिविर का आयोजन
जिला महिला चिकित्सालय जौनपुर में आयोजित किया गया ‌ इसमें सुशील कुमार सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जनपद न्यायालय जौनपुर देवेंद्र कुमार यादव काउंसलर परिवार न्यायालय सीमा सिंह काउंसलर जिला चिकित्सालय जौनपुर देवव्रत यादव श्रम आयुक्त चिकित्सा अधीक्षक और उपमुख्यमंत्री चिकित्सा अधीक्षक श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं चिकित्सालय के डॉक्टर नर्स एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे 

इस विषय में कन्या भ्रूण हत्या एवं घटना हुआ लिंग अनुपात पर सिविल जज सचिव सुशील कुमार सिंह ने लिंग अनुपात सुधारने पर जोर दिया और बताया कि इसके उल्लंघन पर 3 से 5 वर्ष की सजा एवं 10000 से लेकर उससे अधिक का अर्थ दंड देने के साथ ही ऐसे प्रयोगशाला क्लिनिक और पैथोलॉजी का रजिस्ट्रेशन हमेशा के लिए निरस्त किया जा सकता है उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस विषय में हर संभव सहायता देने की बातकही ।

डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल ने कहा कि भारत में कभी महिला और पुरुष में कोई भेदभाव नहीं रहा इसलिए यहां नारी को ‌ पुरुष से छोटा या बड़ा नहीं कह कर उसे अर्धांगिनी कहा गया और देवों के देव महादेव का एक नाम अर्धनारीश्वर भी है यहां की संस्कृत में नारियों की पूजा होती है और यह देश गार्गी मैत्री आपला घोषा  विश्वावारा सीता अनसूया सावित्री पार्वती कल्पना चावला सुनीता विलियम्स बछेंद्री पाल मेरी काम पीटी उषा साइना नेहवाल का देश है उन्होंने कहा कि इस विषय पर नारियों को आगे आकर जन जागरूकता फैलानी होगी ‌।‌ जब नारी के अश्रु गिरे तो देश उजड़ वह जाए जब नारी खिलखिला उठे मधुमय वसंत छा जाए। ‌ उन्होंने कहा कि घटाताइलिंग अनुपात और स्त्रियों की संख्या देश में अराजकता अपराध और यौन अपराधों को जन्म दे रहे हैं।
इसी क्रम में देवेंद्र कुमार यादव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और उसके द्वारा दी जा रही सहायता के बारे में विस्तार से बताया श्रम आयुक्त देवव्रत यादव ने नई नारियों को दी जाने वाली सरकारी सुविधाओं की विस्तार से चर्चा किया उपमुख्यमंत्री चिकित्सा अधीक्षक ने कन्या भ्रूण हत्या और घटते लिंगानुपात पर विस्तार से जानकारी दिया और धन्यवाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा दिया गया संचालन काउंसलर सीमा सिंह के द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment