Saturday, 29 January 2022

*थाना खुटहन पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*#Aumtv786jounpur

*थाना खुटहन पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

श्री अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा  निर्देशन  व क्षेत्राधिकारी  शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना खुटहन पुलिस द्वारा  मु0अ0सं0 24/22 धारा 3/5/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 से सम्बन्धित अभियुक्त गण 1. शौकत अली पुत्र सुल्तान 2. मो0 कैफ उर्फ गुलशेर पुत्र शौकत अली निवासीगण ग्राम तिघरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर को मरहट नहर पुलिया के पास से आज दिनांक 29.01.2022 को  गिरफ्तार किया गया । दौराने गिरफ्तारी अभियुक्त शौकत अली उपरोक्त के जामा तलासी के दौरान एक अदद अबैध चाकू बरामद करते हुए मु0अ0सं0- 29/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण उपरोक्त का चालान मा0न्या0 किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. शौकत अली पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम तिघरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर
2. मो0 कैफ उर्फ गुलशेर पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम तिघरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर

*अपराधिक इतिहास*
1. शौकत अली पुत्र सुल्तान नि0ग्राम तिघरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर 
a. मु0अ0सं0 24/22 धारा 3/5/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना खुटहन जौनपुर
b. मु0अ0सं0- 29/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जौनपुर 
c. मु0अ0सं0- 54/13 धारा 3/5ए/8गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना खुटहन जौनपुर 
d. मु0अ0सं0- 315/13 धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नियत्रंण अधि0 थाना खुटहन जौनपुर 
e.मु0अ0सं0- 329/15 धारा 3/5/8 गो0नि0अधि0 थाना खेतासराय जनपद जौनपुर 

2. मो0 कैफ उर्फ गुलशेर पुत्र शौकत अली नि0ग्राम तिघरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर 
a. मु0अ0सं0 24/22 धारा 3/5/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना खुटहन जौनपुर

*गिरफ्तारी टीम का विवरण-*

1. उ0नि0 राम प्रकाश यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
2.उ0नि0 रामभवन यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
3.उ0नि0 राजित राम यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
4.हे0का0 शिव समुझ यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
5.हे0का0 राम आशीष यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
6.का0 सुदर्शन यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।

*01 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को थाना पवारा पुलिस ने किया गिरफ्तार*#AumTv786jounpur,

*01 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को थाना पवारा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

श्री अजय कुमार साहनीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर  द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  व  क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के कुशल दिशा निर्देशन व पर्यवेक्षण में थाना पवारा पुलिस द्वारा आज दिनांक 29.01.2022 को  चेकिंग सदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर सहनी तिराहा के पास से अभियुक्त अखिलेश पाण्डेय उर्फ राजू पुत्र स्व0 रामलखन पाण्डेय नि0 सरायमलिक गद्दो (खाखोपुर) थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर उम्र 28 वर्ष को एक झोले में 01 किलो 200 ग्राम  गांजा के साथ गिरफ्तार गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है । 
*गिरफ्तार अभियुक्त –* 
1. अखिलेश पाण्डेय उर्फ राजू पुत्र स्व0 रामलखन पाण्डेय नि0 सरायमलिक गद्दो (खाखोपुर) थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर ।
*बरामदगी –* 
1. 01 किलो 200 ग्राम गांजा नाजायज 
*आपराधिक इतिहास–*
1. मु0अ0सं0 153/2020 धारा 323/354(क)/504/506 भा0द0वि0 व 17/18 पाक्सो एक्ट थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर
2. मु0अ0सं0 012/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पवारा जनपद जौनपुर 
*गिरफ्तारी करने वाली  पुलिस  टीम – 8   
1. उ0नि0 मंजय यादव थाना पवाँरा जनपद जौनपुर
2. उ0नि0 शितलू राम थाना पवांरा जनपद जौनपुर
3. एचसी अरविन्द यादव थाना पवांरा जनपद जौनपुर
4. का0 अभिषेक यादव थाना पवाँरा जनपद जौनपुर

*थाना खुटहन के जघन्य अपराध/पाक्सो एक्ट के विरुद्ध मानिटरिंग सेल जनपद जौनपुर की प्रभावी कार्यवाही एवं सम्यक पैरवी से आरोपी को धारा 376(2)भा0द0वि0 में जेल में बिताई गयी अवधि (07 वर्ष 10 माह 16 दिन) व दस हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।*#AumTv786jounpur,

*थाना  खुटहन के जघन्य अपराध/पाक्सो एक्ट के विरुद्ध मानिटरिंग सेल जनपद जौनपुर की प्रभावी कार्यवाही एवं सम्यक पैरवी से आरोपी को  धारा  376(2)भा0द0वि0 में जेल में बिताई गयी अवधि (07 वर्ष 10 माह 16 दिन) व दस हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।*

दिनांक 12.03.2014 समय 3.00 बजे शाम को अभियुक्त द्वारा पीड़िता से जबरदस्ती बालात्कार का जघन्य अपराध कारित किया गया। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना खुटहन में मु0अ0सं0 143/2014 धारा 376 भा0द0वि0 व 6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत हुआ एवं विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी एवं आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया। पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर द्वारा जघन्य अपराधियों के विरुद्ध मुकदमों के निस्तारण  में रुचि दिखाते हुए मानीटरिंग सेल के माध्यम से उपर्युक्त मुकदमे को चिन्हित कराकर प्रभावी कार्यवाही एवं सम्यक पैरवी  हेतु निर्देशित किया गया। मानीटरिंग सेल द्वारा प्रभावी पैरवी एवं सम्यक कार्यवाही करते हुए गवाहों का परीक्षण तत्परता से पूर्ण कराने के परिणामस्वरुप दिनांक 29.01.2022 को मा0 अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, पाक्सो एक्ट(अनन्य) जौनपुर द्वारा अभियुक्त सेनापति निषाद पुत्र तेरस निषाद नि0 गुलरा बजरडीहा थाना खुटहन जनपद जौनपुर को धारा 376(2) भा0द0वि0 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध में अभियुक्त द्वारा जेल मे बिताई गयी अवधि (07 वर्ष 10 माह 16 दिन) तथा  दस हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

मुस्लिम व सिख समाज के वोटरों में समाजवादी पार्टी की मजबूत पकड़ से कांग्रेस व भाजपा के बिगड़े समीकरण।,#AumTv786 काशीपुर उत्तराखंड,

मुस्लिम व सिख समाज के वोटरों में समाजवादी पार्टी की मजबूत पकड़ से कांग्रेस व भाजपा के बिगड़े समीकरण

आकाश गुप्ता काशीपुर:
63 विधानसभा काशीपुर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी किसान नेता सरदार बलजिंदर सिंह की निरंतर जिस प्रकार से मुस्लिम वर्ग व सिख समाज में निरंतर वोटों पर मजबूत पकड़ बनती जा रही है उससे भाजपा व कांग्रेस के नेताओं पर चिंता की लकीरें दिखने लगी है, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने आज गंगापुर इस्लाम नगर रोड ढकिया गुलाबो मैं अपना जन संपर्क करते हुए लोगों से उन्हें अपने साथ आने की अपील की, गंगापुर में स्थित एक कार्यक्रम में सपा नेता सरदार बलजिंदर सिंह ने कहा काशीपुर में कांग्रेस के खेमे की नाराजगी वह भाजपा के खेमे की नाराजगी, का उनको फायदा मिल रहा है, सरदार बलजिंदर सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से सभी धर्मों के सभी वर्गों के लोगों का प्यार मिल रहा है उससे यह साफ संकेत की जनता काशीपुर में परिवर्तन का मन पूर्ण रूप से बना चुकी है ,सरदार बलविंदर सिंह ने कहा वह किसान परिवार से हैं व काशीपुर की जनता के सेवक के रूप में हमेशा कार्य करेंगे ,लगातार सिख समाज में मुस्लिम समाज से जिस प्रकार से सरदार बलजिंदर सिंह को भरपूर समर्थन मिल रहा है उससे काशीपुर में भाजपा में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के समीकरण बिगड़ चुके हैं ,उन्होंने कहा 20 साल के राज का भाजपा हिसाब दे ,और उससे पूर्व में किए गए राज का कांग्रेस हिसाब दे, जनसंपर्क के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवि छाबड़ा महानगर अध्यक्ष आदित्य शर्मा शहनवाज सिद्दीकी मोहम्मद नईम चौधरी सरदार गुरुचरण सिंह सरदार राजेंद्र सिंह हैप्पी छीना नीरज कुमार सतीश कुमार सरदार बलकार सिंह राणा गुरकीरत सिंह लखविंदर सिंह मनमोहन सिंह आमीन मंसूरी, नाजिम सफी,विक्की बठला,

*जनपद मुरादाबाद में हुआ भव्य सीएससी ग्रामीण ई स्टोर वी एल ई कार्यशाला का आयोजन ।* #Aumtv7 86Moradabad,

*जनपद मुरादाबाद में हुआ भव्य सीएससी ग्रामीण ई स्टोर वी एल ई कार्यशाला का आयोजन ।* 

भारतीय प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यदाई संस्था सीएससी द्वारा जनपद मुरादाबाद में दिनांक 29 जनवरी 2022 को जनपद स्तरीय सीएससी ग्रामीण ई स्टोर वी एल ई कार्यशाला में जनपद के तकरीबन 120 वीएलई ने प्रतिभाग कर ग्रामीण ई स्टोर की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की ग्रामीण ई स्टोर कार्यशाला में पहुंचे वीएलई द्वारा अपने क्षेत्र के क्षेत्रवासियों को किफायती मूल्य पर बेहतर उत्पाद एवं सेवा प्रदान कराने के लिए संकल्प लिया गया ताकि दूरदराज के क्षेत्र में सीएससी ग्रामीण ई स्टोर के द्वारा हर वह वस्तु जो प्रत्येक दिन दैनिक जीवन में उपयोग में लाई जाती है की सेवा को आमजन तक पहुंचाया जा सके बता दें कि सीएससी ग्रामीण स्टोर ऐप के माध्यम से आज घर बैठे ही जरूरी उत्पादों को ऑनलाइन आर्डर लगा कर प्राप्त किया जा रहा है आज सीएससी ग्रामीण ई स्टोर पर दैनिक खानपान के उत्पाद के साथ ब्रांडेड कंपनियां जैसे टाटा कंजूमर यूनीबिक राजधानी पेप्सीको डाबर रीको फार्च्यून बजाज एवं लोकल फॉर वोकल के अंतर्गत आने वाली कंपनियां परिधि मॉर्निंग प्योर के उत्पाद भी वीएलई द्वारा सीएससी ई स्टोर एप से मंगा कर कस्टमर तक पहुंचाएं जा रहे हैं इसके साथ ही ऑटोमोबाइल्स में ब्रांडेड कार कंपनियां जिसमें टाटा मोटर्स रेनॉल्ट मोटर्स एवं टाटा कमर्शियल रॉयल इनफील्ड जैसी जानी-मानी कंपनियों के प्रोडक्ट गाड़ियां एवं मोटरसाइकिल शामिल है जिनको वी एल ई अपने लिए खरीद कर एक अच्छा डिस्काउंट प्राप्त कर रहे हैं और अपने क्षेत्र के क्षेत्रवासियों को यह सेवा उपलब्ध करा रहे हैं इस प्रकार आज के समय में प्रत्येक सीएससी किसी ना किसी तरीके से एक Estore के रूप में अपनी सेवाएं जरूरतमंदों को दे रहा है कार्यशाला में उपस्थित ग्रामीण ई स्टोर के एसपीओसी सचिन कुमार द्वारा कार्यशाला में उपस्थित वी एल ई को ग्रामीण ई स्टोर की सहायक कंपनियों में डिस्ट्रीब्यूटर बनने  के प्रोसेस को पीपीटी के द्वारा बताया गया। इस अवसर पर टाटा मोटर्स की  एवं  रीनॉल्ट मोटर्स की ओर से  अपनी गाड़ियों के फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम में मोहित राजपूत जिला प्रबंधक  एवं जिला समन्वयक हिमांशु विश्नोई  द्वारा वी एल ई से बड़े स्तर पर ग्रामीण ई स्टोर पर कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देश दिए गए।

*टिकट कटने के बाद नाराज़ विधायक ने थामा बसपा का दामन विधानसभा 29 से होंगे हाजी रिजवान बसपा प्रत्याशी* #AumTv 786Moradabad,

मुरादाबाद से मोहम्मद सुलेमान की रिपोर्ट



*टिकट कटने के बाद नाराज़ विधायक ने थामा बसपा का दामन विधानसभा 29 से होंगे हाजी रिजवान बसपा प्रत्याशी*  

*मुरादाबाद* मूंढापांडे विधानसभा 29 से टिकट कटने के बाद समाजवादी पार्टी हाईकमान के निर्णय से नाराज़ होकर कुन्दरकी विधायक हाजी रिजवान ने मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया, जिस पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने हाजी चांद बाबू को टिकट ना देकर हाजी मोहम्मद रिजवान को विधानसभा 29 का टिकट देकर दाव खेला है , जब आज हाजी मोहम्मद रिजवान को टिकट मिलने के बाद जैसे ही वह लखनऊ से मुरादाबाद के लिए रवाना हुए तो बसपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद रिजवान के स्वागत के लिए जगह- जगह ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया , जिसके बाद बसपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद रिजवान सीधे खबड़िया भूड़ पहुंचे और हज़रत सलामत मियां साहब की जियारत पर पहुंचकर चादरपोशी की हजारों की संख्या में समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और वहीं पर विधानसभा 29 से बसपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद रिजवान को जिताने का संकल्प लिया, तो दूसरी और समाजवादी पार्टी हाईकमान की तरफ़ से विधानसभा 29 के   प्रत्याशी जियाउर्रहमान वर्क  को टिकट देने का फैसला सही था या ग़लत यह तो मतदान के बाद ही पता लग पाएगा , ऐसे में मौजूद विधायक का टिकट काटकर दूसरे प्रत्याशी को टिकट देकर मैदान में भेजना कितना सही साबित होता है या नहीं,

*पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 174वाँ दिन*#AumTv786jounpur,

*पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ    सत्याग्रह आन्दोलन का 174वाँ दिन*

जौनपुर। सत्याग्रह आन्दोलन के 174वें दिन पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में यशवन्त कुमार गुप्त द्वारा 'सत्याग्रह आन्दोलन' जारी रहा। यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित तमाम लोगों को आन्दोलन के मुख्य बिन्दुओं से अवगत कराया गया।
  आन्दोलन के समर्थन में वीरेन्द्र पाण्डेय, सुशील कुमार स्वामी, रोहित चौबे, संजय शुक्ला, सन्तोष कुमार, ओम प्रकाश यादव, विजय प्रकाश मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्र, रियाजुल हक, सन्दीप यादव, विनोद कुमार सिंह, अरूण यादव, विकास शुक्ला पानी पानी व अन्य लोग उपस्थित रहे।