Wednesday, 2 February 2022

20 वर्षों के कार्यकाल में हरभजन सिंह चीमा ने कोई ऐसा काम नहीं किया जिसे वह जनता के सामने रख सकें?.गगन काम्बोज,#Aumtv786jounpur,

20 वर्षों के कार्यकाल में हरभजन सिंह चीमा ने कोई ऐसा काम नहीं किया जिसे वह जनता के सामने रख सकें?.गगन काम्बोज
आकाश गुप्ता काशीपुर:बसपा प्रत्याशी गगन काम्बोज व उनके समर्थकों ने नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर आमजन से जनसम्पर्क कर आगामी 14 फरवरी को हाथी के निशान पर वोट देने की मांग की। जनसम्पर्क के दौरान बसपा प्रत्याशी गगन काम्बोज ने भाजपा व कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दोनांे ही राजनैतिक पार्टियों ने उत्तराखण्ड की जनता को बारी-बारी से छला है। कहा कि 20 वर्षाें से काशीपुर में भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया जिसे वह जनता के सामने रख सकें। भाजपा व कांग्रेस की सरकार में महगांई, बेरोजगारी, शिक्षा व चिकित्सा का बुरा हाल है। गगन काम्बोज ने अपने समर्थकों के साथ विजय नगर नई बस्ती, कटोराताल, पक्काकोट, चीमा चौराहा आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान बसपा प्रत्याशी गगन काम्बोज का लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हसीन खान, अशरफ एडवोकेट, डा. एमए राहुल, डा. शेर अली, इसरार हुसैन, असलम कादरी, राजेश, मोहित जितेन्द्र सिंह जीतू आदि मौजूद रहे।काशीपुर। बसपा प्रत्याशी गगन काम्बोज व उनके समर्थकों ने नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर आमजन से जनसम्पर्क कर आगामी 14 फरवरी को हाथी के निशान पर वोट देने की मांग की। जनसम्पर्क के दौरान बसपा प्रत्याशी गगन काम्बोज ने भाजपा व कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दोनांे ही राजनैतिक पार्टियों ने उत्तराखण्ड की जनता को बारी-बारी से छला है। कहा कि 20 वर्षाें से काशीपुर में भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया जिसे वह जनता के सामने रख सकें। भाजपा व कांग्रेस की सरकार में महगांई, बेरोजगारी, शिक्षा व चिकित्सा का बुरा हाल है। गगन काम्बोज ने अपने समर्थकों के साथ विजय नगर नई बस्ती, कटोराताल, पक्काकोट, चीमा चौराहा आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान बसपा प्रत्याशी गगन काम्बोज का लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हसीन खान, अशरफ एडवोकेट, डा. एमए राहुल, डा. शेर अली, इसरार हुसैन, असलम कादरी, राजेश, मोहित जितेन्द्र सिंह जीतू आदि मौजूद रहे।

स्योहारा डॉ उस्मान ज़ैदी, प्रदेश उपाध्यक्ष ,उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ,प्रदेश चेयरमैन एवं जिला अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज एसोसिएशन, प्रदेश महामंत्री, उत्तर प्रदेश ज्वेलर्स एसोसिएशन अरुण कुमार वर्मा ने 2022 के होने वाले चुनाव के संबंध में मतदाताओं से आह्वान किया है! कि सभी वर्ग के लोग अपने अपने मत का सदुपयोग करते हुए! योग्यता, क्षमता ,प्रतिभा ,को ध्यान में रखते हुए! अच्छे छवि वाले प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें!!

स्योहारा डॉ उस्मान ज़ैदी, प्रदेश उपाध्यक्ष ,उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ,प्रदेश चेयरमैन एवं जिला अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज एसोसिएशन, प्रदेश महामंत्री, उत्तर प्रदेश ज्वेलर्स एसोसिएशन अरुण कुमार वर्मा ने 2022 के होने वाले चुनाव के संबंध में मतदाताओं से आह्वान किया है! कि सभी वर्ग के लोग अपने अपने मत का सदुपयोग करते हुए! योग्यता, क्षमता ,प्रतिभा ,को ध्यान में रखते हुए! अच्छे छवि वाले प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें!! 
                       जिससे प्रदेश में विकास की संभावनाएं जमीनी स्तर पर दिखाई दे, लोगों के जीवन में तरक्की व खुशहाली दिखाई दे, चुनाव में अब गिने चुने दिन ही बचे हुए हैं! प्रदेश में यदि अमन ,इंसाफ, व अधिकार तथा सभी समाजों को सम्मान मिलेगा !तभी प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी! भाईचारा बढ़ेगा !चौतरफा खुशहाली व हरियाली दिखाई देगी! नफरत की सियासत वह मंदिर मस्जिद के चक्कर को छोड़ते हुए! हमें अपने मत का प्रयोग गुणवान, प्रतिभावान, शिक्षित, सभ्य, प्रत्याशि के पक्ष में करना है! जिससे बेरोजगारी दूर हो! किसानों के फसलों के वाजिब दाम मिले! विद्यार्थियों को उनकी योग्यता अनुसार नौकरियां मिले! व्यापारियों को व्यापार में सुविधाएं उपलब्ध हो! महिलाएं सुरक्षित रहे! समाज में उनका मान सम्मान होता हुआ दिखाई दे! तथा उनके अधिकारों की पूर्ति होती दिखाई दे! भ्रष्टाचार पर लगाम लगे !आम लोगों के हित में योजनाएं बनाई जाएं और उनको सुचारू रूप से लागू किया जाए जिससे पात्र व्यक्तियों को लाभ पहुंचे बिजली व्यवस्था कानून व्यवस्था यातायात व्यवस्था शिक्षा व्यवस्था चिकित्सा व्यवस्था आदि जनहित में  चुस्त-दुरुस्त किया जाए!



उस्मान ज़ैदी

*कांग्रेसियों द्वारा वित्त मंत्री का पुतला फूंक कर किया गया प्रदर्शन, बजट को बताया जनविरोधी*#Aumtv786jounpur,

*कांग्रेसियों द्वारा वित्त मंत्री का पुतला फूंक कर किया गया प्रदर्शन, बजट को बताया जनविरोधी*
जौनपुर - केराकत कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष केराकत व भावी प्रत्याशी लालता चौधरी की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने सिहौली चौराहे पर बजट के विरोध में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन का पूतला फूक विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यलय कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला निकालते हुए भाजपा सरकार होश में आओ,योगी सरकार होस में आओ, वित्तमंत्री मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए।लालता चौधरी ने कहा कि यह बजट जनविरोधी है।आम जनमानस के हक में नही है।

प्रदर्शनकारियों में विधान सभा भावी प्रत्यासी अनिल सोनकर, सूरज सिंह राजपूत,नगर अध्यक्ष आजाद कुरैशी,जाने आलम खान,सुशील सोनकर,डाक्टर अमरबली भास्कर, राजा सूर्यबली, राम अवध रहें।

*बस और कार की हुई आमने सामने जोरदार भिड़ंत, जिसमें दंपति की मौत,एवं दो घायल*#Aumtv786jounpur,

*बस और कार की हुई आमने सामने जोरदार भिड़ंत, जिसमें दंपति की मौत,एवं दो घायल*
जौनपुर - गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौराडीहवा गांव के समीप से गुजरे बाईपास पर बुधवार को शाम हुई एक घटना में रोडवेज और कार की आमने-सामने भिड़ंत में कार में सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में बैठे अन्य दो लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी चोरसन्ड भिजवाया गया। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार सड़क से उछलकर डिवाइडर पर जा गिरी और चकनाचूर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ही लेन पर कार और रोडवेज की आमने सामने आने की वजह से यह घटना हुई।

जौनपुर शहर के बदलापुर पड़ाव निवासी सुरेंद्र मिश्र 64 पुत्र राम प्यारे मित्र अपनी पत्नी मीरा मिश्र 60, पुत्र कुश मिश्रा 26, पुत्र और अपने साले की पत्नी अर्चना उपाध्याय 55 पत्नी स्वर्गीय प्रमोद उपाध्याय निवासी बक्सा के साथ किसी कार्यवश आजमगढ़ की तरफ जा रहे थे। बाईपास पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य की वजह से बैरियर लगा होने की वजह अपनी लेन छोड़ कर दूसरी लेन पर गाड़ी चला रहे थे। गौरा गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज से उनके कार की भिड़ंत हो गई। घटना में गाड़ी चला रहे सुरेंद्र मिश्र और पीछे की सीट पर दाहिनी तरफ बैठी उनकी पत्नी मीरा मिश्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी साइड में आगे की सीट पर बैठे कुश मिश्रा और उसकी मामी अर्चना उपाध्याय बुरी तरह से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया जबकि घटना में मृत लोगों के शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

*थाना महराजगंज पुलिस ने चोरी के अल्टीनेटर के साथ 04 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार* #AumTv786jounpur,

*थाना महराजगंज पुलिस ने चोरी के अल्टीनेटर के साथ 04 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार* 
श्री अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के आपराधिक कार्य की रोकथाम, गिरफ्तारी, बरामदगी तथा अनावरण हेतु शेष अभियोगो के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के  कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रमेश कुमार मय हमराह द्वारा  मु0अ0सं0 13/22 धारा 379  भा0द0वि0 से सम्बन्धित चोरी किये गये अल्टीनेटर के साथ 04 अभियुक्त 1. प्रघुम कुमार गौतम पुत्र रमेश कुमार गौतम  निवासी ठेंगहा थाना महराजगंज जनपद जौनपुर 2. लालसाहब पुत्र राजाराम गौतम निवासी ठेंगहा थाना महराजगंज जनपद जौनपुर  3. नितीश कुमार उर्फ पाण्डेय  पुत्र स्व0 पुर्नमासी  निवासी लमहन थाना महराजगंज जनपद जौनपुर  4. सुजीत विश्वकर्मा पुत्र हरीशचन्द्र विश्वकर्मा निवासी दुगौली थाना महराजगंज जनपद जौनपुर आज दिनांक 02.02.2022 की सुबह थाना क्षेत्र के दुगौली गाँव से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. प्रघुम कुमार गौतम पुत्र रमेश कुमार गौतम  निवासी ठेंगहा थाना महराजगंज जनपद जौनपुर
2. लालसाहब पुत्र राजाराम गौतम निवासी ठेंगहा थाना महराजगंज जनपद जौनपुर  
3. नितीश कुमार उर्फ पाण्डेय  पुत्र स्व0 पुर्नमासी  निवासी लमहन थाना महराजगंज जनपद जौनपुर  
4. सुजीत विश्वकर्मा पुत्र हरीशचन्द्र विश्वकर्मा निवासी दुगौली थाना महराजगंज जनपद जौनपुर 
*बरामदगी-* 
1. एक अदद अल्टीनेटर 7.5 KVA
*गिरफ्तारी टीम -*
1. उ0नि0 रमेश कुमार – थानाध्यक्ष थाना महराजगंज जनपद जौनपुर  
2. उ0नि0 मुन्नी लाल कन्नौजिया- थाना महराजगंज जनपद जौनपुर 
3. हे0का0 अरसद खान – थाना महराजगंज जनपद जौनपुर  
4. हे0का0 राकेश कुमार – थाना महराजगंज जनपद जौनपुर

*थाना चन्दवक पुलिस गैगेस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*#AumTv786jounpur,

*थाना चन्दवक पुलिस गैगेस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

         श्री अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी  अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 श्री संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत श्री शुभम तोदी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चन्दवक  राजाराम द्विवेदी के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना केराकत के मु0अ0स0 33/22 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट से संबंधित दो वांछित अभियुक्त जिलानी पुत्र नसीर निवासी गौरीगंज B-11/36 वरुणा कमिश्नेरेट वाराणसी थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी  व इम्तियाज पुत्र मो0 इसरायिल निवासी फारुखी नगर बजतिता (बजरडीहा) वरुणा कमिश्नरेट थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक 02.02.2022 को मुढैला तिराहे से गिरफ्तार किया गया । 
*गिरफ्तार अभियुक्त–*
1. जिलानी पुत्र नसीर निवासी गौरीगंज B-11/36 वरुणा कमिश्नेरेट वाराणसी थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी।
2. इम्तियाज पुत्र मो0 इसरायिल निवासी फारुखी नगर बजतिता (बजरडीहा) वरुणा कमिश्नरेट थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी।  
*आपराधिक इतिहास-* 
    1.मु0अ0स0 33/22 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर।
    2.मु0अ0सं0 143/21 धारा 3/5/8 गोवध निवा0 अधिनियम थाना केराकत जनपद जौनपुर।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1- एसओ श्री राजाराम द्विवेदी, थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर
2- उ0नि0 श्री ददन प्रसाद सिंह,थाना-चन्दवक,जनपद-जौनपुर
3- हे0का0 सुमन्त सिंह, थाना-चन्दवक,जनपद-जौनपुर
4- हे0का0 विजय दूबे,थाना-चन्दवक,जनपद-जौनपुर
5- हे0का0 मुकेश कुमार सिंह, थाना-चन्दवक,जनपद-जौनपुर
6- का0 राहुल कुमार यादव, थाना-चन्दवक,जनपद-जौनपुर
7- रि0म0का0 पूनम, थाना-चन्दवक,जनपद-जौनपुर।

Tuesday, 1 February 2022

जौनपुर* *थाना सरायख्वाजा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट एवं गोवध अधि0 के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त अरबाज को किया गिरफ्तार-*#AumTv786,थाना सरायख्वाजा,जौनपुर,

*प्रेस नोट-*

*दिनांक-01.02.2022*
*थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।* 

*थाना सरायख्वाजा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट एवं गोवध अधि0 के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त अरबाज को किया गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर व अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सदर निर्देशन व पर्वेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं पुरस्कार घोषित , वाछिंत अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर  के कुशल नेतृत्व में दिनांक 01.02.2022 को उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ सिंह मय हमराह का0 अनुज शुक्ला का0 सन्तोष तिवारी के द्वारा मुखबीर की सूचना पर कोईरीडीहा तिराहे से अभियुक्त अरबाज पुत्र अनीस निवासी लपरी थाना सरायख्वाजा जौनपुर उम्र करीब 21 वर्ष  मु0अ0सं0 36/22 धारा 3 (1) गैगेस्टर एक्ट में दिनांक 1.02.2022 को  समय 11.30 बजे प्रातः गिरफ्तारी की गयी। गिरफ्तार कर अभियुक्त को जेल भेजा गया । 
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
      1.अरबाज पुत्र अनीस निवासी लपरी थाना सरायख्वाजा जौनपुर ।
*आपराधिक इतिहास-*
     1. मु0अ0सं0-386/21 धारा-3/5A/8 गौ0 हत्या नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता नि0 अधिनियम थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
     2.मु0अ0सं0- 36/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1- उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ सिंह ,का0 अनुज शुक्ला , का0 सन्तोष तिवारी  थाना सरायख्वाजा जौनपुर ।