Tuesday, 1 February 2022

थाना सरपतहाँ, जौनपुर।**थाना सरपतहां पुलिस ने अवैध तमंचा-कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*#AumTv786,जौनपुर,थाना सरपतहां ,

*प्रेस नोट*
*दिनांक-01.02.2022*
*थाना सरपतहाँ, जौनपुर।*
*थाना सरपतहां पुलिस ने अवैध तमंचा-कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
श्री अजय कुमार साहनी, वऱिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु  चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 संजय कुमार के कुशल मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी शाहगंज श्री अंकित कुमार व थानाध्यक्ष सरपतहाँ श्री संजय कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 01.02.2022 को समय 05.10 बजे सुबह फुलवारिया बाग के पास से थाना सरपतहां पुलिस- उ0नि0 धुरेन्धर प्रसाद, उ0नि0 सच्चितानन्द मय हमराह हे0का0 पवन कुमार, हे0का0 अरशद खान, का0 नागेन्द्र यादव द्वारा अभियुक्त राजकमल मौर्या उर्फ छोटू पुत्र गया प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम डीहअशरफाबाद थाना सरपतहां जनपद जौनपुर के कब्जे से एक नाजायज तंमचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस के साथ बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसका चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 
      1.राजकमल मौर्या उर्फ छोटू पुत्र गया प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम डीहअशरफाबाद थाना सरपतहां जिला जौनपुर।
*बरामदगी का विवरण-*
       1. 01 देशी तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 32/2022  धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरपतहां जनपद जौनपुर ।
अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 115/2021 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना सरपतहां जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
       1.उ0नि0 धुरेन्धर प्रसाद,उ0नि0 सच्चितानन्द  ,हे0का0 पवन कुमार ,हे0का0 अरशद खान ,का0 नागेन्द्र यादव थाना सरपतहां, जौनपुर।

*थाना बरसठी , जौनपुर।**थाना बरसठी पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल-*#AumTv786,थाना बरसठी,जौनपुर,

*प्रेस नोट*

*दिनांक-01.02.2022*
*थाना बरसठी , जौनपुर।*

*थाना बरसठी पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना बरसठी जौनपुर के निर्देशन में उ0नि0 विनोद सचान मय हमराही कर्मचारी के मुखवीर खास की सूचना पर कि ग्राम मियांचक तिराहा से अभि0 धीरज मोदनवाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम सुरियावां थाना सुरियावां भदोही को दि0 01.02.22 को गिरफ्तार किया गया। 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
      1.धीरज मोदनवाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम सुरियावां थाना सुरियावां भदोही।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
      1.मु0अ0सं0 218/21 धारा 363/366/376 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट
*गिरफ्तारी टीम-*
     1. उ0नि0 विनोद सचान, का0 सूरज खरवार थाना बरसठी जनपद जौनपुर।

*दिनांक-01.02.2022**थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर।**थाना चन्दवक पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-*#AumTv 786,चंदवक,jounpur,

*प्रेस विज्ञप्ति*

*दिनांक-01.02.2022*
*थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर।*

*थाना चन्दवक पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के कुशल निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 श्री संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत श्री शुभम तोदी के निकट पर्यवेक्षण में तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 01.02.2022 को थानाध्यक्ष श्री राजाराम द्विवेदी के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 22/22 धारा 279/337/338/304A/427 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त शिवान्स सिंह पुत्र राकेश सिह नि0 विशुनपुर लेवरूआ थाना चन्दवक जौनपुर को चन्दवक गोमती पुल से समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त–*
1. शिवान्स सिंह पुत्र राकेश सिह नि0 विशुनपुर लेवरूआ थाना चन्दवक जौनपुर ।
*सम्बन्धित अभियोग-*
1- मु0अ0सं0 22/22 धारा 279/337/338/304A/427 भादवि थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्य-*
1- उ0नि0 श्री उ0नि0 अरुण कुमार पाण्डेय, थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर।
2- हे0का0 रामचन्दर सिंह, का0 अवनीश कुशवाहा, थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर ।

*थाना केराकत जौनपुर।**थाना केराकत पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट व गोवध अधि0 मे वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार-*#Aumtv786,kerajat,jounpur,

*प्रेस नोट* 
*दिनांक 01.02.2022* 
*थाना केराकत जौनपुर।*

*थाना केराकत पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट व गोवध अधि0 मे वांछित  दो अभियुक्त गिरफ्तार-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के कुशल निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियों तथा वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 संजय कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी केराकत श्री शुभम तोदी के पर्यवेक्षेण एवं दिशा – निर्देशन में थाना केराकत कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 33/22 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित अभियुक्त गण 1- कलीम उर्फ डेहरी पुत्र स्व0 रफीक नि0 ग्राम डेहरी थाना केराकत जनपद जौनपुर उम्र 24 वर्ष , 2- पिंटू मंसूरी पुत्र नसीम नि0 ग्राम डेहरी थाना केराकत जनपद जौनपुर उम्र 23 वर्ष को आज दिनांक 01.02.2022 को समय करीब 08.15 बजे सुबह ग्राम डेहरी से गिरफ्तार कर चालान सम्बंधित माननीय न्यायालय किया गया ।                                                  
*गिरफ्तार अभियुक्त-* 
     1- कलीम उर्फ डेहरी पुत्र स्व0 रफीक नि0 ग्राम डेहरी थाना केराकत जनपद जौनपुर।
     2- पिंटू मंसूरी पुत्र नसीम नि0 ग्राम डेहरी थाना केराकत जनपद जौनपुर।                                                 *आपराधिक इतिहास-* 
    1- मु0अ0सं0 143/21 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधि0 थाना  केराकत जनपद जौनपुर 
    2- मु0अ0सं0 33/21 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर 
 *गिरफ्तारी टीम-*  
    1- उ0नि0 विवेकानंद सिंह ,चौकी प्रभारी सर्की थाना केराकत जनपद जौनपुर ।
    2- का0 विश्वास यादव ,का0 बाबूलाल  हे0का0 तेजबहादुर सिंह ,हे0का0 राजीव कुमार सिंह ,हे0का0 अनिल कुमार सिंह केराकत जौनपुर।

मुरादाबाद, महानगर, वार्ड24 क्षेत्र पंडितनगला,स्थान संभल रोड गांगन नदी के किनारे पुल के नीचे भूमाफियाओं का नगर निगम की जमीन कर अवैध कब्जा।*

 *मुरादाबाद, महानगर, वार्ड24 क्षेत्र पंडितनगला,स्थान संभल रोड गांगन नदी के किनारे पुल के  नीचे भूमाफियाओं का नगर निगम की जमीन कर अवैध कब्जा।*
(खबर सूत्रों के अनुसार)
        बताया जाता है कि पुल से पूरब दिशा का मामलाएक असली भूमाफिया जफरुद्दीन निवासी बिलारी , स्वयं खुद पुलिस ,या प्रशासनिक अधिकारियों के  सामने नहीं आते ,बसपा पार्टी के कार्यकर्ता बताते हैं और, अपने भतीजे आसिफ को इन मामलों में आगे रखते आये है। सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भतीजा आसीफ ही हैन्डिल करता है।लेकिन खर्च का आदेश हाजी जफरूद्दीन करते हैं। 
      असलियत यह है कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने कै प्लान से पहले  बाउंड्री करके बृक्षारोपण कराया ,आज मौके पर बृक्षों को उखाड़ने के साथ डंफरो से भराव जारी है मौके पर सबकुछ अभी देखा जा सकता है। 
   
 जो बैनामा दिखाया जाता है ,उस पर पहले ही भू 

माफिया प्लाटिंग  करके बेच चुका है।
सुभाष शर्मा न्यूज एजेंसी, 


"खबर केवल जल कल्याण के उद्देश्य से लगाई है किसी की मानहानि करने का कोई उद्देश्य नहीं है"

छजलेट व ठाकुरद्वारा में आंगनबाड़ी वर्कर्स को दिया प्रशिक्षण।#Aumtv786 छजलेट, ठाकुरद्वारा ,मुरादाबाद, आंगनवाड़ी वर्कर्स प्रशिक्षण,

छजलेट व ठाकुरद्वारा में आंगनबाड़ी वर्कर्स को दिया प्रशिक्षण

ब्लॉक छजलेट के पंचायत सभागार व ठाकुरद्वारा के सभागार में केंद्र सरकार के निर्देश पर संजीवनी केंद्र के संचालक सोनू सिंह व कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक गोहर हुसेन ने  छजलैट ब्लॉक शिवनाथ ओर रूपेश कुमार ठाकुरद्वारा ब्लॉक की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर एप का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया ब्लाक क्षेत्र से जुड़ी ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्र में 400 से अधिक सेविकाओं को इस ऐप के बारे में प्रशिक्षण दिया गया सोनू सिंह व गोहर हुसैन,शिवनाथ, रूपेश कुमार ने कोरोना गाइड लाइन  का पालन करते हुए प्रशिक्षण दिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चों, अति कुपोषित बच्चों का वजन,  धात्री महिलाओं की जानकारी, डेली अटेंडेंस आदि सभी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन एप में भरना अनिवार्य होगा कार्यशाला में बाल विकास अधिकारी  उर्मिला जी व ठाकुरद्वारा में अनिता कश्यप  आदि मौजूद रही

पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 177वाँ दिन*#Aumtv786jounpur,

*पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ    सत्याग्रह आन्दोलन का 177वाँ दिन*

जौनपुर। सत्याग्रह आन्दोलन के 177वें दिन पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में यशवन्त कुमार गुप्त द्वारा 'सत्याग्रह आन्दोलन' जारी रहा। यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित तमाम लोगों को आन्दोलन के मुख्य बिन्दुओं से अवगत कराया गया।
  आन्दोलन के समर्थन में विजय प्रकाश मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्र, रियाजुल हक, सन्दीप यादव, ओम प्रकाश यादव,  विनोद कुमार सिंह, अरूण यादव, विकास शुक्ला व अन्य लोग उपस्थित रहे।