Sunday, 30 January 2022

*गठबंधन के प्रत्याशी से नहीं है खुश किशोरी लाल पासवान के समर्थक*#AumTv786Behraich,

*गठबंधन के प्रत्याशी से नहीं है खुश किशोरी लाल पासवान के समर्थक*

बहराइच) मिहींपुरवा        :   खबर जिला बहराइच के विधानसभा की है जहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी किशोरी लाल पासवान के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया उनका कहना है की जो भी प्रत्याशी है समाजवादी पार्टी का हो यहां बाहर से आए हुए प्रत्याशियों को टिकट दिया जा रहा है यह सरासर बलहा  की जनता के साथ अन्याय है और इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आपको बताते चलें बलहा विधानसभा से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी की तरफ से गठबंधन की प्रत्याशी ललिता हरेंद्र पासवान को टिकट दिया गया है जिसको लेकर किशोरी लाल पासवान जी के समर्थकों में काफी रोष है हमारी टीम से बात करते हुए समर्थकों ने बताया की समाजवादी के सिंबल तले और अपने विधानसभा का प्रत्याशी चाहे जो कोई भी हो उसको  जिताया जाएगा अन्यथा बलहा कि सीट भाजपा के खाते में फिर जाएगी इसी क्रम में कुछ लोगों को मत था कि किशोरी लाल पासवान को ही टिकट दिया जाए फिलहाल सपा के इस फैसले से किशोरी लाल के समर्थकों में काफी रोष है देखने की बात यह है कि यह है की समर्थक सपा के लिए गए फैसले पर मान जाते हैं या इनका गुस्सा और बढ़ता जाता है!!

नानपारा लखीमपुर मार्ग पर नैनिहा जंगल के समीप हुआ ट्रक और ट्रैक्टर में हुआ भीषण एक्सीडेंट,#AumTv786लखीमपुर नानपारा,

नानपारा लखीमपुर मार्ग पर नैनिहा जंगल के समीप हुआ ट्रक और ट्रैक्टर में हुआ भीषण एक्सीडेंट
भीषण एक्सीडेंट में दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर

मिहींपुरवा(बहराइच): मोतीपुर थाना अंतर्गत नानपारा लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गन्ना लदे ट्रक एवं ट्रैक्टर ट्राली से आमने सामने भीषण ऐक्सिडेंट हो गया | बेशक एक्सीडेंट में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए | प्राप्त सूचना के अनुसार गन्ने से भरी ट्रक लखीमपुर खीरी की तरफ जा रही थी । ईट खाली करके आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई । जिसमें ट्रक चालक केशव राम निवासी गायघाट ट्रक के पलटने से ट्रक में ही फंस गया था | पुलिस एवं राहगीरों ने निकालकर एम्बुलेंस में लादा और घायल ट्रैक्टर चालक स्वराज वर्मा निवासी रायबोझा को एम्बुलेंस से सीएचसी मिहींपुरवा भेजा । जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर अवस्था में  जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । मोतीपुर थानाध्यक्ष ब्रिजानन्द सिंह ने बताया राहगीरों से सूचना मिली थी | मौके पर पहुंच कर घायलों अस्पताल भेजवाया है | ट्रक में लदे गन्ने के हाईवे पर बिखर जाने के कारण हाईवे पर लम्बी लगे जाम को रास्ता खाली कराकर आवागमन सुचारू किया जा रहा है |

मेरी चुनावी मुकाबला उस भाजपा से है जिसने विकास विकास किया ही नहीं:दीपक बाली*#Aumtv7 86काशीपुर Uttrakhand,

मेरी चुनावी मुकाबला उस भाजपा से है जिसने विकास विकास किया ही नहीं:दीपक बाली
आकाश गुप्ता काशीपुर  जिस टांडा उज्जैन क्षेत्र में जन्म हुआ और पले व बड़े हुए आज उस क्षेत्र में घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली ने क्षेत्र के विकास के लिए वोट मांगे। लोगों ने उन्हें गले लगा लिया और फूल मालाओं से लादते हुए पूरा आश्वासन दिया कि इस बार काशीपुर के अवरुद्ध पड़े विकास के लिए वे काशीपुर के विकास की चाबी दीपक बाली को ही सौंपेंगे। दीपक बाली ने कहा कि उनकी सीधी चुनावी लड़ाई उस भाजपा से है जिसने 21 वर्षों से काशीपुर की जनता का वोट तो लिया मगर विकास के नाम पर किया कुछ नहीं। दीपक बाली ने मतदाताओं से कहा कि बस एक मौका दे दो फिर दिखाऊंगा कि काशीपुर क्षेत्र का विकास कैसा होना चाहिए था। काम करना भी जानता हूं और काम कराना भी लेकिन जनता की जो ताकत मेरे पास होनी चाहिए उसी ताकत को लेने के लिए आपके बीच आया हूं। मुझे काशीपुर क्षेत्र की महान जनता पर पूरा विश्वास है कि इस बार वह उन राजनीतिक दलों पर कतई भरोसा नहीं करेगी जिनमें से एक को चुनाव हारने की तो दूसरे को चुनाव जीत कर भी विकास ना करने की आदत पड़ चुकी है। उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार शराब और पैसा बांटकर चुनाव जीतने वालों को नकारकर बता दें कि  काशीपुर की जनता शराब और चंद पैसो के लिए  नहीं बल्कि विकास चाहती है और विकास के लिए ही वोट देगी। जनसंपर्क के दौरान आप विधायक प्रत्याशी दीपक बाली ने मझरा और टांडा उज्जैन क्षेत्र में दर्जनों लोगों को पार्टी में भी शामिल किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है और यह परिवार ही इस बार विकास के क्षेत्र में काशीपुर के भाग्य का फैसला करेगा। श्री बाली के साथ जिला अध्यक्ष मुकेश चावला उपाध्यक्ष अमन बाली अमित सक्सेना पूर्व पार्षद सर्वेश बाली आदि रहे और कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया। जिस तरह से जनता का लगातार सहयोग और आशीर्वाद मिलता जा रहा है उससे आप कार्यकर्ताओं का हौसला भी चरम पर पहुंचता जा रहा है और लग रहा  है कि काशीपुर क्षेत्र की जनता इस बार काम के नाम पर वोट देगी। आप कार्यकर्ताओं की कई टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क में जुटी है ।आज दुर्गा कॉलोनी व चैती क्षेत्र में युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष आकाश मोहन दीक्षित प्रकाश रेजिडेंसी क्षेत्र में हर्ष वाली तूफैल का बाग क्षेत्र में महानगर अध्यक्ष श्रीमती ऊषा खोखर व मधुबाला सचदेवा राजकुमार वर्मा खोखराताल क्षेत्र में मनोज कुमार शर्मा शंकरपुरी में देवराज वर्मा मेन मार्केट में आप नेता मयंक शर्मा फसिया पूरा क्षेत्र में आरेंद्र वर्मा रजनी ठाकुर सीमा जैस मोहित ठाकुर निशा शर्मा तुषार बाली तथा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष साहब सिंह के नेतृत्व में प्रतापपुर व भोगपुर धनोरी पट्टी और गढीगंज आदि क्षेत्रों में लक्षित शर्मा अजय कुमार जीनत जहां जसवंत सिंह व देवेंद्र सिंह आदि की टीमें लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटी हुई है।

02 तमंचा मय कारतूस के साथ 02 अभियुक्तों को थाना महराजगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार*#AumTv786jounpur,

*02 तमंचा मय कारतूस के साथ 02 अभियुक्तों को थाना महराजगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार*
श्री अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के आपराधिक कार्य की रोकथाम, गिरफ्तारी, बरामदगी तथा अनावरण हेतु शेष अभियोगो के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के  कुशल पर्यवेक्षण, निर्देशन में थानाध्यक्ष रमेश कुमार थाना महराजगंज जनपद जौनपुर  के नेतृत्व में थाना महराजगंज पुलिस द्वारा राजाबाजार-प्रतापगढ बार्डर पुलिया के पास से दो अभियुक्त 1. अमन सिंह पुत्र अरविन्द कुमार सिंह निवासी बैहारी थाना महराजगंज जनपद जौनपुर 2. सौरभ सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी कैलवल थाना महराजगंज जनपद जौनपुर को  एक-एक अदद तमंचा .315 बोर व एक-एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ दिनांक 29.01.2022 समय की शाम गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 11/22 व मु0अ0सं0 12/22 धारा 3/25 A. Act  पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.अमन सिंह पुत्र अरविन्द कुमार सिंह निवासी बैहारी थाना महराजगंज जनपद जौनपुर
2.सौरभ सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी कैलवल थाना महराजगंज जनपद जौनपुर
*बरामदगी-* 
1. 02 अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
2. मोटरसाइकिल वाहन सं. UP 62 AC 7344 स्प्लेण्डर NXG
 *आपराधिक इतिहासः*-अमन सिंह पुत्र अरविन्द कुमार सिंह 
1. मु0अ0सं0 11/22 धारा 3/25 A. Act  थाना महराजगंज जनपद जौनपुर  
2. मु0अ0सं0 355/21धारा 307/399/402 भा0द0वि0  थाना बदलापुर जनपद जौनपुर  
*आपराधिक इतिहास* -सौरभ सिंह 
1. मु0अ0सं0 12/22 धारा 3/25 A. Act  थाना महराजगंज जनपद जौनपुर  
2. मु0अ0सं0 94/21 धारा 323/504 भा0द0वि0, 3(2)(va) ST/SC Act थाना महराजगंज जनपद जौनपुर  
3. मु0अ0सं0 81/20 धारा 147/149/323/504/506 भा0द0वि0 थाना महराजगंज जनपद जौनपुर  
 *गिरफ्तारी टीम -*
1. उ0नि0 रमेश कुमार – थानाध्यक्ष थाना महराजगंज जनपद जौनपुर  
2. उ0नि0 श्री हरीश चन्द्र सिंह – चौकी प्रभारी ए.बी.एस. थाना महराजगंज जौनपुर   
3. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह यादव – चौकी प्रभारी राजाबाजार थाना महराजगंज जौनपुर 
4. का0 ईश्वर कुमार – थाना महराजगंज जनपद जौनपुर  
5. का0 अजीत कुमार – थाना महराजगंज जनपद जौनपुर  
6. का0 रवि कुमार यादव  - थाना महराजगंज जनपद जौनपुर  
7. का0 पवन कुमार – थाना महराजगंज जनपद जौनपुर  
8. म0का0 ललिता देवी – थाना महराजगंज जनपद जौनपुर

Saturday, 29 January 2022

योगेश पटेल ने जनसंपर्क किया तेज, डोर टू डोर जाकर मांगे वोट ।#Aumtv7 86Beraily,

योगेश पटेल ने जनसंपर्क किया तेज,  डोर टू डोर जाकर मांगे वोट ।

======≈≈=======≈=====≈======
भोजीपुरा 120 विधानसभा के बसपा प्रत्याशी योगेश पटेल ने अपना जनसंपर्क तेज कर दिया है । उन्होंने शनिवार को दर्जनों गांव का भ्रमण कर डोर टू डोर वोट मांगे । बता दे दिन प्रतिदिन योगेश पटेल का हौसला बुलंद होता जा रहा है । क्योंकि योगेश पटेल को भाजपा से टिकट ना मिला तो बह बसपा का दामन थाम कर जुझारू प्रत्याशी के रूप में उतरे योगेश हैं । उन्होंने अपना निशाना सिर्फ और सिर्फ जीत पर बना रखा है । उन्होंने बताया पूरी विधानसभा के प्रत्येक गांव में हर बिरादरी के व्यक्ति से संपर्क करूंगा । उन्होंने कहा अगर किसी का गिला शिकवा भी मुझसे है तो उसके गिले-शिकवे को दूर करूंगा । योगेश पटेल ने कहा मेरा एक ही सपना है भोजीपुरा से विधायक बनकर भोजीपुरा जनता के अधूरे सपने पूरे कर सकूं । जनता के संपर्क में उन्होंने कहा भोजीपुरा विधानसभा के कई विधायक मंत्री भी रह चुके हैं । लेकिन उन्होंने आज तक भोजीपुरा की जनता के लिए एक भी डिग्री कॉलेज व सरकारी अस्पताल तक नहीं दे पाए । कहां मैं चाहता हूं क्षेत्र में बालिकाओं के लिए सरकारी कन्या डिग्री कॉलेज हो  । विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य के लिए सभी सुविधाओं वाला सरकारी अस्पताल भी होना चाहिए  । भोजीपुरा कस्बा इंडस्ट्रीज एरिया के नाम से जाना जाता है  । लेकिन आज तक कोई बड़ी फैक्ट्री का निर्माण कोई भी विधायक नहीं करा पाया  । जिससे कि भोजीपुरा विधानसभा के युवाओं को नौकरी के साधन उपलब्ध हो पाए । उन्होंने कहा कि सपनों के लिए मैं विधानसभा क्षेत्र में आपके बीच आया हूं  ।योगेश पटेल ने जनता के बीच जनसंपर्क में कहा पूर्व के विधायकों ने भोजीपुरा की जनता को मूर्ख समझ रखा है । उन्होंने कहा जनता को वोट देना मजबूरी समझ रखा है । बोले अब मैंने आप लोगों के लिए प्लेटफॉर्म दे दिया है । इसको स्वीकार करो या अस्वीकार यह आपका काम है । इन शब्दों को सुनकर जनसंपर्क में जनता ने भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया । योगेश पटेल ने समर्थकों के साथ चंद्रपुर बिचपुरी , इटौवा बेनी राम,  राम नगर,  देवी नारायण गोटिया,  कचौली , लालपुर , अदलखिया , बैसपुर गुलरिया , भगवानपुर,  धीमरी ,  मेवा कुवर,  डडिया ,  रजपुरा, खजुरिया जुल्फिकार, कलारी दर्जनों गांव का भ्रमण कर मांगे वोट । प्रेम कनौजिया,  उमेश पटेल , देवेंद्र सिंह पटेल, एडवोकेट बिरेंदर , संजीव कुमार उर्फ टनटन बाबू। राकेश,  ओपी प्रसाद , केपी गंगवार , ज्ञानवीर,  राकेश पटेल आदि सैकड़ों लोगों ने जनसंपर्क में दिया समर्थन ।

धुआंधार प्रचार से शहजिल ने दिखाया दम**==#AumTv 786Beraily,

**धुआंधार प्रचार से शहजिल ने दिखाया दम**===
=============धौरा टांडा/ भोजीपुरा (बरेली)--- भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से सपा के लोकप्रिय कद्दावर नेता पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम अंसारी के क्षेत्र में धुआंधार प्रचार से जनता का भारी समर्थन मिल रहा है पूरे क्षेत्र में स्नेह, प्यार से गदगद श्री इस्लाम ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जीतने के बाद विकास के ऐसे ऐसे कार्य कराए जाएंगे जिससे सर्व समाज को भरपूर लाभ मिल सके बिलबा में कृषि विश्वविद्यालय सहित धौरा टांडा-- आटामांडा मार्ग चौड़ीकरण के साथ डलवाना प्रमुख प्राथमिकता में है श्री इस्लाम क्षेत्र के चठिया जगन्नाथ, पंडरी हलवा, मिलक कलारा, तजुआ ,मुड़िया हाफिज, ईसापुर आदि गांवों के भ्रमण पर थे जहां ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष तनवीर उल इस्लाम, विधानसभा अध्यक्ष जावेद वारसी, विधानसभा सचिव फरहान नूर, प्रधान दोहना फैयाज खां, पूर्व प्रधान अटामांडा फैयाज भाई, वरिष्ठ नेता शकील कुरेशी, कमरुल हक अंसारी, मुन्ने अंसारी, भूरा नेताजी ,मोहम्मद अमजद उर्फ अन्ना ,मोहम्मद इस्लाम, फैसल मलिक, मोहम्मद साहिल सिद्दीकी ,इकरार प्रधान ठेकेदार, इस्तकार अहमद,अकील अहमद, जाहिद अल्वी आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक साथ रहे______________________

धौरा टांडा क्षेत्र से मोहम्मद इरशाद रजवी पत्रकार की विशेष रिपोर्ट

*कोविड टीकाकरण को लेकर मदरसों के जिम्मेदारों संग डीएम ने की बैठक दिए निर्देश**#AumTv786Beraily,

**कोविड टीकाकरण को लेकर मदरसों के जिम्मेदारों संग डीएम ने की बैठक  दिए निर्देश**
___________________बरेली---- जिला अधिकारी  शिव कांत द्विवेदी   की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुदानित, गैर अनुदानित ,व मान्यता प्राप्त मदरसों के जिम्मेदारों को बुलाया गया था जिसमें मदरसों में पढ़ रहे 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण कराने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा व सुझाव लिए गए जिले में इस उम्र के अधिक संख्या वाला "मदरसा जामिया खदीजातुल कुबरा लिल बनात ईसापुर रोड धौरा टांडा "सहित प्रमुख मदरसों के टीकाकरण की प्रगति का जायजा लिया गया इसके साथ ही सभी मदरसा जिम्मेदारों  से अति शीघ्र अपने अपने यहां टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा  कैंप लगवा कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने को कहा गया जिस पर सभी मदरसा जिम्मेदारों ने इस कार्य को पूर्ण करने का विश्वास दिलाया  इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी योगेश पांडे ,मुख्य विकास अधिकारी,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित शहर के प्रमुख चिकित्सक डॉ एस सी हुदा, डॉक्टर नसरुद्दीन ,डॉक्टर फाजिल सहित अन्य गणमान्य नागरिक व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे================= 
बरेली से मोहम्मद इरशाद रजवी पत्रकार की विशेष रिपोर्ट