मौसम की भविष्यवाणी
हमारे अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम पूर्वानुमान और विज्ञान अनुसंधान केंद्र के द्वारा पहले ही विस्तार से बताया जा चुका है कि पश्चिमी विक्षोभ और तीव्रता से बढ़ी हुई अचानक गर्मी से जौनपुर प्रयागराज वाराणसी दीनदयाल नगर सैदपुर गाजीपुर अयोध्या अंबेडकर नगर प्रतापगढ़ सुल्तानपुर मिर्जापुर भदोही रावर्टसगंज शाहगंज कादीपुर और आसपास के सभी स्थानों पर आज से लेकर 1 सप्ताह तक मौसम बहुत तेज हवा वाला आंधी तूफान वाला रहेगा और आज सुबह बहुत तेज हवाओं के बाद घने काले बादलों के साथ कई स्थानों पर बूंदाबांदी हल्की वर्षा और कुछ स्थानों पर सामान्य वर्ष सभी होगी इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा ।
38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ मौसम बहुत गर्म रहेगा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा सुबह बहुत घने काले बादल के बाद दिन में हल्के बादल रह जाएंगे ।
कल और आने वाले दिनों में भी बहुत तेज हवाओं से लेकर आंधी तूफान का मौसम कायम रहेगा बेसन गर्मी के विचार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।कहीं कहीं बूंदाबादी और हल्की वर्षा भी होगी इसी बीच बाय गुणवत्ता सूचकांक 100 के आसपास बना रहेगा पराबैंगनी किरणों की तीव्रता न9 से 10 के बीच बहुत ही घातक रहेगी हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी पश्चिमी रहेगी और गति 15 से 30 किलोमीटर या उससे भी तेज होगी । सापेक्षिक आर्द्रता 20% से 50% के बीच रहेगी
जितनी भी जल्दी हो सके खेती किसानी का काम संपन्न करें क्योंकि मौसम इसी प्रकार परिवर्तनशील रहेगा मौसम के परिवर्तन और उतार-चढ़ाव के कारण अनेक रोग बीमारियों का राज्य फैलेगा मच्छर और मक्खियों की भरमार हो जाएगी और बहुत ही सावधान रहने की आवश्यकता है -डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम पूर्वानुमान एवं विज्ञान अनुसंधान केंद्र जौनपुर
No comments:
Post a Comment