बिलारी। नगर के डाक बंगला के निकट स्थित सपा कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रकट उत्सव दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद भगवान महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
इस दौरान बोलते हुए विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचियता है , जो आदिकवि के रूप में भी प्रसिद्ध है। उन्होंने ऐसे महाकाव्य रामायण की रचना की जो भगवान श्री राम के जीवन आदर्श से हम सभी को परिचय कराता है। कहा कि वे ज्योतिष विद्या और खगोल विद्या के प्रकांड ज्ञानी थे। बताया कि भगवान श्री राम भी वनवास काल के दौरान भगवान महर्षि वाल्मीकि के आश्रम पर गए थे।
इस अवसर पर पूर्व सभासद गजराम वाल्मीकि, सभासद ओमकार वाल्मीकि, सभासद आमिल सिद्दीकी, सभासद जरीफ अंसारी, सभासद पति रशीद पन्ना, प्रधान पति सद्दाम सैफी, वकार यूनुस प्रधान, कपिल राज वाल्मीकि, सोनू रत्नाकर , रवि राज वाल्मीकि, अनमोल राज वाल्मीकि, रामवीर वाल्मीकि, राजीव वाल्मीकि, रोहित वाल्मीकि, लकी वाल्मीकि, सुभाष जाटव, छोटे सिंह अजय बाल्मीकि, विवेक वाल्मीकि, विनोद कुमार जाटव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment